New OTT Release: अगर आप भी हर वीकेंड कुछ नया देखने का प्लान बनाते हैं, तो इस बार OTT प्लेटफॉर्म्स आपके लिए जबरदस्त एंटरटेनमेंट लेकर आए हैं. रोमांस, कॉमेडी, एक्शन, थ्रिलर और फैमिली ड्रामा से भरपूर कई नई फिल्में और वेब सीरीज इस हफ्ते रिलीज हुई हैं. नेटफ्लिक्स, जियोहॉटस्टार और अमेजन प्राइम वीडियो जैसे प्लेटफॉर्म्स पर आई ये नई रिलीज आपके वीकेंड को पूरी तरह मजेदार बना सकती हैं.
मुसाफिर कैफे-नेटफ्लिक्स
विक्रांत मैसी, वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना स्टारर मुसाफिर कैफे एक दिल छू लेने वाली रोमांटिक सीरीज है. कहानी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की है, जो शहर छोड़कर पहाड़ों में नई जिंदगी शुरू करता है. वहां वो एक कैफे खोलता है और अपने पुराने प्यार की यादों के बीच नई शुरुआत करने की कोशिश करता है.
द ट्रूथर्स- नेटफ्लिक्स
अगर आपको सस्पेंस और साइकोलॉजिकल ड्रामा पसंद है, तो द ट्रूथर्स आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए. अपनी मां की मौत के बाद घर लौटी एक बेटी अपने पिता को साजिशों में डूबा हुआ पाती है. इसके बाद कहानी कई चौंकाने वाले मोड़ लेती है.
स्टुअर्ट फेल्स टू सेव द यूनिवर्स-जियोहॉटस्टार
द बिग बैंग थ्योरी के फैंस के लिए ये सीरीज किसी ट्रीट से कम नहीं है. इस स्पिन-ऑफ में स्टुअर्ट ब्लूम गलती से एक ऐसा डिवाइस चालू कर देता है, जिससे मल्टीवर्स में संकट पैदा हो जाता है. अब उसे अपने दोस्तों के साथ मिलकर दुनिया को बचाना है.
द डेट कलेक्टर-नेटफ्लिक्स
ये थाई क्राइम थ्रिलर एक ऐसे शख्स की कहानी है, जो अपने अतीत और बीमारी से जूझते हुए अपराध की दुनिया में वापस लौटता है. उसका मकसद निर्दोष लोगों को बचाना और खतरनाक अपराधियों का सामना करना है.
72 Hours-नेटफ्लिक्स
कॉमेडी पसंद करने वालों के लिए 72 Hours शानदार ऑप्शन है. फिल्म में केविन हार्ट एक मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव की भूमिका में हैं. उसकी जिंदगी तब बदल जाती है जब गलती से उसे Gen Z बैचलर पार्टी में बुलाया जाता है. इसके बाद शुरू होता है तीन दिनों का मजेदार सफर, जिसमें खूब कॉमेडी होती है.
आदर्श बाल विद्यालय-अमेजन प्राइम वीडियो
केके मेनन की ये कॉमेडी-ड्रामा पूरी फैमिली के साथ देखी जा सकती है. कहानी एक स्कूल प्रिंसिपल और उनके शिक्षकों की है. वो अपने शरारती छात्रों को बेहतर बनाना चाहते हैं, ताकि उन्हें कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी भेजा जा सके. फिल्म में कॉमेडी के साथ कई प्रेरणादायक पल भी देखने को मिलेंगे.
रैनसम कैन्यन सीजन 2-नेटफ्लिक्स
लोकप्रिय सीरीज रैनसम कैन्यन का दूसरा सीजन भी इस हफ्ते रिलीज हो चुका है. नई कहानी पहले सीजन के 6 महीने बाद शुरू होती है, जहां पुराने रिश्ते, नई चुनौतियां और भावनात्मक फैसले दर्शकों को आखिर तक बांधे रखते हैं.
एलीट फ़ोर्स- नेटफ्लिक्स
एक्शन और थ्रिलर के शौकीनों के लिए एलीट फ़ोर्स अच्छा ऑप्शन है. रिटायरमेंट की तैयारी कर रहा एक अनुभवी अधिकारी अपनी टीम पर हुए हमले के बाद आखिरी मिशन पर निकलता है. इस दौरान उसे अपने अतीत के दर्द और दुश्मनों दोनों का सामना करना पड़ता है.
सिंगर Dilpreet Dhillon पर मारपीट और बंधक बनाने का केस दर्ज, टी-सीरीज से जुड़ा मामला
