The Odyssey Collection: हॉलीवुड फिल्मों का क्रेज भारतीय दर्शकों के बीच लगातार बढ़ता जा रहा है. इसका सबसे बड़ा उदाहरण है निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म ‘द ओडिसी’. रिलीज के आठ दिन बाद भी फिल्म की कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. दमदार शुरुआत के बाद फिल्म ने दूसरे हफ्ते में भी शानदार पकड़ बनाए रखी है. अब फिल्म की नजर 200 करोड़ रुपये के बड़े आंकड़े पर है.
दूसरे शुक्रवार की कमाई
‘द ओडिसी’ ने दूसरे शुक्रवार को भारत में करीब 8.25 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया. पहले दिन के मुकाबले फिल्म की कमाई में करीब 58 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. हालांकि, इतनी मजबूत ओपनिंग के बाद इसे बेहतरीन प्रदर्शन माना जा रहा है. खास बात ये है कि नोलन की पिछली ब्लॉकबस्टर ‘ओपेनहाइमर’ के मुकाबले इस फिल्म ने दूसरे हफ्ते में ज्यादा मजबूत पकड़ दिखाई है.
8 दिनों का कलेक्शन
फिल्म ने सिर्फ आठ दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगभग 112.75 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. इसी के साथ ये इस साल भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बन गई है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर यही रफ्तार जारी रही तो फिल्म जल्द ही ‘ओपेनहाइमर’ के भारतीय कलेक्शन को भी पीछे छोड़ सकती है. अब फिल्म के सामने अगला बड़ा लक्ष्य 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा है. हालांकि, आने वाले दिनों में नई फिल्मों की रिलीज से इसे चुनौती मिल सकती है. मगर मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए इसकी बॉक्स ऑफिस यात्रा काफी मजबूत दिखाई दे रही है.
इस वीकेंड OTT पर होगा फुल एंटरटेनमेंट, Netflix से Prime Video तक रिलीज हुईं 8 नई फिल्में और सीरीज
नोलन का जादू?
क्रिस्टोफर नोलन उन चुनिंदा हॉलीवुड निर्देशकों में शामिल हैं जिनकी फिल्मों का भारत में अलग ही फैन बेस है. उनकी फिल्में सिर्फ शानदार विजुअल्स के लिए नहीं, बल्कि दमदार कहानी और अलग अंदाज की फिल्ममेकिंग के लिए भी पसंद की जाती हैं. ‘इंटरस्टेलर’, ‘इंसेप्शन’, ‘द डार्क नाइट’ और ‘ओपेनहाइमर’ जैसी फिल्मों ने भारतीय दर्शकों के बीच नोलन को एक भरोसेमंद नाम बना दिया है. यही वजह है कि उनकी हर नई फिल्म रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में रहती है.
पहले हफ्ते की कमाई
फिल्म ने पहले शुक्रवार को 19.50 करोड़ रुपये से शानदार शुरुआत की थी. इसके बाद शनिवार को 25.50 करोड़ रुपये और रविवार को 24.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया. वीकडेज में कमाई थोड़ी कम रही, लेकिन दूसरे शुक्रवार को भी फिल्म ने 8 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया. इसने ये साबित कर दिया कि दर्शकों की दिलचस्पी अभी भी बनी हुई है. अगर आने वाले दिनों में फिल्म इसी तरह दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचती रही, तो यह साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर बन सकती है. फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर ‘द ओडिसी’ का सफर पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है.
OTT के दौर में भी कायम है दूरदर्शन के 59 साल पुराने शो का जलवा, आज भी देखते हैं लोग
