Home मनोरंजन OTT पर इस हफ्ते मनोरंजन का फुल डोज! ‘लस्ट स्टोरी 3’ से ‘पापा यार’ तक, ये 12 फिल्में और सीरीज करेंगी एंटरटेनमेंट

OTT पर इस हफ्ते मनोरंजन का फुल डोज! ‘लस्ट स्टोरी 3’ से ‘पापा यार’ तक, ये 12 फिल्में और सीरीज करेंगी एंटरटेनमेंट

by Preeti Pal 14 September 2026, 1:46 PM IST
14 September 2026, 1:46 PM IST
OTT पर इस हफ्ते मनोरंजन का फुल डोज! लस्ट स्टोरी 3 से पापा यार तक, ये 12 फिल्में और सीरीज करेंगी आपका एंटरटेनमेंट

Latest OTT Releases: अगर आप उन लोगों में से हैं जिनके लिए वीकेंड का मतलब है सोफा, फेवरेट स्नैक्स और OTT की लंबी लिस्ट है, तो 14 से 20 सितंबर का टाइम आपके लिए काफी खास रहने वाला है. इस बार अलग-अलग OTT प्लेटफॉर्म्स पर फिल्मों और वेब सीरीज की ऐसी रेंज देखने को मिलेगी, जिसमें रोमांस से लेकर हॉरर, क्राइम, कॉमेडी, पीरियड ड्रामा और सस्पेंस तक सब कुछ शामिल है. तो आप भी इस हफ्ते रिलीज होने वाली नई फिल्मों और सीरीज की लिस्ट देखें और बिंग वॉचिंग के लिए तैयार हो जाएं.

एंड ऑफ ओक स्ट्रीट, 15 सितंबर

हफ्ते की शुरुआत कुछ अलग तरह की कहानी से होगी. 15 सितंबर को ‘द एंड ऑफ ओक स्ट्रीट’ रिलीज हो रही है. इसमें एक पूरा मोहल्ला अचानक अपनी जगह से गायब होकर लाखों साल पीछे यानी मेसोज़ोइक युग में पहुंच जाता है. यानी जहां कल तक पड़ोसी, घर और लोगों की जिंदगी थी, वहां अब डायनासोर घूम रहे हैं. कहानी प्लैट फैमिली के इर्द-गिर्द घूमती है. फैमिली को इस अजीब दुनिया में खुद को जिंदा रखने की चुनौती का सामना करना पड़ता है. फिल्म में ऐनी हैथवे, इवान मैकग्रेगर, मैसी स्टेला और क्रिश्चियन कॉनवरी जैसे हॉलीवुड स्टार्स हैं. अगर आपको ऐसी कहानियां पसंद हैं जिनमें परिवार, सर्वाइवल और साइंस फिक्शन का तड़का हो, तो ये दिलचस्प ऑप्शन हो सकती है. आप इस फिल्म को प्राइम वीडियो और एप्पल टीवी पर देख सकते हैं. हां, मगर ये मूवी रेंट पर उपलब्ध होगी.

नीग्ली, 16 सितंबर

जैक रीचर के फैंस के लिए ये रिलीज खास है. रीचर यूनिवर्स अब फ्रांसिस ‘नीग्ली’ की अपनी कहानी लेकर आ रहा है. मारिया स्टेन इस किरदार में नजर आएंगी. नीग्ली शिकागो में प्राइवेट इन्वेस्टिगेटर है और कभी आर्मी की 110th स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट का हिस्सा रह चुकी है, जहां उसने जैक रीचर के साथ काम किया था. कहानी तब शुरू होती है जब उसके अतीत से जुड़ा एक करीबी दोस्त अचीब तरीके से मारा जाता है. नीग्ली इस मौत की जांच शुरू करती है और धीरे-धीरे मामला एक खतरनाक और बड़े संगठन तक पहुंचता है. खास बात ये है कि एलन रिचसन भी जैक रीचर के रोल में कैमियो करते नजर आएंगे. इस सीरीज के सभी 8 एपिसोड एक ही दिन रिलीज होंगे. इसका रिलीज टाइम ‘रीचर सीजन 4’ के फिनाले से भी जुड़ा हुआ है. आप इस सीरीज को प्राइम वीडियो पर देख पाएंगे.

न सुपरस्टार, न बड़ा बजट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गईं ये 5 फिल्में; कहानी ने बनाया ब्लॉकबस्टर

स्लो हॉर्सेस सीज़न 6, 16 सितंबर

अगर आपको स्पाई थ्रिलर और खुफिया एजेंसी की कहानियां पसंद हैं, तो ‘स्लो हॉर्सेस’ का छठा सीजन आपकी वॉचलिस्ट में होना चाहिए. नई कहानी में MI5 के मिसफिट एजेंट्स एक बहुत खतरनाक बदले और साजिश के खेल में फंसते नजर आएंगे. गैरी ओल्डमैन, जैक लाउडन, क्रिस्टोफर चुंग, जोनाथन प्राइस और सास्किया रीव्स जैसे कलाकार सीरीज में वापसी कर रहे हैं. ओलिविया कुक भी सिड बेकर के रोल में नजर आएंगी. ये सीजन मिक हेरॉन की जो कंट्री और स्लो हाउस बुक्स पर बेस्ड है. ये सीरीज 16 सितंबर से एप्पल टीवी पर स्ट्रीम होगी.

