Home मनोरंजन 60 साल, 200 फिल्में और आज भी वही जादू! ‘ड्रीम गर्ल’ Hema Malini ने सुनाई अपनी अनोखी कहानी

60 साल, 200 फिल्में और आज भी वही जादू! ‘ड्रीम गर्ल’ Hema Malini ने सुनाई अपनी अनोखी कहानी

by Preeti Pal 11 July 2026, 3:52 PM IST
11 July 2026, 3:52 PM IST
60 साल, 200 फिल्में और आज भी वही जादू! 'ड्रीम गर्ल' Hema Malini ने सुनाई अपनी अनोखी कहानी

Hema Malini: बॉलीवुड में कई स्टार्स आए, कई गए, कई चमके और टाइम के साथ उनकी चमक फीकी पड़ गई. लेकिन कुछ नाम ऐसे होते हैं जो सिर्फ स्टार नहीं, बल्कि एक दौर बन जाते हैं. हेमा मालिनी ऐसा ही एक नाम हैं. उन्हें यूं ही बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’ नहीं कहा जाता. उनकी खूबसूरत मुस्कान, उनकी बेहतरीन एक्टिंग, उनका खूबसूरत डांस और उनकी स्क्रीन प्रेजेंस ने 6 दशकों तक करोड़ों लोगों के दिलों पर राज किया है. अब जब उन्होंने इंडियन सिनेमा में अपने शानदार 60 साल पूरे कर लिए हैं, तो इस खास मौके को भी बहुत यादगार तरीके में सेलिब्रेट किया गया.

इंडस्ट्री में हुए 60 साल

मुंबई के षणमुखानंद हॉल में हुए ‘हेमा मालिनी-लाइव इन कॉन्सर्ट: सेलिब्रेटिंग द ड्रीम गर्ल्स डायमंड जुबली, 60 ग्लोरियस ईयर्स इन सिनेमा’ सिर्फ एक म्यूजिकल इवेंट नहीं था. ये बॉलीवुड के गोल्डन एरा को फिर से जीने जैसा एक्सपीरियंस था. यहां स्टेज पर सुर थे, यादें थीं, तालियां थीं और सबसे बढ़कर थीं बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी. उनकी आंखों में छह दशक की मेहनत, स्ट्रगल और सक्सेस की चमक साफ दिखाई दे रही थी.

60 साल का सफर

77 साल की हेमा मालिनी ने इस मौके पर इमोशनल होते हुए कहा कि वो खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हैं. उन्होंने अपनी सक्सेस का क्रेडिट सिर्फ खुद को नहीं, बल्कि उन सभी लोगों को दिया जिन्होंने उनके सफर को खास बनाया. इस खास मौके पर हेमा मालिनी ने ने सबसे पहले अपनी मां को याद किया. हेमा ने कहा कि अगर उनकी मां हर कदम पर उनके साथ नहीं खड़ी होतीं, तो शायद ये सफर इतना शानदार नहीं होता. उनके मुताबिक, किसी भी बच्चे की सक्सेस में उनकी मां का सबसे बड़ा हाथ होता है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि परिवार के लगातार सपोर्ट की वजह से ही वो अपने करियर में आगे बढ़ सकीं और आज इस मुकाम पर खड़ी हैं.

मेहनती लोगों को नहीं करती निराश

अपने एक्सपीरियंस शेयर करते हुए हेमा मालिनी ने फिल्म इंडस्ट्री की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि इंडियन फिल्म इंडस्ट्री एक ऐसी जगह है, जहां हर टैलेंटेड इंसान के लिए जगह होती है. उन्होंने कहा कि, फिल्म इंडस्ट्री में सक्सेसफुल होने के लिए सिर्फ दो चीजों की जरूरत होती है, टैलेंट और डेडिकेशन. अगर किसी के पास ये दोनों हैं, तो वो एक दिन जरूर ऊंचाइयों तक पहुंचेगा. इसके अलावा हेमा मालिनी ने ये भी कहा कि फिल्म इंडस्ट्री ने उन्हें सिर्फ पहचान ही नहीं दी, बल्कि जिंदगी भर के लिए अनगिनत खूबसूरत यादें और अच्छे रिश्ते भी दिए.

