IIT Bombay: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे के दिवंगत छात्र साहिल वाकोडे के माता-पिता ने गुरुवार को मुंबई के आजाद मैदान में धरना शुरू किया. उन्होंने प्रोफेसर सूर्यनारायण डुल्ले की तत्काल गिरफ्तारी और साहिल की मौत की जांच में तेजी लाने की मांग की है. न्याय की मांग को लेकर साहिल के माता-पिता धरना स्थल पर बैठे हैं. उन्होंने पुलिस से संबंधित प्रोफेसर के खिलाफ सख्त और तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है.
पुलिस की जांच पर कोई शक नहीं
दिवंगत के पिता रवींद्र वकोडे ने साफ शब्दों में फैकल्टी मेंबर का नाम लिया और जवाबदेही की मांग की. साथ ही उन्होंने यह भी साफ किया कि वे पुलिस की जांच पर कोई शक नहीं कर रहे हैं. इसके अलावा अपने बेटे के अकादमिक रिकॉर्ड और एक्सट्रा-करिकुलर उपलब्धियों का जिक्र करते हुए पिता ने कहा कि आप लोग किसी से भी पूछ सकते हैं कि साहिल कितना अच्छा इंसान था. वह AI और रोबोटिक्स पर 50 छात्रों की एक टीम का नेतृत्व कर रहा था. क्या आपको लगता है कि इतना होनहार स्टूडेंट ऐसा कुछ कर सकता है? यही वजह है कि हम मांग कर रहे हैं कि जांच में तेजी लाई जाए.
चीज को देखने के लिए झुकते हुए देखा गया
फिलहाल इस मामले की जांच मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच कर रही है. साथ ही उनकी शुरुआती जांच में पाया गया कि सीसीटीवी कैमरों में 18 सितंबर को दोपहर 2:30 बजे से 12:45 बजे के बीच के बीच परीक्षा हॉल के अंदर साहिल की हरकतें रिकॉर्ड हुईं. साथ ही परीक्षा खत्म होने में करीब 15 मिनट बाकी थी, तभी साहिल को अपनी जेब में रखी चीज को देखने के लिए झुकते हुए देखा गया. इसके बाद एक प्रोफेसर ने उनसे पूछताछ की और उसे दूसरे छात्रों दूर एक तरफ लेकर चले गए.
जांच पूरी होने तक छुट्टी पर भेजा
वहीं, क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने बताया कि परीक्षा हॉल से निकलने के बाद साहिल कैंपस में घूमता रहा. वह करीब दोपहर 1:25 बजे अपने हॉस्टल के कमरे में पहुंचा. उसके बाद वह कमरे से बाहर नहीं निकला. इसी बीच पुलिस ने लोगों से अटकलें लगाने और जल्दबाजी में कोई नतीजा निकालने से बचने की अपील की है. इसके अलावा IIT-बॉम्बे ने भी साहिल की मौत से जुड़े हालात की जांच के लिए 10 सदस्यों की एक कमेटी बनाई है. साथ ही प्रोफेसर डुल्ला को उनकी प्रशासनिक जिम्मेदारियों से हटा दिया गया है और जांच पूरी होने तक छुट्टी पर भेज दिया गया है. इससे पहले नेशनल कमीशन फॉर शेड्यूल्ड कास्ट्स (NCSC) के चेयरमैन किशोर मकवाना ने IIT बॉम्बे कैंपस का दौरा किया ताकि छात्र की मौत की वजह से बने हालात की मौके पर जाकर जांच की जा सके.
साहिल वाकोडे की सुसाइड मामले में नया मोड़! IITBAA बोला- निष्पक्ष हो जांच, न हो ‘मीडिया ट्रायल’
