Rose Hairstyle for Wedding: अगर आप भी अपने हेयरस्टाइल को लेकर कन्फ्यूज हैं, तो आज हम आपको कुछ शानदार हेयरस्टाइल डिजाइन दिखाने वाले हैं.
18 February, 2026
वेडिंग सीजन शुरू हो चुका है. शादियों में लड़कियों के पास बहुत से काम होते हैं. कपड़ों से लेकर मेकअप तक, लड़कियों को सबकुछ डिसाइड करना पड़ता है, लेकिन सबसे जरूरी है एक अच्छा हेयरस्टाइल बनाना. सुंदर हेयरस्टाइल से आपका पूरा लुक निखर जाता है. अगर आप भी अपने हेयरस्टाइल को लेकर कन्फ्यूज हैं, तो आज हम आपको कुछ शानदार हेयरस्टाइल डिजाइन दिखाने वाले हैं. आप अपने बालों में गुलाब के फूल लगाकर बालों की खबूसूरती और बढ़ा सकती हैं. यह हेयरस्टाइल आपको सबसे हटके दिखाएंगे.
Rose Bun

शादी में ज्यादातर लड़कियां लहंगा पहनती और लहंगे के साथ जूड़ा बनाना एक अच्छा आइडिया है. आप अपने जूड़े को गुलाब के फूले से सजा सकती हैं. फोटो में दिखाया गया डिजाइन बनाकर आप साइड में फूल लगा सकती हैं. आप अपने लहंगे से मैच करके भी गुलाब लगा सकती हैं. इसके बदा व्हाइट छोटे फूलों से हेयरस्टाइल कम्पलीट करें.
Curl with Rose

अगर आप ओपन हेयरस्टाइल रखना चाहती हैं, तब भी आपके पास गुलाब लगाने का ऑप्शन है. आप हाफ बालों का बांध कर पीछे खुले बाल कर सकती हैं. इसके बाद बीच में गुलाब के फूल लगा लीजिए. तैयार है आपका सबसे आसान और सुंदर हेयरस्टाइल. हालांकि अपने बालों को नीचे से कर्ल करना न भूलें.
Rose Braid

आजकल ट्रेडिशनल लुक के साथ चोटी बनाने का ट्रेंड चल रहा है. आप भी यह हेयरस्टाइल बनाकर गुलाब से सजा सकती हैं. आप बाल कर्ल करके लूज चोटी बनाए. इसके बाद गुलाब के फूलों से चोटी को सजा लें. फोटोज में दिखाए गए तीनों हेयरस्टाइल बुहत सुंदर है, आप कोई भी ट्राई कर सकती हैं.
Rose Covered Bun

अगर आप चाहती हैं कि आपका लुक पूरी शादी में सबसे हटके हो, तो आप यह वाला फुल कवर्ड बन बनाएं. एक लो बन बनाकर उसे पूरी तरह से गुलाबप से ढक दें और बीच में कुछ व्हाइट फूल लगाएं. आपका हेयरस्टाइल पूरे लुक को एक स्टेटमेंट देगा. दूल्हे या दुल्हन की बहन के लिए यह हेयरस्टाइल बिल्कुल परफेक्ट है.
Rose with Side Parting

अगर आपको मिनिमल हेयरस्टाइल चाहिए तो यह लुक आपके लिए बेस्ट है. यह सिंपल लेकिन बहुत सुंदर है. आप अपने बालों को कर्ल करके साइड पार्टिंग कर सकती हैं. इसके बाद एक साइड में दो से तीन गुलाब के फूल लगा लें. इस हेयरस्टाइल के साथ सुंदर झुमके पहनना न भूले, इससे आपका पूरा लुक निखर जाएगा.
यह भी पढ़ें- स्टाइलिश, क्लासी और सुपर देसी; इन 6 देसी फैंसी सूटों के साथ अपने वॉर्डरोब को दें एक नया मेकओवर
