Home राज्य चारमीनार एक्सप्रेस के तीन डब्बे पटरी से उतरे, 6 लोग घायल

चारमीनार एक्सप्रेस के तीन डब्बे पटरी से उतरे, 6 लोग घायल

by Farha Siddiqui 10 January 2024, 1:10 PM IST (Updated 30 July 2025, 5:22 PM IST)
10 January 2024, 1:10 PM IST (Updated 30 July 2025, 5:22 PM IST)
charmeenar express

10 January 2024

हैदारबाद स्टेशन पर हुआ हादसा

हैदराबाद डेकन रेलवे स्टेशन पर आज एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। चेन्नई-हैदराबाद चारमीनार एक्सप्रेस के तीन डब्बे पटरी से उतर गए। जिसमें 6 यात्री घायल हो गए हैं। सभी को मामूली चोटें आईं हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है.

बताया जा रहा है कि ये हादसा उस वक्त हुआ, जब प्लेटफार्म नंबर पांच पर ट्रेन आ रही थी। तब ही ये अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई। इस घटना में तीन डिब्बे पटरी से उतर गए है।

अधिकारियों के मुताबिक ट्रेन हल्की रफ्तार से चल रही थी और अपने अंतिम बिंदु से आगे निकल गई। जिस वजह से ये हादसा पेश आया। आपको बता दें, कि ये स्टेशन चेन्नई-हैदराबाद चारमीनार एक्सप्रेस ट्रेन का आखिरी स्टेशन था। एससीआर के अधिकारियों ने एस2, एस3 और एस6 डब्बे पटरी से उतरने की जानकरी दी है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें – राज्यों की खबरें, क्षेत्रीय समाचार, क्षेत्रीय ताज़ा खबरें, राज्य हिंदी समाचार

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?