Home मनोरंजन OTT पर रिलीज़ हो रही है Dhurandhar 2, फिर भी भारत में नहीं देख पाएंगे फैंस; करना पड़ेगा इंतजार!

OTT पर रिलीज़ हो रही है Dhurandhar 2, फिर भी भारत में नहीं देख पाएंगे फैंस; करना पड़ेगा इंतजार!

by Preeti Pal
0 comment
OTT पर रिलीज़ हो रही है Dhurandhar 2, फिर भी भारत में नहीं देख पाएंगे फैंस; करना पड़ सकता है और इंतजार!

Dhurandhar 2: सुपरस्टार रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर मूवी ‘धुरंधर 2’ थिएटर्स के बाद ओटीटी की दुनिया में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है. लेकिन इसमें एक छोटा सा ट्विस्ट है. दरअसल, भारत के लोगों को अभी इस फिल्म को ओटीटी पर देखने के लिए और इंतज़ार करना पड़ सकता है.

13 May, 2026

बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई और दमदार एक्शन के बाद अब ‘धुरंधर 2’ आखिरकार OTT पर रिलीज़ होने जा रही है. पिछले कई हफ्तों से फैंस इसकी डिजिटल रिलीज का इंतजार कर रहे थे. अब मेकर्स ने भी इसकी रिलीज डेट कन्फर्म कर दी है. हालांकि, यहां एक ऐसा ट्विस्ट है जिसने भारतीय ऑडियन्स की एक्साइटमेंट को थोड़ी कम कर दी है. फिल्म भले ही इस महीने OTT पर स्ट्रीम होने वाली हो, लेकिन भारत में रहने वाले कई लोग इसे तुरंत नहीं देख पाएंगे. वजह है फिल्म की स्ट्रीमिंग डील और प्लेटफॉर्म से जुड़े कुछ बैन.

कब रिलीज होगी फिल्म?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Dhurandhar 2, 14 मई 2026 से इंटरनेशनल लेवल पर नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होनी शुरू हो जाएगी. कहा जा रहा है कि OTT वर्जन थिएटर रिलीज से थोड़ा अलग और ज्यादा एक्सटेंडेड होगा. दरअसल, ‘धुरंधर 2’ को ओटीटी पर रॉ और अनदेखा टैगलाइन के साथ रिलीज किया जाएगा. खास बात ये है कि इसका रनटाइम करीब 3 घंटे 52 मिनट बताया जा रहा है, यानी ऑडियन्स को थिएटर वर्जन से ज्यादा फुटेज देखने को मिलेगी. इसके अलावा फिल्म में कुछ ऐसे अनकट और अनसेंसर्ड सीन भी शामिल किए जाएंगे, जो थिएटर रिलीज में नहीं दिखाए गए थे. यही वजह है कि फैंस इस OTT वर्जन को लेकर और ज्यादा एक्साइटेड हैं.

यह भी पढ़ेंःपहली एंट्री से इंटरनेशनल पहचान तक, कुछ ऐसी है Cannes Film Festival में भारतीय सिनेमा के सफर की कहानी

भारत में क्यों नहीं देख पाएंगे?

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब फिल्म नेटफ्लिक्स पर आ रही है, तो इंडियन ऑडियन्स इसे क्यों नहीं देख पाएगी? दरअसल, फिल्म के थिएटर वर्जन की ओपनिंग क्रेडिट्स में पहले ही जियोहॉटस्टार को इसका ऑफिशियल स्ट्रीमिंग पार्टनर बताया गया था. इसका मतलब है कि फिल्म के डिजिटल राइट्स भारत में एक्सक्लूसिव तौर पर इसी प्लेटफॉर्म के पास हैं. यानी इंटरनेशनल ऑडियन्स को जहां नेटफ्लिक्स पर फिल्म जल्दी देखने का मौका मिल सकता है, वहीं भारतीय यूजर्स के नेटफ्लिक्स अकाउंट पर ये फिल्म मौजूद नहीं होगी. इसी वजह से भारत में रहने वाले फैंस को अभी रणवीर सिंह की फिल्म को ओटीटी पर देखने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है.

भारत में कब होगी रिलीज?

फिलहाल जियोहॉटस्टार या ‘धुरंधर 2’ के फिल्ममेकर्स की तरफ से भारत में इसकी रिलीज डेट को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है. हालांकि इंडस्ट्री पैटर्न को देखें, तो ज्यादातर बड़ी फिल्में थिएटर रिलीज के 6 से 8 हफ्तों के अंदर OTT पर आ जाती हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि ‘धुरंधर 2’ मई के महीने के बाद कभी भी जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो सकती है. लेकिन जब तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं होती, तब तक फैंस को थोड़ा सब्र रखना होगा.

यह भी पढ़ेंः थ्रिल, रोमांस, मिस्ट्री और ड्रामा से भरे इन 5 Netflix शोज़ ने दुनियाभर की ऑडियन्स को बनाया अपना फैन

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?