Home मनोरंजन ऐसे ही नहीं जुड़ा अंबानी परिवार से रिश्ता, इस कंपनी के CEO हैं राधिका के पिता

ऐसे ही नहीं जुड़ा अंबानी परिवार से रिश्ता, इस कंपनी के CEO हैं राधिका के पिता

कौन हैं राधिका मर्चेंट? अंबानी परिवार की छोटी बहू के बारे में जानें ये बातें

by Preeti Pal 5 March 2024, 5:42 PM IST (Updated 10 June 2025, 6:40 PM IST)
5 March 2024, 5:42 PM IST (Updated 10 June 2025, 6:40 PM IST)
radhika

05 March 2024

राधिका मर्चेंट जल्द ही अंबानी परिवार की सबसे छोटी बहू बनने वाली हैं। हाल ही में जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में देश और विदेश के तमाम बड़े लोगों ने हिस्सा लिया था। हालांकि, ज्यादातर लोगों को राधिका के बारे में जानकारी नही है। वो सिर्फ इतना ही जानते हैं कि राधिका नीता अंबानी की होने वाली बहू हैं। आपको बता दें कि राधिका कोई आम लड़की नहीं है। वो एक बड़े खानदान से ताल्लुक रखती हैं। मुंबई के मशहूर बिजनेसमैन विरेन मर्चेंट राधिका के पिता हैं। एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ और वाइस-चेयरमैन हैं विरेन मर्चेंट।

कौन हैं राधिका की मां

राधिका मर्चेंट की मां का शैला मर्चेंट हैं। उनकी छोटी बहन भी है जिसका नाम अंजलि मर्चेंट है। मुंबई में राधिका का जन्म 18 दिसंबर 1994 को हुआ था। वैसे मूल रूप से वो गुजरात के कच्छ के रहने वाले हैं। विरेन की गिनती देश के सबसे अमीर लोगों में की जाती है।

इन चीज़ों का है शौक

राधिका मर्चेंट ने मुंबई के ही कैथेड्रल, जॉन कॉनन स्कूल और इकोले मोंडियाल वर्ल्ड स्कूल से पढ़ाई की। फिर उन्होंने आईबी डिप्लोमा बीडी सोमानी इंटरनेशनल स्कूल से पूरा किया। इसके बाद राधिका ने न्यूयॉर्क से ग्रैजुएशन की डिग्री ली और भारत वापस लौट आईं। राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी बचपन के दोस्त हैं। वहीं, राधिका को किताबें पढ़ने के साथ-साथ ट्रेकिंग और स्वीमिंग करना काफी पसंद है। फिल्हाल राधिका अपने पिता के बिजनेस में हाथ बटाती हैं। वैसे राधिका एक ट्रेंड क्लासिकल डांसर भी हैं। इसी साल जुलाई में राधिका और अनंत अंबानी शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

यह भी पढ़ें : मनोरंजन की ताज़ा खबरें, एंटरटेनमेंट मूवी न्यूज़ और बॉलीवुड सिनेमा अपडेट्स

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?