Home मनोरंजन Mirzapur का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बरकरार, 200 करोड़ के बहुत पास पहुंची फिल्म; Haiwaan हुई धड़ाम

Mirzapur का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बरकरार, 200 करोड़ के बहुत पास पहुंची फिल्म; Haiwaan हुई धड़ाम

by Preeti Pal 16 September 2026, 2:18 PM IST
16 September 2026, 2:18 PM IST
Mirzapur का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बरकरार, 200 करोड़ के बहुत पास पहुंची फिल्म; Haiwaan हुई धड़ाम

Mirzapur Movie Collection: बॉक्स ऑफिस पर इस समय अली फजल की ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा जारी है. वहीं, दूसरी तरफ अक्षय कुमार और सैफ अली खान की नई फिल्म ‘हैवान’ ऑडियन्स को अपनी तरफ खींचने के लिए स्ट्रगल कर रही है. दूसरे हफ्ते में पहुंच चुकी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रफ्तार भले ही पहले हफ्ते के मुकाबले धीमी हुई हो, लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये के आंकड़े को लगभग छू लिया है. फिल्म ने भारत में अब तक 233.14 करोड़ रुपये ग्रॉस और 199.10 करोड़ रुपये कमाए हैं. वहीं, इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 281.14 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. यानी 200 करोड़ नेट क्लब में एंट्री अब ज्यादा दूर नहीं है.

12वें दिन भी संभाला मोर्चा

‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने दूसरे मंगलवार यानी 12वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 5.50 करोड़ रुपये कमाए. खास बात ये रही कि आंकड़ा दूसरे सोमवार की कमाई के बराबर रहा. इस दौरान फिल्म के शो और स्क्रीन की संख्या में थोड़ी कमी भी आई. इसके बावजूद अच्छी कमाई करना फिल्म की पकड़ को दिखाता है. हालांकि, दूसरे सोमवार को फिल्म की कमाई में रविवार के मुकाबले बड़ी गिरावट देखने को मिली थी. दूसरे रविवार को जहां फिल्म ने करीब 13.25 करोड़ रुपये कमाए. वहीं, सोमवार को ये आंकड़ा घटकर 5.50 करोड़ रुपये रह गया. पहले हफ्ते में फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया था. पहले शनिवार को करीब 32 करोड़ और रविवार को 36 करोड़ रुपये की कमाई ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया. रविवार को फिल्म का अब तक का सबसे बड़ा सिंगल डे कलेक्शन रहा.

Shahrukh Khan के गुड लुक्स पर फैन का सवाल, किंग खान ने दिया झन्नाटेदार जवाब

‘हैवान’ पर पड़ी भारी

मजेदार बात ये है कि ‘मिर्जापुर: द मूवी’ लगातार नई रिलीज ‘हैवान’ से आगे निकल रही है. ‘हैवान’ में अक्षय कुमार और सैफ अली खान जैसे बड़े सितारे हैं. इसके बाद भी भी बॉक्स ऑफिस पर उसे उम्मीद के मुताबिक शुरुआत नहीं मिली. 11 सितंबर को रिलीज हुई ‘हैवान’ ने पहले दिन करीब 3 करोड़ रुपये कमाए. वहीं, उसी टाइम ‘मिर्जापुर: द मूवी’ अपने दूसरे शुक्रवार को 9.50 करोड़ रुपये कमा रही थी. यानी ‘मिर्जापुर’ ने ‘हैवान’ की ओपनिंग से तीन गुने से भी ज्यादा कमाई की. शनिवार को ‘हैवान’ की कमाई करीब 2.50 करोड़ रुपये रही. वहीं, रविवार को ये घटकर 1.85 करोड़ रुपये पहुंच गई. सोमवार और मंगलवार को तो फिल्म की कमाई सिर्फ 70-70 लाख रुपये ही थी. भारत में ‘हैवान’ का कुल नेट कलेक्शन अब करीब 8.75 करोड़ रुपये है.

अब होगी असली परीक्षा

‘हैवान’ के लिए मुश्किलें अभी और बढ़ सकती हैं, क्योंकि 18 सितंबर को दो नई फिल्में रिलीज होने वाली हैं. इनमें करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर ‘दायरा’ और कुणाल खेमू, प्रीति जिंटा की ‘वाइब’ शामिल हैं. वहीं, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के पास अभी अपनी मजबूत फैन फॉलोइंग का फायदा है. फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी, श्रिया पिलगांवकर, जितेंद्र कुमार और रवि किशन जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं. साल 2018 में स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से शुरू हुई ‘मिर्जापुर’ की लोकप्रियता अब सिनेमाघरों में भी अपना दम दिखा रही है. बिना किसी ए लिस्ट स्टार के शुरू हुई इस फ्रेंचाइजी ने साबित कर दिया है कि मजबूत कहानी, दमदार किरदार और जबरदस्त फैन बेस हो तो बॉक्स ऑफिस पर बड़े नामों को भी टक्कर दी जा सकती है. अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 200 करोड़ के पार कितनी तेजी से जाती है और इसकी मंजिल कहां जाकर रुकती है.

Samantha Ruth Prabhu की गोद भराई में 94 कलाओं वाली खास परंपरा, आप जानते हैं इसका मतलब?

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?