Alpha Teaser: यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की मचअवेटिड फिल्म ‘अल्फा’ का पहला ऑफिशियल टीज़र आखिरकार रिलीज़ हो गया है. लंबे इंतजार के बाद सामने आए इस टीज़र में आलिया भट्ट और बॉबी देओल का बिल्कुल अलग अंदाज़ देखने को मिला है. फिल्म का डायरेक्शन शिव रवैल ने किया है. यह YRF स्पाई यूनिवर्स की अगली बड़ी पेशकश मानी जा रही है. टीज़र की शुरुआत एक पापा-बेटी के बीच के इमोशनल मूमेंट से होती है. आलिया भट्ट फिल्म में सिया के रोल में हैं. वहीं, बॉबी देओल उनके पापा का रोल निभा रहे हैं. सिया अपने 18वें जन्मदिन पर खुश है क्योंकि उसे लगता है कि उसके पापा ने उसके लिए खास डिनर प्लान किया है.
खरनाक मिशन
लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब बॉबी अपनी बेटी को एक खास तोहफा देते हैं. ये कोई नॉर्मल गिफ्ट नहीं, बल्कि एक सीक्रेट कोड और सिया की लाइफ का पहला मिशन होता है. बाबा उसे बताते हैं कि 18वें जन्मदिन पर उसका पहला मिशन शुरू हो रहा है. इसके बाद टीज़र में खुलासा होता है कि, सिया बचपन से ही एक सीक्रेट प्रोग्राम ‘अल्फा’ का हिस्सा रही है. इस मिशन का मकसद भारत के सबसे तेज, सबसे स्ट्रॉन्ग और सबसे स्मार्ट अगली जेनेरेशन की मिलिट्री तैयार करना है. बाबा ने अपनी बेटी सिया को इसी दिन के लिए सालों तक ट्रेनिंग दी है.
नहीं रहे गांवों की कहानियों को पर्दे पर अमर करने वाले Bharathiraja, 84 साल की उम्र में हुआ निधन
दमदार डायलॉग
टीज़र का सबसे दिलचस्प डायलॉग तब आता है जब बॉबी देओल पूछते हैं, मैं एक भेड़िया हूं और तुम कौन हो. तब आलिया कहती हैं, भेड़िए की बेटी, भेड़िया ही बनेगी. यही लाइन पूरी कहानी की झलक देती है. इसके बाद आलिया का जबरदस्त एक्शन देखने को मिलता है. वैसे, इस फिल्म में आलिया भट्ट और बॉबी देओल के अलावा शरवरी वाघ और अनिल कपूर भी दिखाई देंगे. ‘अल्फा’ YRF स्पाई यूनिवर्स की 7वीं फिल्म होगी. टाइगर, टाइगर जिंदा है, टाइगर 3, वॉर, वॉर 2 और पठान जैसी फिल्में इस यूनिवर्स का हिस्सा रह चुकी हैं.
नई रिलीज़ डेट
‘अल्फा’ की रिलीज़ कई बार टल चुकी है. पहले इसे पिछले साल यानी दिसंबर 2025 में रिलीज़ किया जाना था. इसके बाद इसकी रिलीज़ डेट अप्रैल 2026 के लिए अनाउंस हुई. आखिरकार अब फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. मेकर्स के मुताबिक, फिल्म के वीएफएक्स और विजुअल क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए ज्यादा टाइम लिया गया, ताकि ऑडियन्स को शानदार एक्सपीरियंस मिल सके.
दो हीरोइन साथ दिखीं और शुरू हो गई चर्चा! जानें Cocktail 2 को लेकर इंटरनेट क्यों हुआ इतना एक्साइटेड?
