Home मनोरंजन 75 की उम्र में भी कायम है साउथ मेगास्टार का जलवा, नई फिल्म ‘Mela’ का भी ऐलान

75 की उम्र में भी कायम है साउथ मेगास्टार का जलवा, नई फिल्म ‘Mela’ का भी ऐलान

by Preeti Pal 7 September 2026, 3:03 PM IST
7 September 2026, 3:03 PM IST
75 की उम्र में भी कायम है साउथ मेगास्टार का जलवा, नई फिल्म ‘Mela’ का भी ऐलान

Mammootty Birthday: मलयालम सिनेमा के मेगास्टार ममूटी सोमवार को अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं. पांच दशक से ज्यादा लंबे फिल्मी करियर में उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता. खास बात ये है कि जन्मदिन के मौके पर ममूटी ने अपनी नई फिल्म ‘मेला’ का भी ऐलान कर दिया है. ममूटी की प्रोडक्शन कंपनी ने सोशल मीडिया पर उनकी नई फिल्म का पोस्टर शेयर किया. फिल्म को ‘ममूटी मेला’ के नाम से पेश किया जा रहा है. यानी 75 साल की उम्र में भी सुपरस्टार का फिल्मी सफर रुकने के बजाय नए प्रोजेक्ट्स के साथ लगातार आगे बढ़ रहा है.

नेताओं और अभिनेताओं ने दी बधाई

ममूटी के 75वें जन्मदिन पर उनके फैंस के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री और राजनीति से जुड़े कई लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं. केरल के मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने उन्हें मलयालम सिनेमा का गौरव बताया. उन्होंने कहा कि ममूटी की 5 दशक लंबी एक्टिंग जर्नी ने बड़े पर्दे पर कई यादगार कहानियां रची हैं. वो भारतीय सिनेमा के लिए हमेशा प्रेरणा बने रहेंगे. इसके अलावा विपक्ष के नेता पिनराई विजयन ने भी ममूटी की तारीफ की. उन्होंने कहा कि वो अपने हर किरदार के जरिए एक्टिंग की नई संभावनाओं को तलाशते हैं. गृह मंत्री रमेश चन्नीथला ने ममूटी को सेल्फ मेड टैलेंट बताया. उन्होंने ‘पुझु’, ‘भ्रामयुगम’, ‘कथल’ और ‘कलंकवल’ जैसी फिल्मों में उनके अलग-अलग किरदारों की तारीफ की.

Mirzapur: The Movie का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल, बनी 2026 की तीसरी सबसे बड़ी वीकेंड ओपनिंग फिल्म

मोहनलाल ने लुटाया प्यार

ममूटी के करीबी दोस्त और मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी. सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने प्यार से ममूटी को ‘इचाक्का’ कहा और उनकी अच्छी सेहत, खुशी और लगातार सफलता की कामना की. फिल्म डायरेक्टर वैसाख ने भी ममूटी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अभिनेता ने उन्हें व्यक्तिगत तौर पर कई तरह से प्रेरित किया है.

शानदार फिल्मी सफर

ममूटी का करियर सिर्फ मलयालम सिनेमा तक सीमित नहीं रहा. 5 दशक से ज्यादा के सफर में वो 400 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं. उन्होंने मलयालम के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़, हिंदी और अंग्रेजी फिल्मों में भी काम किया है. उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार, स्टेट लेवल के कई अवॉर्ड और कई फिल्मफेयर अवॉर्ड मिल चुके हैं. इसके अलावा उन्हें पद्म श्री से भी सम्मानित किया जा चुका है और दो मानद डॉक्टरेट की डिग्रियां भी मिली हैं.’नई दिल्ली’, ‘थानियावर्तनम’, ‘ओरु वडक्कन वीरा गाथा’, ‘ओरु सीबीआई डायरी कुरिप्पु’, ‘कुट्टी श्रांक’ और ‘पलेरी माणिक्यम’ जैसी फिल्मों ने उनकी एक्टिंग को लाखों लोगों के सामने रखा. ममूटी ने अडूर गोपालकृष्णन, के जी जॉर्ज और टी वी चंद्रन जैसे मशहूर डायरेक्टर्स के साथ काम किया. उन्होंने अपने करियर में आई वी शशि, जोशी, रंजीत और अनवर रशीद जैसे शानदार फिल्ममेकर्स के साथ भी कई यादगार फिल्में दीं. ममूटी ने साल 1971 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘अनुभवंगल पालिचाकल’ से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी. लगभग 50 साल बाद भी उनके अंदर एक्टिंग का जुनून पहले जैसा ही है.

News Source: PTI

इस हफ्ते OTT पर आ रही हैं बहुत सी नई फिल्में और सीरीज, मिलेगा एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?