MJ Akbar: पूर्व विदेश मंत्री एमजे अकबर ने शुक्रवार को कहा कि युद्ध पाकिस्तान के स्वभाव का हिस्सा बन गया है. पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद युद्ध के अलावा किसी अन्य समाधान के बारे में नहीं सोच सकता. एमजे अकबर ने कहा कि पाकिस्तान का संघर्ष सिर्फ भारत के साथ ही नहीं है, बल्कि अब अफगानिस्तान के साथ भी उसका तनाव बढ़ रहा है. बता दें कि पाकिस्तान ने गुरुवार को अफगानिस्तान में 10 जगहों पर एयरस्ट्राइक की थी.
हमले में चार लोग मारे गए
अफगानिस्तान पर भीषण हमले के बाद काबुल ने कहा कि इन हमलों में कम से कम चार आम लोग मारे गए. अकबर ने कहा कि वैसे, ‘तालिबान’ पाकिस्तान की ही बनाई हुई चीज है और इसके बाद भी पाकिस्तान को उनसे युद्ध लड़ना पड़ रहा है. इसका मतलब है कि उनके पास अफगानिस्तान में किसी दूसरी सरकार से कोई उम्मीद नहीं है. एक समय तक पाक और अफगान के बीच सीमा पर झड़प हुआ करती थी लेकिन अब ये लड़ाई बढ़कर एयरस्ट्राइक और ड्रोन तक पहुंच गई है. साथ ही सीमा पर अब ये संघर्ष ऐसे मोड़ पर पहुंच गया है जहां पर रुक-रुक कर नहीं बल्कि रोज हमले कर रही है.
अब खत्म होगा US-ईरान युद्ध! न्यूयॉर्क में ईरानी विदेश मंत्री ने पेश किया होर्मुज खोलने का प्लान
पाकिस्तान ने हमले को बताया सेल्फ डिफेंस
वहीं, पाकिस्तान का कहना है कि उसके हालिया हमले अफगानिस्तान से ड्रोन घुसपैठ की कोशिश के जवाब में किए गए थे और इस कार्रवाई को सेल्फ डिफेंस बताया. दूसरी ओर तालिबान सरकार ने इस हमले की कड़ी निंदा की है और उचित जवाब देने की भी कसम खाई है. इसके अलावा अकबर ने पाकिस्तान-अफगानिस्तान तनाव, सऊदी अरब और यमन के हूतियों आंदोलन से जुड़े बड़े संघर्ष के बीच भी संबंध बताया. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि हम एक अजीब स्थिति में पहुंचने वाले हैं जहां पाकिस्तान मक्का पैक्ट के तहत अफगानिस्तान के खिलाफ सऊदी अरब से मदद मांगेगा.
क्या पाकिस्तान करेगा सऊदी की मदद
मालूम हो कि पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये मक्का जॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट के पक्ष में है. साथ ही पाकिस्तान अधिकारियों ने संकेत दिया है कि अगर सऊदी अरब बिना उकसावे के हमला करता है तो पैक्ट को लागू किया जा सकता है. अकबर ने कहा कि यह तो बहुत दिलचस्प है कि युद्ध दो पैरेलल लाइनों पर बढ़ रहा है. आसपास के देशों के बीच पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान और हूती बनाम सऊदी है.
‘मार्च मत करना…’ इमरान के बेटे की PTI समर्थकों को चेतावनी, सुरक्षा को लेकर जताई चिंता
