Home मनोरंजन थिएटर में ना सही, पर OTT धमाल मचा रही है Welcome to the Jungle, अब घर बैठे देखें अक्षय की कॉमेडी

थिएटर में ना सही, पर OTT धमाल मचा रही है Welcome to the Jungle, अब घर बैठे देखें अक्षय की कॉमेडी

by Preeti Pal 21 August 2026, 2:53 PM IST (Updated 21 August 2026, 3:05 PM IST)
21 August 2026, 2:53 PM IST (Updated 21 August 2026, 3:05 PM IST)
थिएटर में ना सही, पर OTT धमाल मचाने की तैयारी में Welcome to the Jungle, घर बैठे देखें अक्षय कुमार की कॉमेडी

Welcome to the Jungle OTT Release: अगर आप हल्की-फुल्की कॉमेडी, ढेर सारे स्टार्स और कन्फ्यूजन वाली फिल्में पसंद करते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है, दरअसल, बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ सिनेमाघरों के बाद OTT पर दस्तक दे चुकी है. यानी अब टिकट और ट्रैफिक की टेंशन छोड़िए और घर बैठे इस जंगली कॉमेडी का मजा लीजिए.

कब और कहां देखें?

‘वेलकम टू द जंगल’ का OTT प्रीमियर 21 अगस्त से जियोहॉटस्टार पर शुरू हो चुका है. प्लेटफॉर्म ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए फिल्म की स्ट्रीमिंग की जानकारी दी. ये फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. ऐसे में थिएट्रिकल रिलीज के करीब 8 हफ्ते बाद इसे OTT पर लाया गया है. अगर आपने फिल्म थिएटर में मिस कर दी थी या फिर दोस्तों और परिवार के साथ दोबारा हंसी मजाक करना चाहते हैं, तो अब इसे घर पर आराम से देख सकते हैं.

बॉक्स ऑफिस का हाल

OTT पर आने से पहले ‘वेलकम टू द जंगल’ ने बॉक्स ऑफिस पर भी ठीक-ठाक कमाई की थी. रिलीज के 5 दिनों के अंदर फिल्म ने पहली ‘वेलकम’ यानी 2007 में रिलीज हुई फिल्म के लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पार कर लिया था. फिल्म ने दुनियाभर में करीब 192.75 करोड़ रुपये की कमाई की. भारत में फिल्म की नेट कमाई करीब 134.11 करोड़ रुपये रही. वहीं, इंडिया ग्रॉस कलेक्शन लगभग 159.15 करोड़ रुपये रहा.

इस शुक्रवार OTT पर लगेगा मनोरंजन का तड़का, अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर आ रही हैं 5 नई फिल्में और सीरीज

34 कलाकारों वाली फिल्म

‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी खासियत रही है इसकी जबरदस्त स्टारकास्ट. ‘वेलकम टू द जंगल’ ने इस परंपरा को और आगे बढ़ाया है. इस फिल्म में 34 कलाकार एक साथ नज़र आए. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी और परेश रावल हैं. इनके अलावा दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, लारा दत्ता और फरीदा जलाल जैसे कलाकार भी हैं. कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा जैसे नाम भी फिल्म का हिस्सा हैं.

फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी एक ऐसे बिजनेसमैन पर है, जो अपना काला धन एक फिल्म में लगाता है. वो उम्मीद करता है कि फिल्म फ्लॉप हो जाएगी. लेकिन उसकी प्लानिंग उलटी पड़ जाती है. जंगल में चल रही फिल्म की शूटिंग को असली समझ लिया जाता है. इसके बाद शुरू होता है गलतफहमियों, फर्जी पहचान, एक्शन और कॉमेडी का ऐसा सिलसिला, जिसमें हर मोड़ पर हालात और ज्यादा उलझ जाते हैं. वैसे, ‘वेलकम टू द जंगल’ उन फिल्मों में से है जिन्हें देखने के लिए बहुत ज्यादा दिमाग लगाने की जरूरत नहीं. फिल्म की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, कन्फ्यूजन बढ़ती है और इसी से कॉमेडी निकलती है. तो अगर इस वीकेंड आपका मूड कुछ हल्का-फुल्का देखने का है, तो ‘वेलकम टू द जंगल’ आपकी OTT वॉचलिस्ट में जगह बना सकती है.

Vande Mataram पर फिर छिड़ी बहस, Kangana Ranaut ने सैफ अली खान की मम्मी को दिया करारा जवाब

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?