भारत-मालदीव राजनयिक विवाद मामला
भारत के विदेश मंत्रालय ने मालदीव के राजदूत इब्राहिम शाहिब को तलब किया है। दरअसल मालदीव के कई मंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लक्ष्यदीप यात्रा के बाद उनका अपमान किया था। उन्होंने पीएम मोदी को जोकर कहा था और उनका वीडियो शेयर किया था। जिसका काफी विरोध किया गया था भारत सरकार ने भी इसपर आधिकारिक तौर पर नाराजगी जताई थी।
भारत के नाराजगी जताने के बाद मालदीव के विदेश मंत्रालय ने अपमानजनक टिप्पणी करने वाले 3 मंत्री मालशा शरीफ, मरियम शिउना और अब्दुल्ला महज़ूम माजिद के खिलाफ एक्शन लेते हुए उन्हे पद से बर्खास्त कर दिया। इस कार्रवाई से संदेश साफ है कि मालदीव अपने रिश्ते भारत के साथ किसी भी कीमत पर खराब नहीं करना चाहता है। क्योकि जिन मंत्रियों को पद से हटाया गया है उन्होने मोइज्जू की चुनावी जीत में अहम भूमिका निभाई थी बावजूद इसके मालदीव सरकार ने उन्हे भारत के विरोध के बाद बर्खास्त कर दिया है।
यह भी पढ़ें: विश्व राजनीति और समाचार, ग्लोबल न्यूज़, दुनिया की ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरें
