Cocktail 2: सोशल मीडिया पर इन दिनों लोगों को बहस करने के लिए एक नया टॉपिक मिल गया है. दरअसल, शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘कॉकटेल 2’ का ट्रेलर रिलीज होने के बाद इंटरनेट पर ये अफवाह तेजी से फैल गई कि फिल्म में कृति और रश्मिका की लेस्बियन लव स्टोरी दिखाई जाएगी. हालांकि, फिल्म के मेकर्स की तरफ से ऐसी किसी कहानी की बात नहीं की गई है, लेकिन इंटरनेट पर ये चर्चा लगातार बढ़ती जा रही है.

क्यों हो रही हैं बातें?
दरअसल, ‘कॉकटेल 2’ भी बॉलीवुड के उस पॉपुलर स्टाइल का हिस्सा है, जिसमें दो लड़कियां और एक लड़के के बीच लव ट्रायंगल दिखाया जाता है. इससे पहले कुछ कुछ होता है, हम दिल दे चुके सनम, देवदास और पहली कॉकटेल जैसी फिल्मों में भी इसी फॉर्मूले को ऑडियन्स ने खूब पसंद किया था. लेकिन इस बार कहानी से ज्यादा लोगों का फोकस उन अफवाहों ने खींचा है, जो दो लड़कियों के कैरेक्टर्स के रिश्ते को लेकर फैल रही हैं. अब ये सवाल उठना नेचुरल है कि आखिर लोग इस पॉसिबिलिटी को लेकर इतने एक्साइटेड क्यों हैं. इसकी एक बड़ी वजह बॉलीवुड में क्वीयर यानी LGBTQ+ कहानियों की कमी भी हो सकती है. हालांकि, पिछले कुछ सालों में हिंदी सिनेमा ने इस तरफ कुछ कदम जरूर बढ़ाए हैं, लेकिन अब भी ऐसी फिल्में बहुत कम हैं जो सेम जेंडर रिलेशनशिप्स को सेंसिटिव और रीयल तरीके से दिखाती हों.
Salman के बाद Sunny Deol की फिल्म का बदला नाम, 30 साल बाद सुपरहिट जोड़ी मचाएंगी धमाल!
इन फिल्मों ने भी लूटी लाइमलाइट
‘बधाई दो’, ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’, ‘अजीब दास्तां की कहानी गीली पुच्ची’और ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ जैसी फिल्मों ने अलग-अलग तरीकों से LGBTQ कैरेक्टर्स की कहानियां दिखाईं. फिर भी मेनस्ट्रीम सिनेमा में ऐसे किरदार अब भी एक्सेप्शन ही माने जाते हैं. प्रोब्लम ये भी है कि इंडियन कल्चर में लेस्बियन लड़कियों को अक्सर सीरियस इंसान की बजाय एक इमेजिनेशन या मजाक की तरह पेश किया जाता रहा है. कई बार उनके रिश्तों को सिर्फ लड़कों के नजरिए से देखा जाता है. यहां इमोशन की जगह सनसनी और अट्रैक्शन पर ज्यादा जोर दिया जाता है. यही वजह है कि जब किसी फिल्म में दो लड़कियों के कैरेक्टर्स के बीच गहरी दोस्ती दिखाई जाती है, तो ऑडियन्स की एक क्लास उसे तुरंत रोमांटिक रिश्ते का नाम देने लगती है.

पहली कॉकटेल का असर
पहली ‘कॉकटेल’ में वेरोनिका और मीरा की दोस्ती भी बहुत शानदार तरीके से दिखाई गई थी. दोनों के बीच का रिश्ता लव स्टोरी नहीं था, लेकिन उसमें भरोसा, अपनापन और इमोशनल कनेक्शन साफ दिखाई देता था. आज के टाइम में, जब दोस्ती और रिश्तों की नई डेफिनेशन सामने आ रही हैं, तब ऐसी कहानियां और भी ज्यादा रेलेवेंट लगती हैं.
असली मुद्दा
वैसे, असली मुद्दा ये नहीं है कि ‘कॉकटेल 2’ में लेस्बियन कहानी है या नहीं. असली सवाल ये है कि क्या हमारे सिनेमा में क्वीयर रिप्रेजेंटेशन इतना कम है कि ऑडियन्स हर जगह पर उसे तलाशने लगते हैं? अगर फिल्मों में अलग-अलग रिश्तों को ठीक तरीके से जगह मिले, तो शायद किसी भी फिल्म पर ऐसी उम्मीदें थोपने की जरूरत नहीं पड़ेगी. फिलहाल ‘कॉकटेल 2’ की कहानी क्या मोड़ लेगी, ये 19 जून को पता चल ही जाएगा. कृति सेनन और रश्मिका मंदाना के अलावा फिल्म में शाहिद कपूर भी लीड रोल में हैं. फिल्म के गाने पहले ही लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच चुके हैं. ऐसे में ‘कॉकटेल 2’ से अच्छे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की उम्मीद की जा रही है.
नहीं रहे गांवों की कहानियों को पर्दे पर अमर करने वाले Bharathiraja, 84 साल की उम्र में हुआ निधन
