21 February 2024
मशहूर आवाज़ के मालिक अमीन सयानी का देहांत
रेडियो की एक मशहूर आवाज़ ने आज दम तोड़ दिया है। दरअसल, विविध भारती के सबसे मशहूर अनाउंसर और होस्ट अमीन सयानी का 91 साल की उम्र में देहांत हो गया है। मंगलवार शाम को हार्ट अटैक की वजह से अमीन ने अपनी अंतिम सांस ली। उन्हें मंगलवार को मुंबई के एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। इलाज के कुछ समय बाद ही वहां के डॉक्टर्स ने अमीन सयानी को मृत घोषित कर दिया।
रिकॉर्ड दर्ज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमीन सयानी ने 54 हज़ार से ज्यादा रेडियो प्रोग्राम बनाए। उन्होंने इनमें वॉयसओवर भी किया जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इसके अलावा अमीन सयानी ने लगभग 19 हज़ार जिंगल्स को आवाज़ भी दी। इस वजह से उनका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है।
फिल्मों का हिस्सा
अमीन सयानी का का सिर्फ रेडियो तक ही नहीं था। उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया। ‘तीन देवियां’, ‘बॉक्सर’ और ‘भूत बंगला’ जैसी फिल्मों में भी बतौर रेडियो अनाउंसर काम किया है। उन्हें साल 2006 में लिविंग लीजेंड अवॉर्ड से नवाज़ा गया। इसके अलावा उन्हें 1991 में इंडियन सोसाइटी ऑफ एटवरटाइजमेंट की ओर से गोल्ड मेडल मिला। साथ ही उनके नाम पर्सन ऑफ द ईयर अवॉर्ड भी है।
ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय
