Home लाइफस्टाइल मेहंदी के लिए हरे रंग की Saree क्यों है परफेक्ट? जानें कौन सा शेड और फैब्रिक रहेगा आपके लिए बेस्ट

मेहंदी के लिए हरे रंग की Saree क्यों है परफेक्ट? जानें कौन सा शेड और फैब्रिक रहेगा आपके लिए बेस्ट

by Preeti Pal 14 September 2026, 7:11 PM IST (Updated 14 September 2026, 7:12 PM IST)
14 September 2026, 7:11 PM IST (Updated 14 September 2026, 7:12 PM IST)
मेहंदी के लिए हरे रंग की साड़ी क्यों है परफेक्ट? जानें कौन सा शेड और फैब्रिक रहेगा आपके लिए बेस्ट

Saree for Mehndi Ceremony: शादी के फंक्शन में हर रस्म का अपना रंग और अपना अंदाज होता है. हल्दी के लिए पीला, शादी के लिए लाल और जब बात आती है मेहंदी की, तो सबसे पहले दिमाग में आता है हरा रंग. मेहंदी के फंक्शन में हरी साड़ी पहनने का ट्रेंड सिर्फ फैशन नहीं है, बल्कि इसका कनेक्शन खुद मेहंदी के रंग और माहौल से भी है. लेकिन अगर आप भी मेहंदी में साड़ी पहनने का प्लान बना रही हैं, तो सिर्फ हरा रंग काफी नहीं है. शेड, फैब्रिक और ड्रेपिंग भी उतनी ही जरूरी है.

क्यों खास है हरा रंग?

मेहंदी का पेस्ट शुरुआत में हरे और भूरे रंग का दिखाई देता है. सूखने के बाद रस्ट शेड लगता है. यही वजह है कि मेहंदी फंक्शन में हरे रंग को लंबे समय से पसंद किया जाता रहा है. इसके अलावा हरा रंग गेंदे के फूलों वाली सजावट के साथ खूब खिलता है. ऐसे में अगर आप कुछ फ्रेश और यंग लुक चाहती हैं तो पैरट और लीफ ग्रीन अच्छे ऑप्शन हैं. दिन के समय होने वाली गार्डन मेहंदी के लिए मिंट और पिस्ता ग्रीन खूबसूरत लग सकते हैं. वहीं, एमराल्ड और बॉटल ग्रीन आपको थोड़ा रिच और एलिगेंट लुक दे सकते हैं.

फंक्शन में ना हो परेशानी

मेहंदी फंक्शन में सबसे बड़ी चुनौती सिर्फ अच्छा दिखना नहीं, बल्कि आराम से बैठे रहना भी है. खासकर दुल्हन को कई बार एक से तीन घंटे तक दोनों हाथों पर गीली मेहंदी के साथ बैठना पड़ता है. ऐसे में बार-बार पल्लू ठीक करना मुश्किल हो सकता है. इसलिए हल्की और आसानी से संभलने वाली जॉर्जेट, शिफॉन या सॉफ्ट सिल्क साड़ी अच्छी रहती है. चाहें तो प्री ड्रेप्ड स्टाइल भी ट्राई कर सकती हैं.

इस फेस्टिव सीजन Anarkali का जलवा, ये 6 लेटेस्ट कुर्ता सेट देंगे आपको रॉयल और ट्रेंडी लुक

मिलेगा देसी ट्विस्ट

अगर सॉलिड ग्रीन आपको थोड़ा बोरिंग लगता है, तो लेहरिया और बांधनी प्रिंट ट्राई करें. ग्रीन, येलो लेहरिया या कॉन्ट्रास्ट बॉर्डर वाली ग्रीन बांधनी साड़ी मेहंदी के माहौल में ट्रेडिशनल और स्टाइलिश दोनों लुक देती है. इन प्रिंट्स का एक फायदा ये भी है कि मेहंदी का कोई छोटा मोटा दाग पैटर्न में आसानी से छिप जाता है.

ये रंग भी हैं शानदार

अगर आप ग्रीन टीम में नहीं हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं. येलो, मैरीगोल्ड, ऑरेंज, कोरल, पिंक, मैजेंटा, टील और पीकॉक ब्लू जैसे कलर भी मेहंदी फंक्शन के लिए अच्छे रहते हैं. हालांकि, बहुत हल्के क्रीम और सफेद रंग से बचना ठीक रहता है, क्योंकि मेहंदी का दाग इनपर आसानी से नजर आ जाते हैं. कपड़ों के अलावा जूलरी की बात करें तो मेहंदी वाले दिन हाथों को ज्यादा एक्सेसरीज से भरने के बजाय कानों और बालों पर फोकस करें. झुमके, गजरा और छोटा मांगटीका आपके लुक को खूबसूरत बना सकता है.

प्लेन बाजू को कहिए बाय बाय, ये 8 डिजाइन आपकी साड़ी को देंगे डिजाइनर लुक

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?