Home मनोरंजन Happy Birthday Kiara Advani: एक्टिंग ही नहीं अपनी अदाओं से भी दीवाना बनाती हैं कियारा आडवाणी, देखिए उनके शानदार लुक्स

Happy Birthday Kiara Advani: एक्टिंग ही नहीं अपनी अदाओं से भी दीवाना बनाती हैं कियारा आडवाणी, देखिए उनके शानदार लुक्स

by Pooja Attri 31 July 2024, 3:17 PM IST (Updated 25 August 2025, 12:23 PM IST)
31 July 2024, 3:17 PM IST (Updated 25 August 2025, 12:23 PM IST)
Happy Birthday Kiara Advani: एक्टिंग ही नहीं अपनी अदाओं से भी दीवाना बनाती हैं कियारा आडवाणी, देखिए उनके शानदार लुक्स

Kiara Advani Birthday: बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं. आइए इस अवसर पर देखें उनके कुछ शानदार लुक्स.

31 July, 2024

Kiara Advani Birthday: एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं. वह बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं. उन्हें फिल्मों में काम करते हुए करीब एक दशक बीत चुका है. बीते सालों में कियारा ने न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि स्टाइल से भी दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ी है. ऐसे में आज कियारा के जन्मदिन पर देखते हैं उनका बेहतरीन लहंगा कलेक्शन.

पिंक लहंगा

कियारा इस पिंक कलर के लहंगा-चोली में बहुत सुंदर नजर आ रही हैं. इस हैवी मिरर वर्क लहंगे को उन्होंने डीप नेक हाफ स्लीव्स चोली के साथ पेयर किया. वहीं, हैवी चोकर, कंगन और खुले बालों ने उनके लुक को और निखारा.

वेलवेट लहंगा

ब्राइन-येलो कलर के लहंगा-चोली में कियारा बेहद हसीन दिख रही हैं. इस स्टाइलिश लहंगे के साथ उन्होंने मैचिग हाफ स्लीव्स चोली कैरी की. वहीं, कियारा ने अपने लुक को हैवी ग्रीन क्रिस्टल चोकर और ओपन हेयर स्टाइल के साथ पूरा किया.

पर्ल-गोल्डन लहंगा

कियारा इस पर्ल-गोल्डन कलर के स्टाइलिश लहंगा-चोली में बहुत रॉयल दिख रही हैं. इस लहंगे के साथ उन्होंने हॉल्टर नेक वाली हैवी चोली और ऑर्गेंजा दुपट्टा पेयर किया. वहीं, शाइनी मेकअप और स्ट्रेट ओपन हेयर ने उनकी ब्यूटी को और बढ़ाया.

पर्पल लहंगा

हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के फंक्शन में कियारा ने पर्पल लहंगे के साथ पिंक चोली कैरी की थी, जिसमें वह बहुत खूबसूरत नजर आईं. वहीं, लॉन्ग गोल्डन ईयररिंग्स, कंगन और पार्टी मेकअप ने उनके लुक में चार-चांद लगाए.

ब्लू लहंगा

कियारा इस डार्क ब्लू कलर के वेलवेट लहंगे में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं. इस खूबसूरत लहंगे के साथ उन्होंने डीप वी नेक चोली को कैरी किया. वहीं, गोल्डन चोकर, कंगन, बिंदी और खुले बालों ने उनके लुक को पूरा किया.

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग से लेकर लेटेस्ट ट्रेंडिंग खबरों तक, भारत का बेस्ट हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?