Home मनोरंजन 14 अगस्त को OTT होगा बड़ा धमाका, वीकेंड पर घर बैठे देख पाएंगे ये 5 नई फिल्में और सीरीज

14 अगस्त को OTT होगा बड़ा धमाका, वीकेंड पर घर बैठे देख पाएंगे ये 5 नई फिल्में और सीरीज

by Preeti Pal 13 August 2026, 6:29 PM IST
13 August 2026, 6:29 PM IST
14 अगस्त का OTT होगा बड़ा धमाका, वीकेंड पर घर बैठे देख पाएंगे ये 5 नई फिल्में और सीरीज

New OTT Release: वीकेंड आते ही सबसे बड़ा सवाल होता है कि, आज रात क्या देखा जाए? अगर आपके पास भी फिल्मों और वेब सीरीज की लंबी लिस्ट है, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि शुरुआत किससे करें, तो 14 अगस्त का शुक्रवार आपके लिए काफी मजेदार रहने वाला है. इस हफ्ते OTT पर रोमांस, कॉमेडी, इमोशन, क्राइम और स्पोर्ट्स ड्रामा का ऐसा कॉकटेल तैयार है कि हर मूड के लिए कुछ न कुछ मिल जाएगा. खास बात ये है कि शुक्रवार को नेटफ्लिक्स पर एक साथ 5 नई फिल्में और सीरीज दस्तक दे रही हैं.

कॉकटेल 2

इस वीकेंड नई रिलीज में सबसे ज्यादा चर्चा शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की ‘कॉकटेल 2’ को लेकर है. होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी ये रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म सिनेमाघरों के बाद अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने जा रही है. फिल्म ने दुनियाभर में करीब 147.65 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था. अगर आपको हल्की-फुल्की रोमांटिक फिल्में पसंद हैं, इस फिल्म के देख सकते हैं.

भारत भाग्य विधाता

अगर रोमांस और कॉमेडी से मन भर चुका है और कुछ सीरियस देखना चाहते हैं, तो ‘भारत भाग्य विधाता’ पर ध्यान दे सकते हैं. कंगना रनौत स्टारर ये सर्वाइवल ड्रामा सिनेमाघरों के बाद अब ZEE5 पर आ रही हैं. हालांकि, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं किया.

डांस शो से भारत की सबसे बड़ी फिल्म में ‘सीता’ बनने तक, कुछ ऐसी है Sai Pallavi की कहानी

डोन्ट से गुड लक

नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली ‘डोन्ट से गुड लक ’ एक इंडिपेंडेंट ड्रामा है. कहानी सोफी बीरेनबाउम की है, जो अपने हाई स्कूल के म्यूजिकल प्ले में लीड रोल पाने की तैयारी कर रही है. लेकिन जैसे-जैसे वो स्टेज परफॉर्मेंस के लिए तैयार होती है, उसकी निजी जिंदगी में ऐसी उथल-पुथल मचती है कि घर का ड्रामा ही बड़ा बन जाता है. ये फिल्म उन लोगों को पसंद आ सकती है जिन्हें ग्लैमरस दुनिया के बजाय रिश्तों और जिंदगी के छोटे-बड़े उतार-चढ़ाव वाली कहानियां अच्छी लगती हैं.

माई बेस्ट फ्रेंड,हिज गर्लफ्रेंड एंड मी

जर्मन कॉमेडी फिल्म ‘माई बेस्ट फ्रेंड,हिज गर्लफ्रेंड एंड मी’ भी शुक्रवार को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है. कहानी दो बेस्ट फ्रेंड्स ओली और मैट्जे पर है, जो साथ रहते हैं, काम करते हैं और दुनिया घूमने का सपना देखते हैं. अगर आपको दोस्ती, प्यार और ड्रामा वाली फिल्में पसंद हैं, तो ये हल्के-फुल्के मूड के लिए बढ़िया ऑप्शन है.

उमथेथो

अब बात उन लोगों की, जिन्हें सस्पेंस से भरी फिल्में देखना पसंद है. उनके लिए अफ्रीकी क्राइम ड्रामा सीरीज ‘उमथेथो’ आ रही है. कहानी में एक सरकारी वकील अपने छोटे भाई को बचाने के लिए डबल एजेंट बनने के लिए मजबूर हो जाता है. यानी यहां रिश्ते भी हैं, खतरा भी और लगातार बढ़ता सस्पेंस भी. अगर आपको क्राइम थ्रिलर पसंद हैं, तो इसे वीकेंड वॉचलिस्ट में जगह दी जा सकती है.

Sridevi की 17 फिल्में, जिन्होंने बनाया उन्हें बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार; कितनी देखी हैं आपने?

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?