Home पर्यावरणमौसम उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी, कई राज्यों में बारिश की चेतावनी

उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी, कई राज्यों में बारिश की चेतावनी

by Farha Siddiqui 10 January 2024, 12:20 PM IST (Updated 30 July 2025, 5:24 PM IST)
10 January 2024, 12:20 PM IST (Updated 30 July 2025, 5:24 PM IST)
उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी, कई राज्यों में बारिश की चेतावनी

10 January 2024

कोहरे ने बढ़ाई मुसिबत, कई राज्यों में बारिश की चेतावनी

उत्तर भारत में ठंड का कहर लगातार जारी है। दिल्ली-एनसीआर, यूपी, और बिहार से लेकर उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में ठंड की मार पड़ रही है। ठंड से बचने के लिए कहीं लोग अलाव का सहारा लें रहे हैं, तो कहीं दूसरे तरीके से अपना रहे है। उत्तर भारत पूरी तरह से कोहरे की चपेट में है।

मौसम विभाग के मुताबिक अभी उत्तर भारत में ऐसा ही मौसम बना रहेगा। हरियाणा, पंजाब, यूपी और राजस्थान जैसे राज्यों में कड़ाके की ठंड अभी लोगों को परेशान कर सकती है। 10 जनवरी से लेकर 14 जनवरी तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और ओडिशा में घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश को लेकर भी चेतावनी दी है।

कई ट्रेनों पर पड़ा कोहरे का असर

मौसम विभाग ने दिल्ली के कुछ हिस्सों में ‘यलो अलर्ट’ जारी किया है। तेज ठंड और कोहरे के वजह से दिल्ली आने वाली करीब 18 ट्रेनें लेट चली। दिल्ली में एक्यूआई में भी लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। राजधानी में सुबह नौ बजे एक्यूआई 269 दर्ज किया गया। जो खराब श्रेणी में आता है। राजधानी के कई हिस्सों में आज भी मध्यम कोहरा घाया रहा।

यह भी पढ़ें : पर्यावरण से जुड़ी जानकारी, Hindi News, पर्यावरण की खबरें, Climate and Nature Updates

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?