Home मनोरंजन Pushpa 2 के टाइटल सॉन्ग का टीजर आउट, इस दिन रिलीज होगा पूरा गाना

Pushpa 2 के टाइटल सॉन्ग का टीजर आउट, इस दिन रिलीज होगा पूरा गाना

by Preeti Pal 25 April 2024, 10:38 AM IST (Updated 14 August 2025, 2:37 PM IST)
25 April 2024, 10:38 AM IST (Updated 14 August 2025, 2:37 PM IST)
pushpa 2

Pushpa 2 Title Song: अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं, अब फिल्म के टाइटल सॉन्ग की झलक भी दर्शकों को मिल चुकी है.

25 April, 2024

Pushpa 2 Title Song: इस साल रिलीज होने वाली सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा: द रूल’ (Pushpa: The Rule). हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था जिसके बाद से लोगों में ‘पुष्पा 2’ को लेकर और एक्साइटमेंट बढ़ गई है. अब ‘पुष्पा 2’ (Pushpa 2) के टाइटल सॉन्ग का टीजर भी मेकर्स ने जारी कर दिया है जिसमें गाने की धुन सुनने को मिल रही है. अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandana) की इस फिल्म के पहले सिंगल का नाम ‘पुष्पा पुष्पा’ है.

इस दिन होगा रिलीज

टाइटल सॉन्ग फिल्म में अल्लू अर्जुन के किरदार ‘पुष्पा राज’ पर है. देवी श्री प्रसाद गाने के कंपोजर हैं. सोशल मीडिया पर गाने की झलक शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन दिया- पुष्पा 2 फर्स्टसिंगल ‘पुष्पा पुष्पा ‘. आपको बता दें कि ये पूरा गाना 1 मई को सुबह 11:07 बजे रिलीज होगा. वहीं, बात करें फिल्म की तो 8 अप्रैल को यानी अल्लू अर्जुन के बर्थडे के मौके पर मेकर्स ने ‘पुष्पा 2: द रूल’ का टीजर जारी किया था.

‘पुष्पा 2: द रूल’ की रिलीज डेट

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पाः द रूल’ इसी साल 15 अगस्त के मौके पर दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म को तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी भाषा में रिलीज किया जा रहा है. पुष्पा के सीक्वल को भी सुकुमार ने ही डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में फहाद फासिल भी अहम भूमिका में हैं. फिल्म का पहला पार्ट ‘पुष्पाः द राइज’ (Pushpa: The Rise) साल 2021 में रिलीज हुई थी जिसे बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था.

लाइव अपडेट्स के लिए जुड़ें रहिए: ब्रेकिंग न्यूज़ से लेकर ताज़ा खबरें, Best Hindi News Channelहर पल आपके साथ

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?