Home मनोरंजन 41 दिन बाद भी जारी है Hanuman Ansh का जलवा, दुनियाभर में 300 करोड़ के पार हुई नीम करोली बाबा की कहानी

41 दिन बाद भी जारी है Hanuman Ansh का जलवा, दुनियाभर में 300 करोड़ के पार हुई नीम करोली बाबा की कहानी

by Preeti Pal 17 September 2026, 12:36 PM IST
17 September 2026, 12:36 PM IST
41 दिन बाद भी जारी है Hanuman Ansh का जलवा, दुनियाभर में 300 करोड़ के पार हुई नीम करोली बाबा की कहानी

hanuman ansh box office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों एक ऐसी फिल्म की चर्चा है, जिसने शुरुआत में भले ही धीमी रफ्तार पकड़ी हो, लेकिन धीरे-धीरे ऐसी स्पीड पकड़ी कि अब 300 करोड़ के क्लब में एंट्री कर चुकी है. आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने सिनेमाघरों में 41 दिन पूरे करने के बाद दुनियाभर में 300.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. हालांकि, छठे हफ्ते में फिल्म की कमाई में गिरावट जरूर देखने को मिली है, लेकिन इसके बावजूद दर्शकों का प्यार फिल्म को लगातार मिल रहा है.

300 करोड़ क्लब में पहुंची फिल्म

विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बनी ‘हनुमान अंश’ ने बुधवार को अपने छठे हफ्ते में 6 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया. ये मंगलवार को हुई 8.25 करोड़ रुपये की कमाई से करीब 27 प्रतिशत कम है. इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 237.13 करोड़ रुपये हो चुका है. भारत में फिल्म की ग्रॉस कमाई करीब 280 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है. वहीं, विदेशों में भी फिल्म की पकड़ बनी हुई है. बुधवार को ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने करीब 1.75 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया. इसके साथ विदेशों में फिल्म की कुल कमाई 20.25 करोड़ रुपये हो गई है. भारत और विदेशों की कमाई को जोड़ें तो ‘हनुमान अंश’ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 300.25 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

Mirzapur का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बरकरार, 200 करोड़ के बहुत पास पहुंची फिल्म; Haiwaan हुई धड़ाम

धमाकेदार बॉक्स ऑफिस कहानी

‘हनुमान अंश’ की सबसे खास बात इसकी कमाई का सफर है. फिल्म ने पहले हफ्ते में सिर्फ 1.08 करोड़ रुपये और दूसरे हफ्ते में 40 लाख रुपये की नेट कमाई की थी. ऐसा लग रहा था कि फिल्म का बॉक्स ऑफिस सफर बहुत लंबा नहीं चलेगा. लेकिन तीसरे हफ्ते में कहानी बदल गई. फिल्म ने 10.40 करोड़ रुपये कमाए. चौथे हफ्ते में कमाई ने जबरदस्त छलांग लगाते हुए 61 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया. इसके बाद पांचवें हफ्ते में फिल्म ने 90.25 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की. छठे हफ्ते में भी फिल्म ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचना जारी रखा. शुक्रवार को 10.50 करोड़, शनिवार को 18.50 करोड़ और रविवार को 22.50 करोड़ रुपये की कमाई हुई. इसके बाद सोमवार और मंगलवार को 8.25-8.25 करोड़ रुपये आए.

बुधवार को घटी ऑक्यूपेंसी

हालांकि, बुधवार को फिल्म की रफ्तार कुछ धीमी पड़ी. 41वें दिन ‘हनुमान अंश’ की ओवरऑल थिएटर ऑक्यूपेंसी 17.19 फीसदी रही, जबकि मंगलवार को ये 28.65 प्रतिशत थी. बुधवार को मॉर्निंग शो में ऑक्यूपेंसी 12.85 फीसदी रही. दोपहर के शो में ये 15.92 प्रतिशत और शाम के शो में 19 फीसदी रही. रात के शो ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया और ऑक्यूपेंसी 21 फीसदी तक पहुंची.

नीम करोली बाबा की कहानी

‘हनुमान अंश’ आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा यानी महाराज जी के जिंदगी उनकी शिक्षाओं पर आधारित फिल्म है. कहानी उनके आध्यात्मिक सफर और भगवान हनुमान के लिए उनकी गहरी आस्था को दिखाती है. फिल्म में शोभिनाव सत्य ने नीम करोली बाबा की भूमिका निभाई है. पूर्णिमा तिवारी उनकी पत्नी के रोल में हैं. चंदन आनंद, विहान शेडगे और अनिल रस्तोगी भी फिल्म का हिस्सा हैं. फिल्म की कहानी डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी की किताब ‘डिवाइन डिटूर: देट चेंज माई लाइफ’ पर आधारित है.

6 महीने बाद फिर लगेगा हंसी का तड़का! Kapil Sharma संग सेलिब्रेट होगा ‘त्यो हाहा हार’

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?