Home मनोरंजन Shraddha Kapoor की Eetha का इंतजार होगा खत्म, विठाबाई बनकर 4 दिसंबर को आएंगी पर्दे पर

Shraddha Kapoor की Eetha का इंतजार होगा खत्म, विठाबाई बनकर 4 दिसंबर को आएंगी पर्दे पर

by Preeti Pal 12 August 2026, 3:12 PM IST (Updated 12 August 2026, 3:39 PM IST)
12 August 2026, 3:12 PM IST (Updated 12 August 2026, 3:39 PM IST)
Shraddha Kapoor की Eetha का इंतजार होगा खत्म, विठाबाई बनकर 4 दिसंबर को आएंगी पर्दे पर

Shraddha Kapoor ‘Eetha’: श्रद्धा कपूर के फैंस के लिए बड़ी खबर है. दरअसल, एक्ट्रेस की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ईठा’ अब 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में श्रद्धा पहली बार मराठी लावणी डांसर विठाबाई नारायणगांवकर के किरदार में नजर आएंगी. वैसे, पहले ये फिल्म 28 अगस्त को रिलीज होने वाली थी. लेकिन अब इसकी रिलीज डेट बदल दी गई है. नई तारीख का ऐलान श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए किया. श्रद्धा ने पोस्ट के साथ लिखा, तूफान के लिए तैयार रहना, क्योंकि ईथा आ रही है, 4 दिसंबर को. इस एक लाइन ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. फिल्म के नाम और कहानी को लेकर पहले से ही काफी चर्चा है, क्योंकि ये कोई नॉर्मल बॉलीवुड कहानी नहीं. ये महाराष्ट्र की लोककला की एक बहुत खास शख्सियत की जिंदगी से जुड़ी फिल्म है.

कौन थीं विठाबाई?

विठाबाई नारायणगांवकर महाराष्ट्र की सबसे सम्मानित लावणी और तमाशा कलाकारों में गिनी जाती थीं. उन्होंने अपनी कला के दम पर दशकों तक लोगों का मनोरंजन किया. उनका योगदान सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने भारत की लोकनाट्य परंपरा को भी समृद्ध किया. फिल्म उनकी जिंदगी के असाधारण सफर को पर्दे पर दिखाने की कोशिश करेगी. यानी दर्शकों को लावणी की चमक-दमक के पीछे छिपी मेहनत, संघर्ष और एक कलाकार के जुनून की कहानी भी देखने को मिलेगी. विठाबाई को भारत के राष्ट्रपति की तरफ से 1957 और 1990 में उनकी कला में योगदान के लिए सम्मानित किया गया था.

Mirzapur फिर लौटा है पूरे भौकाल के साथ, जल्द थिएटर्स में दिखेगा कालीन भैया और गुड्डू पंडित का कमाल

लावणी के रंग में श्रद्धा

श्रद्धा कपूर के लिए भी ‘ईठा’ खास फिल्म है. एक्ट्रेस को इस बार बिल्कुल अलग तरह के किरदार में देखा जाएगा. लावणी जैसी पारंपरिक कला को बड़े पर्दे पर निभाने के लिए एक्टिंग के साथ-साथ डांस और एक्सप्रेशन पर भी खास मेहनत की जरूरत होती है. यही वजह है कि श्रद्धा का ये रूप देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. वहीं, फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है, जो इससे पहले लुका छुपी, मिमी और छावा जैसी हिट फिल्में दे चुके हैं. मैडॉक फिल्म्स और कठपुतली क्रिएशन्स इस प्रोजेक्ट को प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म की कहानी क्षितिज पटवर्धन ने लिखी है.

रणदीप हुड्डा भी होंगे साथ

”ईठा’ में श्रद्धा कपूर के साथ रणदीप हुड्डा और अनन्त जोशी भी नजर आएंगे. ये फिल्म श्रद्धा और प्रोड्यूसर दिनेश विजान की जोड़ी को भी फिर साथ ला रही है, जो इससे पहले स्त्री फ्रेंचाइजी में काम कर चुके हैं. देखा जाए तो, ‘ईथा’ ऐसी फिल्म लग रही है जो बॉलीवुड के ग्लैमर के साथ भारतीय लोककला की जड़ों को जोड़ने वाली है.

News Source: PTI

कहानी और थ्रिल में हिंदी से एक कदम आगे हैं ये 5 रीजनल वेब सीरीज, खोलकर रख देंगी दिमाग!

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?