Home मनोरंजन Yash की Toxic इवेंट में बड़ा हादसा, साउंड बॉक्स गिरने से कई लोग घायल; आयोजकों पर केस दर्ज

Yash की Toxic इवेंट में बड़ा हादसा, साउंड बॉक्स गिरने से कई लोग घायल; आयोजकों पर केस दर्ज

by Preeti Pal 23 August 2026, 12:40 PM IST (Updated 25 August 2026, 1:08 PM IST)
23 August 2026, 12:40 PM IST (Updated 25 August 2026, 1:08 PM IST)
Yash की Toxic इवेंट में बड़ा हादसा, साउंड बॉक्स गिरने से कई लोग घायल; आयोजकों पर केस दर्ज

Toxic Pre-Release Event: साउथ सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स’ रिलीज से पहले ही चर्चा में है. हालांकि, हैदराबाद में फिल्म के प्री रिलीज इवेंट के दौरान एक हादसे ने माहौल को अचानक बदल दिया. शनिवार रात हुए इस कार्यक्रम में साउंड बॉक्स सिस्टम का एक हिस्सा अचानक गिर गया, जिसकी चपेट में आने से 4 लोग घायल हो गए. हादसा हैदराबाद के मेडकचल इलाके में मल्ला रेड्डी यूनिवर्सिटी में हुआ. यहां फिल्म के प्री रिलीज इवेंट में यश अपने फैंस की भारी भीड़ को संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान कुछ युवा दर्शक साउंड बॉक्स सिस्टम के स्टैंड पर चढ़ गए. अचानक ये स्ट्रक्चर वजन संभाल नहीं पाया और गिर गया.

छात्र को आई गंभीर चोट

पुलिस के मुताबिक हादसे में घायल चारों लोगों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. इनमें से एक छात्र के पैर में फ्रैक्चर हुआ है. वहीं, तीन और लोगों को मामूली चोटें आई हैं. घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संस्थान के प्रबंधन और इवेंट मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस अब ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कार्यक्रम में सुरक्षा इंतजामों में कहां चूक हुई. साथ ही लोगों को ऊंचे स्ट्रक्चर पर चढ़ने से रोकने के लिए पर्याप्त व्यवस्था क्यों नहीं थी.

यश ने रोका भाषण

जब यश को साउंड सिस्टम का स्ट्रक्चर गिरने की जानकारी हुई तो, उन्होंने कुछ देर के लिए अपना भाषण रोक दिया. एक्टर ने मंच से ही दर्शकों की स्थिति जानने की कोशिश की. उन्होंने भीड़ से ये भी सुनिश्चित करने को कहा कि घायल लोगों की मदद की जा रही है. बाद में जब उन्होंने देखा कि कुछ लोग एक ऊंचे स्ट्रक्चर पर चढ़े हुए हैं, तो यश ने उन्हें नीचे उतरने के लिए कहा. इसके बाद उन्होंने अपना भाषण आगे जारी रखा.

55 करोड़ के कर्ज के नीचे दबे हुए थे Sunny Deol, बैंक ने जारी कर दिया था घर नीलाम करने का नोटिस

यश के लिए भारी भीड़

फिल्म को लेकर यश के फैंस में जबरदस्त उत्साह है. यही वजह थी कि प्री-रिलीज कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे थे. ऐसे बड़े आयोजनों में भीड़ का उत्साह कई बार सुरक्षा व्यवस्था के लिए चुनौती बन जाता है. इस घटना ने एक बार फिर बड़े स्टार्स के कार्यक्रमों में मजबूत बैरिकेडिंग, सुरक्षित मंच और दर्शकों की निगरानी जैसे इंतजामों की जरूरत पर सवाल खड़े किए हैं.

टॉक्सिक की कहानी

‘टॉक्सिक’ एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी यश और मोहदास ने मिलकर लिखी है. फिल्म की कहानी गोवा पर है. इसकी टाइमलाइन 1940 के दशक की शुरुआत से लेकर 1970 के दशक तक होगी. फिल्म में यश राया नाम के एक गैंगस्टर की भूमिका निभा रहे हैं. ‘KGF’ के बाद यश को एक और दमदार किरदार में देखने के लिए उनके फैंस काफी उत्साहित हैं. ये फिल्म 28 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है. फिलहाल हैदराबाद की घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल फिल्म से ज्यादा कार्यक्रम की सुरक्षा को लेकर है.

थिएटर में ना सही, पर OTT धमाल मचा रही है Welcome to the Jungle, अब घर बैठे देखें अक्षय की कॉमेडी

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?