K-Drama: कोरियन ड्रामा लवर्स के लिए जून का महीना किसी ट्रीट से कम नहीं होने वाला. मई में रिलीज हुए शोज़ के बाद अब इस महीने कई नए के ड्रामा ऑडियन्स का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं. रोमांस, मेडिकल ड्रामा, थ्रिलर, स्कूल एक्शन और सस्पेंस जैसी कई अलग-अलग कॉन्सेप्ट में आने वाले ये शो लोगों को स्क्रीन से बांधे रखेंगे. ऐसे में अगर आप भी अगले बिंज-वॉच शो की तलाश में हैं, तो जून में रिलीज होने वाले ये कोरियन ड्रामा आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होने चाहिए.

डॉक्टर ऑन द एज
1 जून को रिलीज होने वाला है डॉक्टर ऑन द एज. ये इस महीने के सबसे पॉपुलर मेडिकल रोमांटिक ड्रामाओं में से एक है. इसकी कहानी एक सरकारी डॉक्टर की है, जिसे एक दूर के आइलैंड पर काम करने के लिए भेजा जाता है. वहां उसकी मुलाकात एक ऐसी नर्स से होती है, जिसके पास अपना एक बड़ा राज़ है. नई जगह, नए लोग और गांव वालों की लाइफ से जुड़ी इमोशन कहानियों के बीच दोनों का रिश्ता धीरे धीरे गहरा होता है. ली जे वूक और शिन ये यून की जोड़ी इस शो की सबसे बड़ी खासियत है.

टीच यू ए लेसन
5 जून को आने वाला टीच यू ए लेसन एक हाई-वोल्टेज एक्शन स्कूल ड्रामा है. ये शो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा. इसकी कहानी एक सरकारी एजेंसी के ऑफिसर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका काम स्कूलों के बिगड़ते सिस्टम को ठीक करना है. स्कूल गैंग्स, करप्ट सिस्टम और मुश्किल हालात से परेशान टीचर्स के बीच ये ऑफिसर कैसे सब कुछ ठीक करने की कोशिश करता है. दमदार एक्शन और सोशल मैसेज वाली इस वेब सीरीज को आप अपने पूरे परिवार के साथ देख सकते हैं.
जिस आवाज़ को दुनिया समझती रही लता मंगेशकर, वो थीं Suman Kalyanpur; आज भी सुपरहिट हैं उनके ये गाने

द लाई वी लिव्ड इन
5 जून को ही द लाई वी लिव्ड इन नाम का शो भी रिलीज होने वाला है. ये एक थ्रिलर ड्रामा है, जिसमें एक कॉन्ट्रैक्ट किलर को एक लड़के का मर्डर करने का मिशन मिलता है. लेकिन कहानी तब दिलचस्प मोड़ लेती है, जब एक स्पाई उसकी लाइफ में एंट्री करता है. खतरा, सस्पेंस और इमोशन्स से भरा ये शो आपको जरूर एंटरटेन करेगा.

नोट्स फ्रॉम द लास्ट रो
26 जून को रिलीज होने वाला नोट्स फ्रॉम द लास्ट रो उन लोगों के लिए बढ़िया है, जिन्हें सस्पेंस पसंद है. इसकी एक कहानी एक चिड़चिड़े प्रोफेसर और राइटर की है, जिसे अपनी क्लास के एक बैकबेंचर स्टूडेंट में कुछ अलग नज़र आता है. स्टूडेंट के टैलेंट से इम्प्रेस हुआ वो प्रोफेसर उसकी प्राइवेट क्लासेस लेना शुरू कर देता है. लेकिन तभी कहानी में एक खतरनाक ट्विस्ट आता है.
Sushmita Sen को ‘गोल्ड डिगर’ कहने वालों को Lalit Modi का करारा जवाब, कहा- मैं था ‘केप्ट बॉयफ्रेंड’
