Home मनोरंजन वीकेंड को बनाइए सुपरहिट! Amazon Prime Video पर मौजूद ये 5 फिल्में हैं एंटरटेनमेंट का फुल पैसा वसूल पैकेज

वीकेंड को बनाइए सुपरहिट! Amazon Prime Video पर मौजूद ये 5 फिल्में हैं एंटरटेनमेंट का फुल पैसा वसूल पैकेज

by Preeti Pal 9 July 2026, 5:58 PM IST
9 July 2026, 5:58 PM IST
वीकेंड को बनाइए सुपरहिट! Amazon Prime Video पर मौजूद ये 5 फिल्में हैं एंटरटेनमेंट का फुल पैसा वसूल पैकेज

Best Movies on Amazon Prime: अगर हर वीकेंड यही सोचते रह जाते हैं कि आखिर क्या देखा जाए, तो अब आपकी तलाश खत्म हो सकती है. अमेजन प्राइम वीडियो पर ऐसी कई शानदार फिल्में हैं, जो सिर्फ एंटरटेन नहीं करतीं, बल्कि अपनी कहानी, एक्टिंग और शानदार क्लाइमैक्स की वजह से लंबे टाइम तक याद रह जाती हैं. इनमें सस्पेंस है, थ्रिल है, हॉरर है, फैंटेसी है और इमोशन्स भी हैं. अगर आपने अब तक इन फिल्मों को मिस किया है, तो यकीन मानिए आपने सिनेमा के कुछ बेहतरीन एक्सपीरियंस मिस किए हैं.

इंसेप्शन

अगर आपको ऐसी फिल्में पसंद हैं जो दिमाग को पूरी तरह घुमा दें, तो क्रिस्टोफर नोलन की इंसेप्शन आपके लिए परफेक्ट है. ये सिर्फ एक साइंस फिक्शन फिल्म नहीं, बल्कि एक ऐसा एक्सपीरियंस है जो हर सीन के साथ आपको सोचने पर मजबूर कर देता है. फिल्म में लियोनार्डो डिकैप्रियो डॉम कॉब का कैरेक्टर निभाते हैं, जो लोगों के सपनों में जाकर उनके दिमाग से राज चुराने का काम करता है. लेकिन इस बार उसका मिशन चोरी करना नहीं, बल्कि किसी के दिमाग में एक नई सोच डालना है. सपनों के अंदर सपनों की दुनिया और शानदार विजुअल इफेक्ट्स इस फिल्म को बेहतरीन बना देते हैं.

द सोशल नेटवर्क

अगर आपको लगता है कि ये सिर्फ फेसबुक बनने की कहानी है, तो आप गलत हैं. डेविड फिंचर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म सक्सेस, फ्रेंडशिप, एंबीशन और रिश्तों के टूटने की कहानी भी है. इस फिल्म में जेसी आइजनबर्ग ने मार्क जुकरबर्ग का कैरेक्टर बहुत शानदार अंदाज में निभाया है. तेज स्पीड स्क्रीनप्ले और कोर्टरूम ड्रामा फिल्म को आखिर तक दिलचस्प बनाए रखते हैं. ये फिल्म दिखाती है कि दुनिया बदलने वाला आइडिया कभी-कभी इंसान की पर्सनल लाइफ भी बदल देता है.

धमाकेदार एंट्री, फीकी कहानी! Pritam and Pedro है OTT की नई ब्लॉकबस्टर या फिर मिस हो गया निशाना?

तुम्बाड

इंडियन सिनेमा में अगर सबसे अलग हॉरर फिल्मों की बात होगी, तो तुम्बाड का नाम सबसे पहले लिया जाएगा. सोहम शाह की ये फिल्म सिर्फ डराती नहीं, बल्कि लोगों के लालच की ऐसी कहानी सुनाती है जो लास्ट तक इंटरेस्टिंग लगती है. एक गांव, श्रापित देवता और खजाने की तलाश पर बेस्ड ये फिल्म अपने शानदार सिनेमैटोग्राफी और दमदार बैकग्राउंड स्कोर के लिए भी खूब पसंद की गई. अगर आपने अब तक तुम्बाड नहीं देखी है, तो टाइम मिलते ही देख डालिए.

द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स

फैंटेसी फिल्मों के शौकीनों के लिए ये किसी खजाने से कम नहीं है. पीटर जैक्सन के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म आपको एक ऐसी जादुई दुनिया में ले जाती है, जहां हर पल थ्रिल से भरा है. फिल्म की कहानी फ्रोडो बैगिन्स की है, जिसे एक अंगूठी को खत्म करने के लिए खतरनाक सफर पर निकलना पड़ता है. शानदार लोकेशन, बेहतरीन विजुअल इफेक्ट्स और दमदार कैरेक्टर्स इस फिल्म को ऑल टाइम क्लासिक बनाते हैं.

दृश्यम

अगर आप क्राइम थ्रिलर के फैन हैं, तो अजय देवगन की दृश्यम जरूर देखनी चाहिए. मलयालम फिल्म की इस हिंदी रीमेक में एक सिंपल केबल ऑपरेटर विजय सालगांवकर की लाइफ अचानक बदल जाती है. अपने परिवार को बचाने के लिए वो जिस तरह फिल्मों से मिली सीख का इस्तेमाल करता है, वो देखने लायक है. दूसरी तरफ तब्बू अपने बेटे के गायब होने का सच जानना चाहती हैं. कहानी के ट्विस्ट और क्लाइमैक्स आपको लास्ट तक अपनी सीट से उठने नहीं देंगे.

Alia Bhatt और Sharvari की Alpha ने बनाए रखा दम, 75 करोड़ क्लब में एंट्री से बस एक कदम दूर

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?