वीकेंड को बनाइए सुपरहिट! Amazon Prime Video पर मौजूद ये 5 फिल्में हैं एंटरटेनमेंट का फुल पैसा वसूल पैकेज

200 फिल्मों का रिकॉर्ड

अपने 6 दशक लंबे करियर में हेमा मालिनी ने लगभग 200 फिल्मों में काम किया. उनकी फिल्मों की लिस्ट इतनी लंबी है कि हर जेनेरेशन का अपना फेवरेट कैरेक्टर है. ‘शोले’ की चुलबुली बसंती, ‘सीता और गीता’ का डबल रोल, ‘सत्ते पे सत्ता’, ‘खुशबू’, ‘नसीब’, ‘जॉनी मेरा नाम’, ‘त्रिशूल’ और ‘बागबान’ जैसी फिल्मों ने उन्हें हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल किया. वैसे, सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, बल्कि हेमा मालिनी ने डायरेक्शन में भी हाथ आजमाया. उन्होंने ‘दिल आशना है’ और ‘टेल मी ओ खुदा’ जैसी फिल्मों को डायरेक्ट भी किया. इन फिल्मों में उनकी बेटी ईशा देओल भी नजर आई थीं.

पर्दे के पीछे का टैलेंट

हेमा मालिनी ने इस मौके पर सिर्फ अपने को-स्टार्स, प्रोड्यूसर्स या डायरेक्टर्स का ही नहीं, बल्कि उन लोगों का भी थैंक्यू किया, जो कैमरे के पीछे रहकर फिल्म स्टार्स को बनाने का काम करते हैं. उन्होंने कहा कि कॉस्ट्यूम डिजाइनर, मेकअप आर्टिस्ट, सिनेमैटोग्राफर और पूरी टेक्निकल टीम ने हमेशा पूरे दिल से काम किया. इन लोगों की मेहनत की वजह से ही वो पर्दे पर इतनी खूबसूरत और अट्रैक्टिव नजर आईं.

दीपिका पादुकोण का जिक्र

इस प्रोग्राम के दौरान जब हेमा मालिनी से पूछा गया कि अगर उनकी लाइफ पर बायोपिक बने तो कौन सी एक्ट्रेस उनका कैरेक्टर निभा सकती है. उन्होंने बिना देर किए दीपिका पादुकोण का नाम ले लिया. हेमा मालिनी ने मुस्कुराते हुए कहा कि अगर दीपिका पादुकोण चाहें तो वो उनका कैरेक्टर निभा सकती हैं. उन्होंने दीपिका की तारीफ करते हुए कहा कि, वो बहुत ही खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं. इस जवाब के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच ये चर्चा तेज हो गई कि अगर कभी हेमा मालिनी की बायोपिक बनती है तो दीपिका उस रोल में कैसी दिखेंगी.

जगा दी पुरानी यादें

इस खास शाम में बॉलीवुड के कई फेमस सिंगर्स ने हेमा मालिनी की फिल्मों के सुपरहिट गानों को लाइव गाया. सुरेश वाडकर, कविता कृष्णमूर्ति, सुधेश भोसले, शब्बीर कुमार, अनुप जलोटा, अनु मलिक, पद्मिनी कोल्हापुरे, पूर्णिमा श्रेष्ठा और विजेता पंडित जैसे सिंगर ने इस शाम को और शानदार बनाने के लिए एक के बाद एक बढ़िया गाने गाए और पूरा माहौल यादगार बना दिया. ‘मेरी मखना मेरी सोनिए’, ‘होरी खेले रघुवीरा’ और ‘एक न एक दिन ये कहानी बनेगी’ जैसे गानों पर वहां बैठी ऑडियन्स ने जमकर तालियां बजाईं. इसके बाद हेमा मालिनी ने सभी सिंगर्स का दिल से धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि वो खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हैं कि इतने बड़े कलाकार उनके सम्मान में स्टेज पर उतरे.

Dhamaal 4 Review: खजाना ढूंढते-ढूंढते कॉमेडी खो गई, ‘M’ के नीचे सोना नहीं ऑडियन्स का सब्र दफन है!

स्टार्स से सजी महफिल

इस ग्रैंड सेलिब्रेशन में बॉलीवुड के कई बड़े चेहरे भी मौजूद रहे. जितेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा, राकेश रोशन, रमेश सिप्पी, पूनम ढिल्लों, मधु, किरण जुनेजा, बाबुल सुप्रियो और कई बाकी फिल्मी हस्तियों ने इस प्रोग्राम में अपनी मौजूदगी से शाम को और खास बना दिया. हालांकि, हेमा मालिनी की बड़ी बेटी ईशा देओल इस सेलिब्रेशन में शामिल नहीं हो सकीं. बताया जा रहा है कि उन्हें वायरल इन्फेक्शन हुआ है.

