Kiara Advani Second Pregnancy: बॉलीवुड के सबसे फेवरेट कपल्स में शामिल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फैंस को एक बार फिर खुशखबरी दी है. दोनों जल्द ही दूसरी बार मम्मी-पापा बनने वाले हैं. बुधवार को कियारा और सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर कर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया. खबर सामने आते ही फैंस से लेकर बॉलीवुड सितारों तक ने कपल को बधाइयां देना शुरू कर दिया.
छोटी तस्वीर में बड़ी खुशखबरी
कियारा और सिद्धार्थ ने अपनी गुड न्यूज को बहुत खास और सिंपल अंदाज में शेयर किया. तस्वीर में उनकी बेटी सरायाह का नन्हा हाथ नजर आ रहा है, जिसके साथ छोटे से बेबी सॉक्स भी दिखाई दे रहे हैं. इस तस्वीर के जरिए कपल ने बताया कि उनके परिवार में जल्द ही एक और मैंबर शामिल होने वाला है. पोस्ट के साथ दोनों ने लिखा, ‘एक बार फिर हमें सबसे बड़ा तोहफ़ा मिला है. हमारे दिल प्यार से भरे हुए हैं’.
इन स्टार्स ने दी बधाई
कियारा और सिद्धार्थ की इस खुशी में बॉलीवुड भी शामिल हो गया. करीना कपूर खान ने कपल की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘मम्मी और डैडी फिर से, वाह!’ वहीं, करण जौहर ने भी प्यार भरा रिएक्शन देते हुए लिखा, ‘लव यू.’ इसके अलावा परिणीति चोपड़ा और रकुल प्रीत सिंह समेत कई और सेलेब्स ने भी सिद्धार्थ और कियारा को बधाई दी.
2023 में हुई शादी
कियारा और सिद्धार्थ ने फरवरी 2023 में राजस्थान के जैसलमेर में सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की थी. दोनों की लव स्टोरी फिल्म ‘शेरशाह’ की शूटिंग के टाइम लाइमलाइट में आई. शादी के करीब दो साल बाद जुलाई 2025 में दोनों पहली बार माता-पिता बने. उनके घर बेटी सरायाह का जन्म हुआ. अपनी पहली प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट के टाइम भी कपल ने छोटे बेबी सॉक्स शेयर करके फैंस को गुड न्यूज दी थी. इस बार भी उन्होंने उसी अंदाज को दोहराया है. हालांकि, इस तस्वीर में उनकी बेटी सरायाह भी नई खुशी का हिस्सा बनी हैं.
बदल गई जिंदगी
मां बनने के बाद कियारा ने कई मौकों पर बताया है कि बेटी के जन्म के बाद उनकी जिंदगी और सोच काफी बदली है. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि मां बनने के बाद उनकी पर्सनालिटी में काफी बदलाव आया. अब वो खुद को पहले से बिल्कुल अलग फील करती हैं. अब दूसरी बार पैरेंट्स बनने की तैयारी के साथ कियारा और सिद्धार्थ के परिवार में खुशियों का एक और चैप्टर शुरू होने वाला है. फिलहाल दोनों ने आने वाले बच्चे को लेकर ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है. लेकिन उनकी इस छोटी सी पोस्ट ने सोशल मीडिया पर बड़ी खुशी जरूर फैला दी है.
News Source: ANI
Drishyam 3 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 4 दिन में 300 करोड़ के पार पहुंची कमाई
