Home मनोरंजन Alpha बनकर फैन्स के दिलों पर छाने के लिए तैयार आलिया भट्ट, पहली स्पाई यूनिवर्स में दिखेगा ‘मुंज्या’ एक्ट्रेस का भी दम

Alpha बनकर फैन्स के दिलों पर छाने के लिए तैयार आलिया भट्ट, पहली स्पाई यूनिवर्स में दिखेगा ‘मुंज्या’ एक्ट्रेस का भी दम

by Preeti Pal 5 July 2024, 4:29 PM IST (Updated 20 August 2025, 1:19 PM IST)
5 July 2024, 4:29 PM IST (Updated 20 August 2025, 1:19 PM IST)
Alpha बनकर फैन्स के दिलों पर छाने के लिए तैयार आलिया भट्ट, पहली स्पाई यूनिवर्स में दिखेगा मुंज्या एक्ट्रेस का भी दम

Alia Bhatt Alpha: एक्ट्रेस आलिया भट्ट की नई फिल्म का एलान हो चुका है. जल्द ही वह स्पाई यूनिवर्स फिल्म ‘अल्फा’ (Alpha) में नजर आएंगी.

05 July, 2024

Alia Bhatt Alpha: यशराज फिल्म्स (YRF) ने अपनी अगली फिल्म ‘अल्फा’ (Alpha) का एलान कर दिया है. यह देश की पहली फीमेल स्टाई यूनिवर्स फिल्म होने वाली है जिसमें आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) लीड रोल में नजर आने वाली हैं. दोनों इस फिल्म में सुपर एजेंट का किरदार निभाएंगी. हाल ही में एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt Instagram) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म का टीजर शेयर किया है.

स्पाई वर्ल्ड में शामिल हुईं आलिया

YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली वुमन ओरिएंटेड फिल्म ‘अल्फा’ का डायरेक्शन शिव रवैल करेंगे. इससे पहले उन्होंने नेटफ्लिक्स की हिट सीरीज
‘द रेलवे मेन’ (The Railway Man) का डायरेक्शन किया था. अब ‘अल्फा’ के साथ आलिया भट्ट और शरवरी वाघ भी स्पाई वर्ल्ड में शामिल होने वाली हैं. इससे पहले स्पाई यूनिवर्स में शाहरुख खान की ‘पठान’, सलमान खान की ‘टाइगर’ और ऋतिक रोशन की ‘वॉर’ जैसी हिट स्पाई फिल्म्स बन चुकी हैं. हालांकि, उन सभी में हीरो ही लीड रोल में नजर आए थे. अब यह पहली बार होगा जब देश की किसी स्पाई फिल्म में हीरोइन लीड रोल करेंगी.

कब हुई स्पाई फिल्मों की शुरुआत

YRF स्पाई यूनिवर्स की शुरुआत साल 2012 में सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म ‘एक था टाइगर’ के साथ हुई थी. इसकी सक्सेस के बाद फिल्म के दो पार्ट रिलीज हुए, ‘टाइगर ज़िंदा है’ (2017) और ‘टाइगर 3’ (2023). इसके अलावा ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘वॉर’ साल 2019 में रिलीज हुई थी. अब यशराज बैनर पहली फीमेल स्पाई फिल्म लेकर आ रहा है, जिसमें आलिया और शरवरी धूम मचाने के लिए तैयार हैं.

यह भी पढ़ेंः  ब्रेकिंग न्यूज़ से लेकर ताज़ा खबरों तक, भारत का टॉप हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?