Home मनोरंजन Bad Newz Box Office Collection: सिनेमाघरों में विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की ‘बैड न्यूज़’ का जलवा, पहले दिन फिल्म ने कमाए डाले इतने करोड़

Bad Newz Box Office Collection: सिनेमाघरों में विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की ‘बैड न्यूज़’ का जलवा, पहले दिन फिल्म ने कमाए डाले इतने करोड़

by Preeti Pal 20 July 2024, 1:37 PM IST (Updated 26 September 2025, 11:07 AM IST)
20 July 2024, 1:37 PM IST (Updated 26 September 2025, 11:07 AM IST)
Bad Newz Box Office Collection: सिनेमाघरों में विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की बैड न्यूज़ का जलवा, पहले दिन फिल्म ने कमाए डाले इतने करोड़

Bad Newz Box Office Collection: विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘बैड न्यूज़’ 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर शानदार कलेक्शन किया है.

20 July, 2024

Bad Newz Box Office Collection: विक्की कौशल (Vicky Kaushal), तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) और एमी विर्क (Ammy Virk) स्टारर कॉमेडी फिल्म ‘बैड न्यूज़’ (Bad Newz) रिलीज हो चुकी है. फिल्म का ट्रेलर और गाने पहले ही दर्शकों का दिल जीत चुके थे. अब यह फिल्म थिएटर्स में गदर काट रही है. दरअसल, ओपनिंग डे पर फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है.

पहले दिन की कमाई

पहले दिन विक्की कौशल की फिल्म ‘बैड न्यूज़’ ने भारत में 8.62 करोड़ रुपये की कमाई की है. मेकर्स ने शनिवार को फिल्म के कलेक्शन को लेकर अनाउंसमेंट की है. उन्होंने ‘बैड न्यूज़’ का एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- पहले दिन ही बैडन्यूज ने सबका दिल जीत लिया! नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में फिल्म ने 8.62 करोड़ रुपये कमाए’.

करण जौहर ने शेयर किया कलेक्शन

फिल्म ‘बैड न्यूज़’ को आनंद तिवारी ने डायरेक्शन किया है. उन्हें साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘लव पर स्क्वायर फुट’ के लिए जाना जाता है. यह बतौर डायरेक्टर आनंद की पहली फिल्म थी. वहीं, फिल्म को अमृतपाल सिंह बिंद्रा, अपूर्व मेहता और करण जौहर ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. करण जौहर ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फिल्म के पहले दिन के आंकड़े शेयर किए हैं.

बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक

सच्ची कहानी से प्रेरित कहानी

‘बैड न्यूज़’ सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक शानदार कॉमेडी फिल्म है. इस फिल्म में तृप्ति ने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया है जो जुड़वां बच्चों की मां बनने वाली हैं. लेकिन उसके दोनों बच्चों के पिता अलग-अलग होते हैं. ‘बैड न्यूज़’ में विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी, एमी विर्क के अलावा नेहा धूपिया भी अहम भूमिका में हैं.

ये भी पढ़ें – भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल  ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?