द डॉल, 16 सितंबर

अब थोड़ा मूड बदलते हैं और चलते हैं 19वीं सदी के वारसा की तरफ. ‘द डॉल’ एक 6 एपिसोड की ऐतिहासिक ड्रामा सीरीज़ है, जो बोलेस्लाव प्रूस के 1890 के फेमस पोलिश नोवल पर बनी है. कहानी स्टैनिस्लाव वोकुलस्की की है, जो अपनी मेहनत के दम पर समाज में ऊंचा मुकाम हासिल करना चाहता है. लेकिन उसकी जिंदगी में इज़ाबेला लेका के आने के बाद कहानी में प्यार, जुनून, सामाजिक वर्ग और पैसे का खेल शुरू हो जाता है. एक तरफ वोकुलस्की का जुनून है, दूसरी तरफ इज़ाबेला अपनी बंदिशों से बाहर निकलना चाहती है. दोनों के बीच का रिश्ता कहानी को आगे बढ़ाता है. ये सीरीज इस हफ्ते से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो जाएगी.

ली क्रोनिन की ‘द ममी’, 17 सितंबर

अब बारी है डर और सस्पेंस की. ईविल डेड राइज़ के डायरेक्टर ली क्रोनिन की ‘द ममी’ एक हॉरर स्टोरी है, जिसमें परिवार का प्यार और डरावना सस्पेंस आमने-सामने आता है. पत्रकार चार्ली कैनन और उसकी पत्नी अपनी बेटी केटी को ढूंढ़ने की कोशिश करते हैं, जो आठ साल पहले इजिप्ट में गायब हो गई थी. जब केटी वापस मिलती है तो शुरुआत में ये किसी चमत्कार से कम नहीं लगता. लेकिन जल्द ही परिवार को फील होता है कि केटी के साथ कुछ और भी वापस आया है. जैक रेनर, लाइया कोस्टा और नताली ग्रेस इस फिल्म में लीड रोल में हैं. आप इस फिल्म को जियोहॉटस्टार पर देख पाएंगे.

मॉन्स्टर: द लिज़ी बोर्डेन स्टोरी, 17 सितंबर

रयान मर्फी और इयान ब्रेनन की मॉन्स्टर एंथोलॉजी एक बार फिर सच्ची कहानी की तरफ लौट रही है. इस बार कहानी लिज़ी बोर्डेन के इर्द-गिर्द घूमती है. ये एंथोलॉजी का चौथा पार्ट है और पहली बार फीमेल कैरेक्टर लीड रोल में है. कहानी 1892 में मैसाचुसेट्स के फॉल रिवर में एंड्रयू और एबी बोर्डेन की मशहूर हत्या की घटना को ड्रामेटाइज करती है. लिज़ी बोर्डेन का रोल एला बीटी निभा रही हैं. उनके साथ विक्की क्रिप्स, चार्ली हन्नम, बिली लौर्ड, जेसिका बार्डन और सारा पॉलसन जैसे कलाकार भी नजर आएंगे. अगर आपको असली क्राइम, साइकोलॉजिकल ड्रामा और डार्क स्टोरीज पसंद हैं, तो ये सीरीज आपकी वॉचलिस्ट में जगह बना सकती है. ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

गद्दी की लड़ाई फिर शुरू, कालीन भैया-मुन्ना-गुड्डू का भौकाल बड़े पर्दे पर; जानें कहानी में कितना है दम?

नॉट ए स्ट्रेंजर, 17 सितंबर

एक परिवार, एक नैनी और एक ऐसा रहस्य जो पूरी जिंदगी बदल सकता है. ‘नॉट ए स्ट्रेंजर’ की कहानी फंडा से शुरू होती है, जो मां बनने के बाद अपने करियर से दूर हो जाती है. काफी तलाश के बाद उसे नाज़ली नाम की नैनी मिलती है, जिसे वो ढूंढ रही थी. लेकिन नाज़ली के अजीब बर्ताव के पीछे एक खतरनाक राज छिपा है. धीरे-धीरे बच्चे के लिए नैनी का जुनून बढ़ने लगता है और फंडा और उसके पति की जिंदगी में सब बदल जाता है. ये साइकोलॉजिकल सस्पेंस पसंद करने वाले लोगों के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. ये फिल्म भी इस हफ्ते से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो जाएगी.

प्लास्टिक ब्यूटी, 17 सितंबर

ब्यूटी और मेडिसिन के बीच की बहस को कहानी में बदलने वाली ‘प्लास्टिक ब्यूटी’ भी इसी हफ्ते नेटफ्लिक्स पर आ रही है. फूमी नुमाता एक अच्छी सर्जन है, लेकिन इमरजेंसी ऑपरेशन के बाद उसे हॉस्पिटल से बाहर कर दिया जाता है. इसके बाद वो मशहूर डॉक्टर रिन तोयामा के कॉस्मेटिक सर्जरी क्लिनिक में काम करना शुरू करती है. दोनों की सोच काफी अलग है और यही से कहानी बनने लगती है. सीरीज कॉस्मैटिक सर्जरी और बदलते ब्यूटी स्टैंडर्ड जैसे मुद्दों को भी छूती है.

