Home मनोरंजन OTT के दौर में भी कायम है दूरदर्शन के 59 साल पुराने शो का जलवा, आज भी देखते हैं लोग

OTT के दौर में भी कायम है दूरदर्शन के 59 साल पुराने शो का जलवा, आज भी देखते हैं लोग

by Preeti Pal 25 July 2026, 1:54 PM IST
25 July 2026, 1:54 PM IST
OTT और वेब सीरीज के दौर में भी कायम है दूरदर्शन के 59 साल पुराने शो का जलवा, आज भी देखते हैं लाखों लोग

Doordarshan Show: आज के समय में हर हफ्ते नई वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होती हैं. दर्शकों के पास मनोरंजन के लिए बहुत ऑप्शन हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत का एक टीवी शो ऐसा भी है, जो करीब छह दशक से लगातार लोगों तक पहुंच रहा है? दिलचस्प बात ये है कि इस शो ने 16,000 से ज्यादा एपिसोड पूरे कर लिए हैं. इतना ही नहीं, आज भी इस शो की लोकप्रियता बरकरार है. दरअसल, हम बात कर रहे हैं दूरदर्शन के मशहूर कार्यक्रम ‘कृषि दर्शन’ की. ये सिर्फ एक टीवी शो नहीं, बल्कि भारतीय टेलीविजन के इतिहास का अहम हिस्सा बन चुका है.

59 साल पहले हुई शुरुआत

‘कृषि दर्शन’ की शुरुआत 26 जनवरी 1967 को दूरदर्शन पर हुई थी. उस समय इसका उद्देश्य किसानों तक खेती से जुड़ी नई तकनीक, बेहतर फसल उत्पादन के तरीके और सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना था. शुरुआत में ये कार्यक्रम दिल्ली और आसपास के करीब 80 गांवों के किसानों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया था. फिर धीरे-धीरे इसकी पहुंच पूरे देश तक हो गई.

16 हजार से ज्यादा एपिसोड

आज कई टीवी शो कुछ महीनों या कुछ सालों में बंद हो जाते हैं. वहीं, ‘कृषि दर्शन’ ने 16,000 से ज्यादा एपिसोड पूरे कर इतिहास रच दिया है. इसी उपलब्धि की वजह से इसका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज किया जा चुका है. लगातार 59 साल तक प्रसारित होने वाला ये शो भारतीय टेलीविजन के सबसे लंबे समय तक चलने वाले कार्यक्रमों में शामिल है.

7.5 IMDb रेटिंग वाली इस क्राइम थ्रिलर ने OTT पर मचाई धूम, हर एपिसोड के साथ बढ़ेगा सस्पेंस

आज भी देखते हैं लोग

करीब 5 दशक तक ये कार्यक्रम दूरदर्शन की पहचान बना रहा. साल 2015 में जब DD किसान चैनल की शुरुआत हुई, तब ‘कृषि दर्शन’ को वहां प्रसारित किया जाने लगा. अब तक इसके 62 सीजन पूरे हो चुके हैं. इस कार्यक्रम का उद्देश्य आज भी वही है. यानी किसानों तक आधुनिक खेती, वैज्ञानिक सलाह और नई सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना.

कई शोज को छोड़ा पीछे

जब भारतीय टेलीविजन के सबसे लंबे चलने वाले कार्यक्रमों की बात होती है, तो ‘रामायण’, ‘महाभारत’, ‘चित्रहार’ या ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ जैसे नाम आते हैं. लेकिन एपिसोड्स और प्रसारण अवधि के मामले में ‘कृषि दर्शन’ इन सभी से काफी आगे निकल चुका है. यही वजह है कि इसे भारतीय टीवी इतिहास का सबसे लंबे समय तक प्रसारित होने वाला कार्यक्रम माना जाता है. समय के साथ टीवी देखने का तरीका बदल गया है. अब लोग मोबाइल और OTT प्लेटफॉर्म पर अपनी पसंद का कंटेंट देखते हैं. इसके बावजूद ‘कृषि दर्शन’ आज भी लाखों दर्शकों से जुड़ा हुआ है. ये शो इस बात का सबूत है कि काम का कंटेंट कभी पुराना नहीं होता.

इस वीकेंड OTT पर होगा फुल एंटरटेनमेंट, Netflix से Prime Video तक रिलीज हुईं 8 नई फिल्में और सीरीज

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?