Home मनोरंजन Drishyam: The Conclusion की OTT रिलीज कब? अजय देवगन की फिल्म यहां होगी स्ट्रीम

Drishyam: The Conclusion की OTT रिलीज कब? अजय देवगन की फिल्म यहां होगी स्ट्रीम

by Preeti Pal 7 October 2026, 6:16 PM IST
7 October 2026, 6:16 PM IST
Drishyam: The Conclusion की OTT रिलीज कब? अजय देवगन की फिल्म यहां होगी स्ट्रीम

Drishyam 3 OTT Release: अजय देवगन की नई क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. अब फैंस को इसकी ओटीटी रिलीज का इंतजार है. 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की कहानी को आखिरी पड़ाव तक पहुंचा दिया है. फिल्म में एक बार फिर अजय देवगन विजय सालगांवकर के रोल में नजर आ रहे हैं. ऐसे में अगर आप सिनेमाघर जाने के बजाय घर बैठे इस सस्पेंस और क्राइम थ्रिलर का मजा लेना चाहते हैं, तो आपके लिए ओटीटी से जुड़ी खास जानकारी लाए हैं.

इस प्लेटफॉर्म पर आएगी फिल्म

‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ के थिएटर वर्जन के शुरुआती क्रेडिट्स में ही इसके ओटीटी पार्टनर का खुलासा कर दिया गया था. फिल्म को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा. हालांकि, अभी मेकर्स या नेटफ्लिक्स की तरफ से इसकी ऑफिशियल स्ट्रीमिंग डेट को लेकर अनाउंसमेंट नहीं हुई है. वैसे, आमतौर पर फिल्मों की थिएटर रिलीज और ओटीटी प्रीमियर के बीच करीब 6 से 8 हफ्ते का अंतर देखने को मिलता है. इस हिसाब से उम्मीद लगाई जा रही है कि अजय देवगन की ये फिल्म 13 नवंबर से 27 नवंबर, 2026 के बीच नेटफ्लिक्स पर आ सकती है. तब तक अगर आप ‘दृश्यम’ और ‘दृश्यम 2’ दोबारा देखना चाहते हैं, तो दोनों फिल् अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद हैं.

Drishyam 3 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 4 दिन में 300 करोड़ के पार पहुंची कमाई

क्या है ‘दृश्यम 3’ की कहानी?

फिल्म की कहानी एक बार फिर विजय सालगांवकर और उसके परिवार पर है. इस बार मीरा देशमुख, यानी तब्बू, अपने बेटे के गायब होने की गुत्थी को आखिरी बार सुलझाने की कोशिश करती है. मीरा को लगता है कि विजय ने अपने परिवार को बचाने के लिए जो कुछ किया था, उसका सच सामने आना चाहिए. इसी कोशिश में वो क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर काम करती है. केस की जिम्मेदारी मिलती है एसपी राजवीर सिंह तोमर को, जिसका किरदार जयदीप अहलावत निभा रहे हैं. राजवीर काफी स्मार्ट पुलिस ऑफिसर है. उसके पास ऐसे नए सबूत हैं, जो सालगांवकर परिवार की बनाई हुई कहानी को चैलेंज दे सकते हैं. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या विजय एक बार फिर पुलिस से बच पाएगा? या इस बार उसके बनाए सारे प्लान एक-एक करके बिखर जाएंगे?

कहानी का होगा पूरा अंत?

‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी के फैंस के मन में एक सवाल जरूर है कि क्या इस फिल्म का क्लाइमैक्स ओपन छोड़ा जाएगा? दरअसल, मोहनलाल की मलयालम फिल्म ‘दृश्यम 3’ को लेकर बातें हो चुकी हैं. इस पर अजय देवगन ने साफ किया है कि हिंदी फिल्म की कहानी अलग है. उन्होंने बताया कि इसकी स्क्रिप्ट पूरी तरह अलग है और फिल्म को किसी अधूरे हिस्से के साथ खत्म नहीं किया जाएगा. यानी इस बार मेकर्स ऑडियन्स को एक ऐसा क्लाइमैक्स देने की कोशिश कर रहे हैं, जो ‘दृश्यम’ की कहानी को पूरी तरह खत्म कर देगा. फिल्म में अजय देवगन और तब्बू के अलावा श्रेया सरन, जयदीप अहलावत, रजत कपूर, प्रकाश राज, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव भी हैं.

Kiara Advani और Sidharth Malhotra के घर फिर गूंजेगी किलकारी, बेटी बनने वाली हैं बड़ी बहन

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?