स्ट्रेंजर थिंग्स: टेल्स फ्रॉम ’85 सीज़न 2, 17 सितंबर

स्ट्रेंजर थिंग्स के फैंस के लिए एक बार फिर हॉकिन्स का दरवाजा खुलने वाला है. टेल्स फ्रॉम ’85 का दूसरा और लास्ट सीजन कहानी को आगे बढ़ाता है. हॉकिन्स इन्वेस्टिगेटर्स क्लब ने होर्ड क्वीन को हरा दिया है और शहर में जिंदगी नॉर्मल होती दिखाई दे रही है. लेकिन ये शांति ज्यादा देर टिकने वाली नहीं है. वेलेंटाइन्स डे के आसपास हॉकिन्स में भूत दिखाई देने लगते हैं. इसके साथ ही हेट स्पराइट्स का झुंड शहर में तबाही मचाने लगता है. सबसे बड़ा खतरा ये कि अब दूसरी दुनिया का गेट खुल सकता है. अगर आपको एनिमेटेड शोज पसंद हैं, तो बच्चों के साथ इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

नहीं चला Akshay Kumar और Saif Ali Khan की जोड़ी का जादू, नहीं दिखा Haiwaan का असर

लस्ट स्टोरीज़ 3, 18 सितंबर

अब आते हैं इस हफ्ते की सबसे ट्रेंडी रिलीज में से एक पर. लस्ट स्टोरीज 3 में भारतीय सिनेमा के 4 फिल्ममेकर एक साथ आए हैं. विक्रमादित्य मोटवानी, किरण राव, शकुन बत्रा और विशाल भारद्वाज. चारों डायरेक्टर चार अलग-अलग कहानियों के जरिए भारत में प्यार, डिजायर और इंटिमेसी के अलग-अलग पहलुओं को दिखाने वाले हैं. इस सीरीज में राधिका आप्टे, कोंकणा सेन शर्मा, अदिति राव हैदरी, राधिका मदान, सना थम्पी, विजय वर्मा, अभिषेक बनर्जी, सिद्धार्थ, अली फज़ल और गुरफतेह पीरज़ादा जैसे कलाकार नजर आएंगे. अगर आपको ऐसी कहानियां पसंद हैं जो रिश्तों को सिर्फ रोमांस के नजरिए से नहीं बल्कि इमोशन के साथ दिखाती हैं, तो ‘लस्ट स्टोरीज 3’ को वॉचलिस्ट में शामिल किया जा सकता है. ये शो 18 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.

पापा यार, 18 सितंबर

अगर इस हफ्ते कुछ हल्का, दिल छूने वाला और हंसाने वाला देखना है तो ज़ाकिर खान का पापा यार शानदार ऑप्शन है. ये ज़ाकिर खान का नेटफ्लिक्स पर चौथा स्टैंड-अप स्पेशल है. इसे उनकी सबसे पर्सनल स्टोरीज में से एक बताया गया है. यानी इस बार बात सिर्फ जोक्स की नहीं है. ज़ाकिर अपने पिता के साथ रिश्ते को बचपन से लेकर बड़े होने तक के सफर में देखते हैं. बचपन में पिता जहां एक सख्त दिखते हैं. वहीं, उम्र बढ़ने के साथ बेटे को उनका स्ट्रगल, सीख और अलग पहलू समझ आने लगता है. अगर आप फैमिली, पापा-बेटे का बॉन्ड और कॉमेडी का मिक्स देखना चाहते हैं तो पापा यार को इस हफ्ते जरूर देखा जा सकता है.

अमेरिकन होस्टेस, 20 सितंबर

हफ्ते के आखिर में कहानी पहुंचती है एक खतरनाक होस्टेस सिचुएशन पर. अमेरिकन होस्टेस साल 1977 की एक सच्ची घटना से प्रेरित कहानी है. 8 फरवरी 1977 को टोनी किरिट्सिस एक कंपनी के ऑफिस में बंदूक लेकर पहुंचा और कंपनी के एक्जीक्यूटिव रिचर्ड हॉल को बंधक बना लिया. किरिट्सिस का आरोप था कि कंपनी ने उसके साथ धोखा किया है. इसके बाद करीब 63 घंटे तक चलने वाली ये घटना रेडियो पर छा जाती है. किरिट्सिस अपनी कहानी लोगों तक पहुंचाना चाहता है और इसके लिएरेडियो रिपोर्टर फ्रेड हेकमैन को ज़रिया बनाता है. जॉन हैम फ्रेड हेकमैन के रोल में हैं. आप इस फिल्म को 20 सितंबर से प्राइम वीडियो पर देख पाएंगे.

2 करोड़ की फिल्म ने कमाई में मचाया तहलका, 200 करोड़ के पार पहुंची Hanuman Ansh की कमाई

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?