Home मनोरंजन इस शुक्रवार OTT पर लगेगा मनोरंजन का तड़का, अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर आ रही हैं 5 नई फिल्में और सीरीज

इस शुक्रवार OTT पर लगेगा मनोरंजन का तड़का, अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर आ रही हैं 5 नई फिल्में और सीरीज

by Preeti Pal 20 August 2026, 3:11 PM IST (Updated 20 August 2026, 3:45 PM IST)
20 August 2026, 3:11 PM IST (Updated 20 August 2026, 3:45 PM IST)
इस शुक्रवार OTT पर लगेगा मनोरंजन का तड़का, अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर आ रही हैं नई फिल्में और सीरीज

Friday OTT Release: अगर शुक्रवार आते ही आपका दिमाग भी यही सोचने लगता है कि इस वीकेंड क्या देखा जाए, तो इस बार आपकी OTT वॉचलिस्ट काफी लंबी होने वाली है. 21 अगस्त को नेटफ्लिक्स, ज़ी5, सोनीलिव, अमेज़न MX प्लेयर और एप्पल टीवी पर अलग-अलग जॉनर की नई फिल्में और सीरीज दस्तक दे रही हैं. कहीं एक्शन और क्राइम है, तो कहीं प्यार, परिवार और स्पोर्ट्स की कहानी. यानी घर बैठे मनोरंजन का पूरा पैकेज तैयार है. आप भी विंज वाचिंग के लिए लिस्ट देख लीजिए.

जन नायकन, ZEE5

थलपति विजय के फैंस के लिए ये रिलीज खास है. फिल्म में विजय एक पूर्व पुलिस अधिकारी वैत्री की भूमिका में हैं. वो अपने दिवंगत दोस्त की बेटी की जिम्मेदारी उठात है. लड़की के सपनों को पूरा करने की कोशिश करते-करते उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है. ये फिल्म इसी शुक्रवार को जी5 पर आ रही है.

क्लीन अप कंपनी, अमेजन MX प्लेयर

अगर आपको डार्क कॉमेडी के साथ क्राइम का तड़का पसंद है, तो ये शो आपको पसंद आ सकता है. कहानी 3 दोस्तों की है, जो गलती से क्राइम सीन साफ करने करने के बिजनेस में पहुंच जाते हैं. शुरुआत में काम फायदे का लगता है, लेकिन धीरे-धीरे तीनों क्राइम की ऐसी दुनिया में फंसते हैं, जहां से निकलना आसान नहीं है.

दशहरे पर आएगी Yami Gautam की Nayyi Navelli, जादू, हंसी और फैमिली ड्रामे का लगेगा तड़का

प्यार प्रेमा कल्याणम, नेटफ्लिक्स

हल्की-फुल्की फैमिली एंटरटेनमेंट पसंद करने वालों के लिए ये फिल्म अच्छी रहेगी. कहानी पावी की है, जो शादी के बाद भी अपना घर छोड़ना नहीं चाहती. ऐसे में उसका पति उसके परिवार के साथ रहने आ जाता है. अब एक ही घर में अलग-अलग सोच और पीढ़ियों के लोगों के बीच होने वाली नोकझोंक कहानी को मजेदार बनाती है.

चेन्नई लव स्टोरी, सोनी लिव

ये रोमांस और इमोशन से वाली कहानी है. निवेदिता को शादी के दिन ही उसका पति छोड़ देता है. जिंदगी से परेशान होकर वह चैन्नई चली जाती है, जहां उसकी मुलाकात स्टीवन से होती है. स्टीवन मुश्किल में उसका साथ देता है और धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार हो जाता है. लेकिन कहानी में एक ऐसा मोड़ आता है जो उनके रिश्ते को बदल देता है.

स्टिलवॉटर सीज़न 5, एप्पल टीवी

अगर आप परिवार के साथ कुछ अच्छा देखना चाहते हैं, तो स्टिलवॉटर का पाँचवाँ सीज़न बढ़िया ऑप्शन है. कहानी कार्ल, एडी और माइकल नाम के भाई-बहनों की है, जिन्हें उनका समझदार पड़ोसी पांडा स्टिलवॉटर जिंदगी की छोटी-बड़ी परेशानियों को समझने में मदद करता है. कहानी काफी सिंपल है, लेकिन काफी कुछ सिखाती है. आप इस सीरीज को भी वीकेंड पर घर बैठे देख सकते हैं.

छठे दिन भी नहीं थमी Awarapan 2 की रफ्तार, विदेश में भी खूब कमा रही है Emraan Hashmi की फिल्म

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?