Home मनोरंजन बॉलीवुड के साथ अब साउथ में भी दिखेगा जान्हवी का जलवा

बॉलीवुड के साथ अब साउथ में भी दिखेगा जान्हवी का जलवा

जान्हवी कपूर की इन तस्वीरों पर हार जाएंगे दिल

by Preeti Pal 6 March 2024, 11:55 AM IST (Updated 20 September 2025, 11:45 AM IST)
6 March 2024, 11:55 AM IST (Updated 20 September 2025, 11:45 AM IST)
janhvi

06 March 2024

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बड़ी बेटी जान्हवी ने साल 2018 में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। उनकी डेब्यू फिल्म थी ‘धड़क’। शशांक खेतान के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में जान्हवी के साथ ईशान खट्टर ने भी बॉलीवुड में अपनी शुरूआत की थी। पहली ही फिल्म से जान्हवी ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

नहीं देख पाईं पहली फिल्म

6 मार्च 1997 में जान्हवी कपूर का जन्म हुआ था। बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी जान्हवी को एक्टिंग में हमेशा से इंटरेस्ट रहा। हालांकि, श्रीदेवी अपनी बेटी की पहली फिल्म नहीं देख पाईं। इससे पहले ही उनका देहांत हो गया था। जान्हवी की डेब्यू फिल्म ‘धड़क’ साल 2018 में जुलाई के महीने में रिलीज़ हुई थी। वहीं, श्रीदेवी का निधन इसी साल फरवरी में हुआ।

साउथ फिल्म में आएंगी नज़र

बात करें जान्हवी कपूर के वर्कफ्रंट की तो जल्द वो साउथ की फिल्म ‘देवरा’ में दिखाई देंगी। उनके साथ जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान भी फिल्म का अहम हिस्सा हैं। ये फिल्म इसी साल अप्रेल में रिलीज़ होगी।

अपकमिंग बॉलीवुड मूवी

जान्हवी कपूर के पास इस वक्त ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ नाम की फिल्म भी है। इसमें वो राजकुमार राव के साथ काम कर रही हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस के पास इस वक्त ‘उलझ’, ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ और ‘दोस्ताना 2’ जैसी फिल्में भी हैं।

यह भी पढ़ें : भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल, बड़ी खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, ताज़ातरीन समाचार

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?