Home मनोरंजन Hanuman Ansh का छठा वीकेंड भी तूफानी, Dhurandhar 2 और Border 2 को छोड़ा पीछे

Hanuman Ansh का छठा वीकेंड भी तूफानी, Dhurandhar 2 और Border 2 को छोड़ा पीछे

by Preeti Pal 14 September 2026, 4:07 PM IST (Updated 14 September 2026, 4:08 PM IST)
14 September 2026, 4:07 PM IST (Updated 14 September 2026, 4:08 PM IST)
Hanuman Ansh का छठा वीकेंड भी तूफानी, Dhurandhar 2 और Border 2 को छोड़ा पीछे

Hanuman Ansh: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों एक ऐसी फिल्म का जलवा देखने को मिल रहा है, जिसकी शुरुआत देखकर शायद ही किसी ने सोचा होगा कि ये इतनी लंबी पारी खेलेगी. फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने अपने छठे वीकेंड में करीब 50 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की. इसकी बाद फिल्म की तुलना कई बड़ी हिंदी फिल्मों से हो रही है. खास बात ये है कि जिन फिल्मों के पहले वीकेंड में 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करना नॉर्मल बात थी, उनके छठे वीकेंड तक पहुंचते-पहुंचते कमाई काफी नीचे आ चुकी है. विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बनी इस भक्ति फिल्म ने सिनेमाघरों में सिर्फ 10 लाख रुपये की ओपनिंग की थी. करीब 2 करोड़ रुपये के रिपोर्टेड बजट में बनी फिल्म का इस तरह लगातार बढ़ते जाना किसी बॉक्स ऑफिस सरप्राइज से कम नहीं है.

50 करोड़ का आंकड़ा

फिल्म के छठे शनिवार को करीब 18.50 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन हुआ. इसके बाद रविवार को कमाई और बढ़ गई और फिल्म ने करीब 22.50 करोड़ रुपये बटोर लिए. इस तरह सिर्फ दो दिनों में फिल्म का नेट वीकेंड कलेक्शन लगभग 41 करोड़ रुपये पहुंच गया. ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो छठे वीकेंड का आंकड़ा करीब 50 करोड़ रुपये के आसपास बैठता है. किसी फिल्म के रिलीज के 6 हफ्ते बाद इतना बड़ा वीकेंड देना नॉर्मल बॉक्स ऑफिस ट्रेंड से बिल्कुल अलग है. यही वजह है कि अब ‘हनुमान अंश’ की तुलना 2026 की बड़ी फिल्मों से की जा रही है.

इन फिल्मों से आगे

बड़ी स्टारकास्ट और बड़े बजट वाली फिल्मों की तुलना में ‘हनुमान अंश’ का छठे वीकेंड की कमाई काफी चौंकाने वाली है. ‘धुरंधर 2’ ने अपने छठे शनिवार को करीब 3.60 करोड़ रुपये नेट और रविवार को 4.08 करोड़ रुपये नेट कमाए. वहीं, अक्षय की ‘भूत बंगला’ की छठे शनिवार और रविवार की कमाई करीब 1 करोड़ और 1.35 करोड़ रुपये रही. दूसरी तरफ ‘हनुमान अंश’ ने सिर्फ शनिवार और रविवार में करीब 41 करोड़ रुपये जोड़ दिए. वैसे, ये तुलना इन फिल्मों के शुरुआती दिनों की नहीं, बल्कि रिलीज के लगभग छह हफ्ते बाद की कमाई से हो रही है.

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की Haiwaan ने मचाया तहलका, कहानी में थ्रिल तो एक्टिंग में दिखा दम

50 करोड़ का वीकेंड

बड़े बॉलीवुड स्टार्स की फिल्मों के लिए 50 करोड़ रुपये का वीकेंड कोई नॉर्मल आंकड़ा नहीं है. ऐसी फिल्मों से रिलीज के पहले ही वीकेंड में बड़ी कमाई की उम्मीद की जाती है. अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ ने करीब 54.50 करोड़ रुपये के साथ अपना पहला वीकेंड पूरा किया था. हालांकि, टाइम के साथ इसकी कमाई घटती गई. छठे वीकेंड तक ये करीब 3 करोड़ रुपये के आसपास रह गई. यही बॉलीवुड का नॉर्मल बॉक्स ऑफिस पैटर्न है. पहले वीकेंड में बड़ा धमाका, फिर दूसरे और तीसरे वीकेंड में धीरे-धीरे गिरावट और आखिर में कम होते कलेक्शन. सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ ने भी इसी तरह शुरुआत की थी. फिल्म ने पहले वीकेंड में करीब 116 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. दूसरे वीकेंड में भी लगभग 45.75 करोड़ रुपये की कमाई हुई. फिर चौथे वीकेंड तक इसका वीकेंड कलेक्शन करीब 4.30 करोड़ रुपये रह गया.

धुरंधर को भी चटाई धूल

‘धुरंधर 2’ की शुरुआती रफ्तार तो और भी तेज थी. फिल्म के दूसरे वीकेंड में करीब 149 करोड़ रुपये आए थे. दूसरे रविवार को ही फिल्म ने लगभग 57 करोड़ रुपये कमाए थे. हालांकि, छठे वीकेंड तक शनिवार और रविवार की कमाई घटकर करीब 3 करोड़ और 3.40 करोड़ रुपये रह गई. यहीं ‘हनुमान अंश’ की कहानी बाकी फिल्मों से अलग हो जाती है. जब फिल्म ने सिनेमाघरों में कदम रखा था, तब इसका ओपनिंग कलेक्शन सिर्फ 10 लाख रुपये था. उस समय ये किसी बड़े बॉलीवुड इवेंट की तरह रिलीज नहीं हुई थी. न कोई बड़ा सुपरस्टार, न करोड़ों रुपये का प्रमोशन और न ही पहले दिन से जबरदस्त बॉक्स ऑफिस उम्मीदें. फिर फिल्म का सब्जेक्ट, भक्ति से जुड़ी कहानी और नीम करोली बाबा से जुड़ा कंटेंट लोगों तक पहुंचता गया. वर्ड ऑफ माउथ ने फिल्म को आगे बढ़ाने में बड़ा रोल प्ले किया. फिर धीरे-धीरे ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूत होती चली गई. पांचवें वीकेंड तक फिल्म ने करीब 49.25 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर लिया था. अब छठे वीकेंड में भी फिल्म ने अपनी रफ्तार कम नहीं होने दी.

अब भी कायम है जादू

‘हनुमान अंश’ के लिए सबसे हैरान करने वाली बात ये भी है कि अब इसके सामने नई फिल्मों की चुनौती है. रिलीज के कई हफ्ते बाद भी फिल्म सिनेमाघरों में अकेली नहीं है. इस बीच मिर्जापुर: द मूवी और हैवान जैसी नई फिल्में भी रिलीज हो चुकी हैं. इसके बावजूद रिलीज के 38वें दिन ‘हनुमान अंश’ ने करीब 22.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म की टोटल कमाई भी अब एक बड़े आंकड़े तक पहुंच चुकी है. रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में ‘हनुमान अंश’ का कलेक्शन 214 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है. वहीं, इंडिया ग्रॉस करीब 253.55 करोड़ रुपये बताया गया है. ओवरसीज से करीब 14.50 करोड़ रुपये जोड़ने के बाद फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 268.05 करोड़ रुपये हो चुका है.

OTT पर इस हफ्ते मनोरंजन का फुल डोज! ‘लस्ट स्टोरी 3’ से ‘पापा यार’ तक, ये 12 फिल्में और सीरीज करेंगी एंटरटेनमेंट

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?