Home मनोरंजन Ranbir Kapoor का खूनी और रेट्रो अवतार! Love and War के पहले लुक ने बढ़ाया फिल्म का रोमांच

Ranbir Kapoor का खूनी और रेट्रो अवतार! Love and War के पहले लुक ने बढ़ाया फिल्म का रोमांच

by Preeti Pal 24 September 2026, 4:04 PM IST
24 September 2026, 4:04 PM IST
Ranbir Kapoor का खूनी और रेट्रो अवतार! Love and War के पहले लुक ने बढ़ाया फिल्म का रोमांच

Ranbir Kapoor Love and War: रणबीर कपूर के फैंस के लिए गुरुवार का दिन खास रहा. दरअसल, संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ से रणबीर कपूर का पहला लुक सामने आ गया है. पोस्टर में रणबीर का अंदाज जितना रेट्रो है, उनका घायल और खून से सना लुक उतना ही सस्पेंस से भरा लग रहा है. पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर जमकर बातें हो रही हैं.

विंटेज कार में रणबीर

‘लव एंड वॉर’ के फर्स्ट लुक पोस्टर में रणबीर एक पुराने जमाने की टर्क्वॉइज़ कलर की कन्वर्टिबल कार की ड्राइविंग सीट पर बैठे नजर आ रहे हैं. पीछे क्लासिक आर्किटेक्चर दिखाई देता है, जो फिल्म की पीरियड सेटिंग की झलक देता है. रणबीर ने इस लुक में छोटे बज कट हेयरस्टाइल के साथ पीछे की तरफ सेट किए हुए बाल रखे हैं. चेहरे पर पतली पेंसिल मूंछ और गोल सनग्लासेस उनके रेट्रो अंदाज को और दमदार बना रहे हैं. हल्के रंग की निटेड पोलो शर्ट उनके पूरे लुक को 70s औऱ 80s वाली वाइब दे रही है. लेकिन पोस्टर में सबसे ज्यादा ध्यान खींचता है रणबीर का खून से सना हाथ.

जानें किन फिल्मी सितारों ने किया हानिकारक चीजों का प्रचार? राष्ट्रपति मुर्मू ने की यह खास अपील

खून भरा हाथ और गोली का निशान

रणबीर कपूर का बायां हाथ कार के बाहर है. हाथ पर चोट के गहरे निशान और खून नजर आ रहा है. साथ ही गोली लगने जैसा घाव भी दिखाई देता है. दिलचस्प बात ये है कि इतनी गहरी चोट के बावजूद रणबीर के चेहरे पर किसी तरह की घबराहट नहीं है. उनके शांत और सीरियस एक्सप्रेशन फिल्म को लेकर और एक्साइटमेंट बढ़ा रहे हैं. यही कॉन्ट्रास्ट फैंस के मन में कई सवाल खड़े कर रहा है कि, आखिर रणबीर के कैरेक्टर के साथ ऐसा क्या हुआ? इसके अलावा फिल्म में उनका किरदार किस तरह की कहानी लेकर आ रहा है? इन सवालों के जवाब फिलहाल मेकर्स ने पर्दे के पीछे ही रखे हैं.

रणबीर, आलिया और विक्की की तिकड़ी

‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी नजर आएंगे. फिल्म को संजय लीला भंसाली डायरेक्ट कर रहे हैं. यही वजह है कि फिल्म में बड़े-बड़े भव्य सेट, शानदार विजुअल्स, ड्रामा और दमदार म्यूजिक की उम्मीद है. फर्स्ट लुक के साथ बैकग्राउंड म्यूजिक भी जारी किया गया है, जो भंसाली की फिल्मों की खास पहचान मानी जाती है. मेकर्स ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘वो रुतबा, वो रौब, वो जुनून!’ साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान भी किया गया है. रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर ‘लव एंड वॉर’ दुनियाभर में 21 जनवरी, 2027 को रिलीज होगी. फिल्म हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज की जाएगी. फर्स्ट लुक ने फिलहाल इतना साफ कर दिया है कि रणबीर का ये किरदार ग्लैमरस से ज्यादा इंटेंस और सस्पेंस से भरा होगा.

CBI के सामने क्या सबूत रखेंगे Disha के पिता Satish Salian? 500 करोड़ की मानहानि पर भी घमासान

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?