Best International Spy Thrillers: अगर आपको लगता है कि स्पाई थ्रिलर का मतलब सिर्फ दमदार एक्शन, गन्स और सुपरहीरो जैसे एजेंट होते हैं, तो अब अपनी सोच बदलने का टाइम आ गया है. दुनिया भर में बनी कई शानदार स्पाई सीरीज़ ने इस जॉनर को नए तरीके से पेश किया है. इनमें सिर्फ एक्शन ही नहीं, बल्कि पॉलिटिक्स, इमोशन, धोखा, रिश्ते और सीक्रेट मिशन का ऐसा कॉम्बिनेश देखने को मिलता है जो, ऑडियन्स को आखिरी एपिसोड तक बांधकर रखता है. ऐसे में अगर आप वीकेंड पर कुछ ऐसा देखना चाहते हैं जो हर पार्ट के बाद अगले एपिसोड को देखने पर मजबूर कर दे, तो ये 6 इंटरनेशनल स्पाई थ्रिलर आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए.
द ब्यूरो
अमेजन प्राइम वीडियो की द ब्यूरो को दुनियाभर की बेहतरीन स्टाई सीरीज़ में गिना जाता है. ये एक फ्रेंच स्पाई ड्रामा है. इसकी कहानी गिलाउम डेबेली नाम के एक फ्रांसीसी सीक्रेट ऑफिसर की है, जो सीरिया में 6 साल अंडरकवर रहने के बाद पेरिस लौटता है. घर लौटने के बाद उसे अपनी बेटी और एक्स वाइफ के साथ रिश्तों को फिर से जोड़ने की कोशिश करनी पड़ती है. लेकिन मुश्किल तब बढ़ जाती है जब उसे पता चलता है कि उसकी सीरिया वाली गर्लफ्रेंड भी अब पेरिस में है.

होमलैंड
स्पाई थ्रिलर की बात हो और होमलैंड का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. कहानी सीआईए ऑफिसर कैरी मैथिसन की है, जिसे शक होता है कि सालों की कैद के बाद लौटे अमेरिकी सैनिक निकोलस ब्रॉडी का टेररिस्ट ऑर्गेनाइजेशन अल-कायदा से कनेक्शन है. अपने शक को साबित करने के लिए कैरी एक खेल खेलती है. जियोहॉटस्टार की इस सीरीज़ में सस्पेंस, पॉलिटिक्स और प्रेशर का ऐसा बढ़िया कॉम्बिनेशन है.
फौदा
एक्शन और थ्रिल से भरी हुई सीरीज फौदा भी इस लिस्ट का हिस्सा है. ये सीरीज इजरायल-फिलिस्तीन स्ट्रगल की दुनिया को करीब से दिखाती है. कहानी एक्स स्पेशल फोर्स कमांडर डोरोन काविलियो की है, जो रिटायरमेंट के बाद फिर एक खतरनाक मिशन पर लौटता है.
जिस आतंकवादी को वो मरा हुआ समझता था, उसके जिंदा होने की खबर पूरी कहानी को बदलकर रख देती है. आप इस सीरीज को कभी भी नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
द अमेरिकन्स
कोल्ड वॉर के दौर पर बेस्ड ये सीरीज़ स्पाई वर्ल्ड की सबसे बेहतरीन कहानियों में से है. इसमें एलिजाबेथ और फिलिप जेनिंग्स नाम के दो केजीबी एजेंट की कहानी हैं. दोनों अमेरिकल कपल्स बनकर वॉशिंगटन में रहते हैं. सब कुछ नॉर्मल दिखता है, लेकिन उनकी जिंदगी तब मुश्किल में पड़ जाती है जब उनका पड़ोसी एफबीआई एजेंट दोनों को ढूंढ़ना शुरू करता है. आप अमेजन प्राइम वीडियो पर इस फिल्म का मज़ा ले सकते हैं.

द रिक्रूट
अगर आपको मॉडर्न स्पाई ड्रामा पसंद हैं, तो द रिक्रूट जरूर देखें. इसकी कहानी ओवेन हेंड्रिक्स नाम के एक नए सीआईए वकील की है, जो अचानक एक इंटरनेशनल साजिश में फंस जाता है. जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, ओवेन खुद को खुफिया ऑपरेशन्स, फ्रॉड और खतरों के जाल में फंसा पाता है. इस शो को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
टॉम क्लैंसीज़ जैक रयान
पॉलिटिकल सस्पेंस और ग्लोबल एक्शन का शानदार कॉम्बो देखना है, तो आप इस शो को भी देख सकते हैं. इसकी कहानी सीआईए एजेंट जैक रयान की है, जो फाइनेंश से जुड़ी इन्वेस्टिगेशन करते-करते एक बड़े इंटरनेशनल मिशन का हिस्सा बन जाता है. अमेजन प्राइम वीडियो की ये वेब सीरीज आपको एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी.
अगर आप ऐसी सीरीज़ ढ़ूंढ़ रहे हैं जो सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं बल्कि दिमाग को भी लगातार बिजी रखे, तो ये 6 स्पाई थ्रिलर आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकती हैं. हर कहानी में सस्पेंस और थ्रिल का ऐसा तड़का है जो आपको शुरू से आखिर तक बांधे रखेगा. अच्छी बात ये है कि इन सीरीज को आप घर के कंफर्ट में रहकर कभी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं.
