Home मनोरंजन 2 करोड़ की फिल्म ने कमाई में मचाया तहलका, 200 करोड़ के पार पहुंची Hanuman Ansh की कमाई

2 करोड़ की फिल्म ने कमाई में मचाया तहलका, 200 करोड़ के पार पहुंची Hanuman Ansh की कमाई

by Preeti Pal 12 September 2026, 3:39 PM IST (Updated 12 September 2026, 3:40 PM IST)
12 September 2026, 3:39 PM IST (Updated 12 September 2026, 3:40 PM IST)
2 करोड़ की फिल्म ने कमाई में मचाया तहलका, 200 करोड़ के पार पहुंची Hanuman Ansh की कमाई

Hanuman Ansh Box Office: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों एक ऐसी फिल्म की चर्चा है, जिसने बड़े सितारों और भारी-भरकम बजट वाली फिल्मों को पीछे छोड़कर सबको चौंका दिया है. आध्यात्मिक गुरु बाबा नीम करोली की जिंदगी और शिक्षाओं पर आधारित ‘हनुमान अंश’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. खास बात ये है कि फिल्म का बजट महज 2 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. फिल्म ने शुक्रवार को 12.40 करोड़ रुपये की कमाई की. सैकनिल्क के मुताबिक, इसके साथ फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन बढ़कर 205.15 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 173.63 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है.

हैवान को छोड़ा पीछे

सबसे दिलचस्प बात ये है कि रिलीज के 36वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ ने उसी दिन रिलीज हुई अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ‘हैवान’ के ओपनिंग डे कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया. ‘हैवान’ ने भारत में 3.60 करोड़ रुपये का ग्रॉस और विदेशों में करीब 1 करोड़ रुपये कमाए थे. यानी इसका पहले दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 4.60 करोड़ रुपये रहा. ‘हनुमान अंश’ की कहानी बाबा नीम करोली के जीवन पर आधारित है. फिल्म के राइटर और डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी हैं और इसमें शोभिनव सत्य ने मुख्य भूमिका निभाई है. फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. शुरुआत में इसकी कमाई 10-15 लाख ही रही. पहले दो हफ्तों तक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल करती नजर आई. हालांकि, दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया ने धीरे-धीरे इसकी किस्मत बदल दी. वर्ड ऑफ माउथ का फायदा ऐसा मिला कि फिल्म की कमाई लगातार बढ़ती चली गई. अब ये फिल्म 200 करोड़ रुपये के क्लब में पहुंच चुकी है.

Saif Ali Khan पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को नहीं मिली राहत, कोर्ट में अब चलेगा ट्रायल

कौन थे बाबा नीम करोली?

फिल्म में बाबा नीम करोली की जिंदगी की आध्यात्मिक यात्रा को दिखाया गया है. उनका वास्तविक नाम लक्ष्मण नारायण शर्मा था. उनका जन्म करीब 1900 में उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के एक गांव में हुआ था. साल 1973 में उनका निधन हुआ. फिल्म की कहानी एक ऐसे युवा लक्ष्मी नारायण से शुरू होती है, जो अपनी मां की मृत्यु के बाद जीवन और ईश्वर के सवालों के जवाब तलाशने निकल पड़ता है. उत्तर भारत की यात्रा के दौरान उसकी आध्यात्मिक यात्रा उसे नीम करोली बाबा के रूप में पहचान दिलाती है. उनकी शिक्षाओं में प्रेम, सेवा और करुणा को खास महत्व दिया गया. उनके अनुयायियों में जूलिया रॉबर्ट्स, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा जैसे चर्चित नाम शामिल हैं. स्टीव जॉब्स और मार्क जुकरबर्ग के भी कैंची धाम जाने की खबरें सामने आ चुकी हैं. अब ‘हनुमान अंश’ की कहानी सिर्फ एक फिल्म की नहीं रह गई है. 2 करोड़ के बजट से बनी इस फिल्म का 200 करोड़ पार करना बॉलीवुड के लिए एक ऐसी बॉक्स ऑफिस कहानी है, जिसे लंबे समय तक याद किया जाएगा.

नहीं चला Akshay Kumar और Saif Ali Khan की जोड़ी का जादू, नहीं दिखा Haiwaan का असर

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?