Ramayana Budget: भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल हो चुकी रामायण को लेकर हर दिन कोई न कोई नई बात सामने आ रही है. रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर ये फिल्म अपने बड़े बजट, जबरदस्त विजुअल्स और ग्लोबल प्लानिंग की वजह से चर्चा में है. अब फिल्म के को प्रोड्यूसर और रावण का किरदार निभा रहे यश ने इसके 4000 करोड़ रुपये के बजट को लेकर बड़ा खुलासा किया हैच. उन्होंने बताया कि इस बजट में सिर्फ फिल्म बनाने का खर्च नहीं, बल्कि हॉलीवुड और दुनिया भर में प्रमोशन भी शामिल है.
4000 करोड़ की रामायण
जब किसी फिल्म का बजट सुनते ही 5 हजार करोड़ रुपये सुनाई दें, तो दिमाग में पहला सवाल यही आता है कि आखिर इतना पैसा खर्च कहां होगा? यश ने बताया कि रामायण का ये बिग बजट सिर्फ शूटिंग, सेट, स्टारकास्ट या वीएफएक्स पर नहीं लगेगा. इसमें फिल्म को दुनिया के सामने बड़े लेवल पर पेश करने और इंटरनेशनल मार्केटिंग की तैयारी भी शामिल है. यानी मेकर्स का प्लान सिर्फ भारत में फिल्म रिलीज करके बॉक्स ऑफिस कमाई करने का नहीं है. वो रामायण को एक ऐसे ग्लोबल प्रोजेक्ट की तरह पेश करना चाहते हैं, जिसे दुनिया भर के दर्शक भारतीय सिनेमा को देखें.
देश का प्रोजेक्ट
यश ने इस बड़े प्रोजेक्ट को लेकर अपनी सोच भी शेयर की. उनके मुताबिक, इस फिल्म को बनाने के पीछे मकसद सिर्फ पैसा कमाना नहीं है. वो इसे भारत के लिए कर रहे हैं और चाहते हैं कि भारतीय सिनेमा दुनिया तक पहुंचे. यश के लिए रामायण का हिस्सा बनना इसलिए भी खास है क्योंकि वो फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे हैं.
विमल इलायची विज्ञापन पर शाहरुख, अजय और टाइगर को FDA का नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला
रणबीर बनेंगे राम, यश हैं रावण
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस दो पार्ट वाली महाकाव्य फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में हैं. साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी. इसके अलावा केजीएफ स्टार यश रावण का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म में सनी देओल, लारा दत्ता, अरुण गोविल, रकुल प्रीत सिंह और काजल अग्रवाल भी हैं. रामायण के ट्रेलर के बाद इसके बारे में खूब चर्चा हो रही है. मेकर्स ने विजुअल इफेक्ट्स पर खास ध्यान दिया है. इस फिल्म को इंटरनेशनल दर्शकों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है. फिल्म का अंग्रेजी ट्रेलर भी रिलीज हो चुका हैय
हॉलीवुड जैसी मार्केटिंग पर जोर
रामायण की खासियत सिर्फ इसके बजट में नहीं, बल्कि इसकी ग्लोबल सोच में भी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को दुनिया भर में बड़े स्तर पर रिलीज करने की तैयारी है. इसकी अंतरराष्ट्रीय पहुंच इतनी बड़ी रखने की कोशिश की जा रही है कि ये भारतीय फिल्मों के ग्लोबल बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स को तोड़ सकती है. फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा पहले भी कह चुके हैं कि दोनों पार्ट्स को मिलाकर प्रोजेक्ट का बजट करीब 500 मिलियन डॉलर यानी 4000 करोड़ रुपये से ज्यादा है.
अब दीवाली पर नज़र
रामायण का पहला पार्ट इसी साल दीवाली पर यानी 6 नवंबर को सिनेमाघरों में आने वाला है. ट्रेलर, बड़ा बजट और ग्लोबल रिलीज की तैयारियों ने दर्शकों की उम्मीदें पहले ही काफी बढ़ा दी हैं. अब असली परीक्षा सिनेमाघरों में होगी. क्या 4000 करोड़ की ये फिल्म भारतीय पौराणिक कहानी को हॉलीवुड लेवल के साथ दुनिया तक पहुंचा पाएगी? इसका जवाब तो फिल्म की रिलीज के बाद मिलेगा.
