Home मनोरंजन Box Office पर 2026 का क्लाइमेक्स! ‘धुरंधर 2’ ने मचाया तूफान और ‘मैं वापस आऊंगा’ ने जीत लिया दिल

Box Office पर 2026 का क्लाइमेक्स! ‘धुरंधर 2’ ने मचाया तूफान और ‘मैं वापस आऊंगा’ ने जीत लिया दिल

by Preeti Pal 30 June 2026, 10:44 AM IST
30 June 2026, 10:44 AM IST
Box Office पर 2026 का क्लाइमेक्स! 'धुरंधर 2' ने मचाया तूफान, 'बॉर्डर 2' ने जगाया जज़्बा और 'मैं वापस आऊंगा' ने जीत लिया दिल

Box Office Success 2026: भारत में फिल्मों का जादू कभी खत्म नहीं होता. हालांकि, साल 2026 के पहले 6 महीनों ने ये साबित कर दिया कि ऑडियन्स का दिल जीतने के लिए सिर्फ बड़े स्टार्स नहीं, बल्कि दमदार कहानी भी उतनी ही जरूरी है. जहां एक तरफ देशभक्ति, एक्शन और हाई-वोल्टेज ड्रामा से भरपूर फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया. वहीं, दूसरी तरफ एक सेंसिटिव कहानी ने भी लोगों की आंखें नम कर दीं. यही वजह है कि 2026 के पहले 6 महीने बॉलीवुड के लिए किसी ब्लॉकबस्टर फिल्म के इंटरवल से कम नहीं रहे.

धुरंधर का धमाका

इस साल सबसे बड़ा धमाका किया ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने. आदित्य धर की स्पाई फ्रेंचाइजी के दूसरे पार्ट ने दुनियाभर में 1800 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करके हिस्ट्री क्रिएट कर दी. एक्शन, देशभक्ति और जबरदस्त विजुअल्स से सजी इस फिल्म ने साबित कर दिया कि अगर कहानी दमदार हो तो ऑडियन्स थिएटर्स तक खुद खिंचे चले आते हैं.

बॉर्डर 2 का जलवा

इसके बाद नंबर आया ‘बॉर्डर 2’ का. 1997 की सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ की विरासत को आगे बढ़ाते हुए इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 450 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. वॉर, इंडियन आर्मी और देश के लिए प्यारा की कहानी ने लोगों के दिलों में फिर वही पुराना जोश जगा दिया. हालांकि, पहली वाली बॉर्डर के मुकाबले इस बार ना तो कहानी उतनी दमदार थी और ना ही इमोशन्स रियल लग रहे थे. लेकिन बॉक्स ऑफिस सक्सेस तो कमाई से ही दिखती है.

हॉरर-कॉमेडी

वहीं ‘भूत बंगला’ ने भी सबको चौंका दिया. हॉरर और कॉमेडी के तड़के वाली इस फिल्म ने 270 करोड़ रुपये की कमाई कर ये साबित कर दिया कि अच्छी एंटरटेनमेंट फिल्म हमेशा लोगों को पसंद आती है. अक्षय कुमा, परेश रावल, राजपाल यादव, वामिका गब्बी और असरानी स्टारर ये फिल्म अब ओटीटी पर धमाल मचा रही है.

उम्मीदों पर नहीं उतरी खरी

हालांकि, इस साल कई बड़ी फिल्मों से उम्मीदें काफी ज्यादा थीं, लेकिन वो बॉक्स ऑफिस पर खरी नहीं उतर सकीं. श्रीराम राघवन की ‘इक्कीस’, वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’, आयुष्मान खुराना की ‘पति पत्नी और वो दो’ और करण जौहर की ‘चांद मेरा दिल’ जैसी फिल्मों को ऑडियन्स ने वैसा प्यार नहीं दिया, जिसकी उम्मीद की जा रही थी.

मैं वापस आऊंगा

फिर जून में रिलीज हुई इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ ने पूरी कहानी बदल दी. शुरुआत में इसकी रफ्तार धीमी रही, लेकिन जैसे-जैसे लोगों ने फिल्म देखी, उसकी तारीफों का सिलसिला बढ़ता गया. सोशल मीडिया और माउथ पब्लिसिटी ने फिल्म को नई उड़ान दी और दूसरे हफ्ते में सिनेमाघरों में इसके शो तक बढ़ाने पड़े. ये एक बार फिर साबित हो गया कि कंटेंट अगर दिल को छू जाए तो फिल्म धीरे-धीरे ही सही, लेकिन लंबी रेस दौड़ सकती है.

Reality Show में लूज़र, पर किस्मत में बनना था सुपरस्टार! इन सिंगर्स ने हार को बनाया जीत की कहानी

पहले 6 महीने

फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि 2026 के पहले 6 महीने में टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पिछले साल की तुलना में बेहतर रहा. ऑडियन्स की संख्या में लगभग 10 से 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई. वहीं, टोटल कलेक्शन में 16 से 17 प्रतिशत का इजाफा हुआ. हालांकि, सक्सेसफुल फिल्मों की संख्या कम रही, लेकिन जिन्होंने बाजी मारी, उन्होंने रिकॉर्डतोड़ कमाई की.

साउथ सिनेमा का हाल

साउथ इंडियन सिनेमा का हाल भी कुछ ऐसा ही रहा. चिरंजीवी की ‘मना शंकरा वर प्रसाद गरु’, राम चरण की ‘पेड्डी’, सूर्या की ‘करुप्पु’, मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ और ‘वाझा 2’ जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया प्रदर्शन किया. हालांकि, ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 70 प्रतिशत साउथ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असर छोड़ने में नाकाम रहीं. इसके अलावा थिएटर मालिकों का कहना है कि आईपीएल, इलेक्शन और कुछ बड़ी फिल्मों की रिलीज टलने से अप्रैल और मई का टाइम थोड़ा सुस्त रहा. लेकिन जैसे ही अच्छी फिल्में आईं, ऑडियन्स ने फिर से सिनेमाघरों की तरफ जाना शुरू किया.

अगले 6 महीने

अब सभी की नजरें 2026 के दूसरे हिस्से पर टिकी हैं. आने वाले महीनों में ‘अल्फा’, ‘धमाल 4’, ‘मातृभूमि’, ‘रामायण’, ‘किंग’ जैसी बड़ी बॉलीवुड फिल्में रिलीज होने वाली हैं. वहीं हॉलीवुड की ‘द ओडिसी’, ‘स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ भी इंडियन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त मुकाबला करने के लिए तैयार हैं.

News Source: PTI

The Family Man 4 में खुलेगा हर राज! जानें, श्रीकांत तिवारी की वापसी; कहानी और स्टारकास्ट से लेकर सबकुछ

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?