Home मनोरंजन ‘कल्कि 2898 AD’ से प्रभास का फर्स्ट लुक आया सामने

‘कल्कि 2898 AD’ से प्रभास का फर्स्ट लुक आया सामने

'कल्कि' के 'भैरवा' को देख भूल जाएंगे 'बाहुबली' के प्रभास

by Preeti Pal 8 March 2024, 6:24 PM IST (Updated 20 September 2025, 12:05 PM IST)
8 March 2024, 6:24 PM IST (Updated 20 September 2025, 12:05 PM IST)
bhairva

08 March 2024

प्रभास के फैंस उनकी अगली फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी भी मुख्य किरदारों में नज़र आएंगे। अब फिल्म से प्रभास का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। हाल ही में प्रभास ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ का फर्स्ट लुक शेयर किया है। फोटो में प्रभास इंटेंस लुक में नज़र आ रहे हैं। बाजू पर टैटू और आंखों पर चश्मा लगाए हुए प्रभास का ये लुक फैंस को पसंद आ रहा है।

भैरवा का लुक

फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में प्रभास के किरदार का नाम भैरवा होगा। प्रभास ने अपनी फोटो शेयर करके कैप्शन में लिखा- ‘इसका नाम भैरवा है।’ वहीं, इससे पहले प्रभास की फिल्म सलार सिनेमाघरों में रिलीज हुई जिसे लोगों ने पसंद भी किया। अब हर किसी की नज़र फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ पर टिकी हुई है।

फिल्म से जुड़ी खास बातें

नाग अश्विन की इस फिल्म में दुलकर सलमान, राणा दुग्गूबाती, मृणाल ठाकुर और विजय देवरकोंडा भी कैमियो करते नज़र आएंगे। ये फिल्म कई पार्ट्स में बनाई जा रही है। फिल्म की कहानी महाभारत से शुरू होकर 2898 एडी पर खत्म होगी। कुल मिलाकर फिल्म की कहानी 6 हज़ार सालों के बीच घूमेगी। फिल्म को बनाने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल किया गया है।

यह भी पढ़ें : भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल, बड़ी खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, ताज़ातरीन समाचार

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?