‘बसंती’ का दिलचस्प किस्सा

‘शोले’ और ‘सीता और गीता’ जैसी फिल्मों के डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने हेमा मालिनी के साथ अपने लंबे सफर को याद किया. उन्होंने बताया कि हेमा मालिनी की याददाश्त कमाल की है. वो अपने लंबे-लंब डायलॉग भी बहुत ही आसानी से याद कर लेती थीं. उन्होंने ये भी बताया कि जब वो अपनी फिल्म ‘सीता और गीता’ में डबल रोल का ऑफर लेकर उनके पास पहुंचे, तो हेमा मालिनी ने तुरंत हामी भर दी थी. इसके अलावा रमेश सिप्पी ने कहा कि ‘शोले’ रिलीज हुए 50 साल होने वाले हैं, लेकिन आज भी लोग उन्हें सबसे ज्यादा ‘बसंती’ के नाम से याद करते हैं. आज भी लोगों को उनके डायलॉग याद हैं. हेमा मालिनी पर फिलमाए कई गाने आज भी फैंस की प्लेलिस्ट में शामिल हैं.

मुश्किल टाइम

एक्ट्रेस मधु, जो रिश्ते में हेमा मालिनी की कजिन हैं, उन्होंने भी एक्ट्रेस को लेकर एक दिलचस्प बात शेयर की. मधु ने बताया कि लाइफ में मुश्किलें सभी के सामने आती हैं, लेकिन उन्होंने कभी हेमा मालिनी को शिकायत करते नहीं देखा. मधु के मुताबिक, एक बार उन्होंने हेमा जी से पूछा कि वो हर मुश्किल का सामना इतनी आसानी से कैसे कर लेती हैं? इस पर हेमा मालिनी ने जवाब दिया कि वो हर सुबह भगवान श्रीकृष्ण से बात करती हैं और अपनी सारी परेशानियां उन्हें सौंप देती हैं. यही उनकी सबसे बड़ी ताकत है.

Dhamaal 4 ने पहले दिन मचाया बवाल, पर Akshay की फिल्म का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई Ajay की कॉमेडी

पूनम ढिल्लों भी हुईं इमोशनल

बॉलीवुड एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों ने हेमा मालिनी को इंडियन फिल्म इंडस्ट्री का गर्व बताया. उन्होंने कहा कि एक्टिंग के साथ-साथ पॉलिटिक्स और सोशल लाइफ में भी उनका योगदान काफी ज्यादा इंस्पायरिंग है. वहीं, सिंगर कविता कृष्णमूर्ति ने बचपन की यादें शेयर करते हुए बताया कि वो तीन साल की उम्र से हेमा मालिनी को जानती हैं. दोनों परिवारों के बीच आज भी वही अपनापन और प्यार कायम है.

सेलिब्रेशन के साथ चैरिटी भी

हेमा मालिनी के 60 के फिल्म सफर का सेलिब्रेशन काफी अलग और खास था. दरअसल, प्रोग्राम के ऑर्गेनाइजर्स ने इस शाम को सिर्फ एक सेलिब्रेशन नहीं बनाया, बल्कि इसे सामाजिक जिम्मेदारी से भी जोड़ा. दरअसल, इस चैरिटी कॉन्सर्ट में सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) और FWICE के लिए 10 लाख रुपये का योगदान भी दिया गया. साथ ही धर्मेंद्र को भी स्पेशल श्रद्धांजलि दी गई, जिन्होंने हेमा मालिनी के फिल्मी और पर्सनल लाइफ, दोनों में अहम भूमिका निभाई.

कायम है ‘ड्रीम गर्ल’ का जादू

60 साल पहले जिस लड़की ने बड़े सपनों के साथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था, आज वही भारतीय सिनेमा की सबसे सम्मानित और इंस्पायरिंग हस्तियों में गिनी जाती है. हेमा मालिनी की कहानी सिर्फ एक सक्सेसफुल एक्ट्रेस की कहानी नहीं है, बल्कि ये मेहनत, डिसिप्लिन, टैलेंट और लगातार खुद को बेहतर बनाने की मिसाल भी है. आज भी जब उनकी फिल्में टीवी पर आती हैं, तो ऑडियन्स उन्हें उसी प्यार से देखते हैं जैसे पहले देखा करते थे. शायद यही किसी आर्टिस्ट की सबसे बड़ी सक्सेस होती है. टाइम बदल जाए, लेकिन लोगों के दिलों में उसकी जगह कभी नहीं बदलती. हेमा मालिनी उन्हीं स्टार्स में से एक हैं.

News Source: PTI

Rajpal Yadav की बढ़ीं मुश्किलें! 3 महीने जेल की रोटी खाने को तैयार, पर नहीं लौटाएंगे पैसे!

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?