Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में हैं. 5 अगस्त 2023 को उन्हें तोशाखाना मामले में तीन साल की सजा सुनाए जाने के बाद गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. हालांकि, बाद में इस मामले में उनकी सजा पर रोक लगा दी गई थी और वह अन्य मामलों में भी जेल में रहे हैं. इसी बीच इमरान खान की सेहत को लेकर भी चिंता जताई जा रही है. उनके समर्थकों और परिवार की ओर से जेल में उनके साथ कथित दुर्व्यवहार और पर्याप्त चिकित्सा सुविधा नहीं मिलने के आरोप लगाए गए हैं. अगस्त में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया था, जिसके बाद उन्हें वापस अदियाला जेल भेज दिया गया.
इसी बीच इमरान खान के बेटे कासिम खान ने शुक्रवार को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के समर्थकों से 27 सितंबर को होने वाले प्रस्तावित प्रदर्शन के दौरान अदियाला जेल की ओर मार्च नहीं करने की अपील की. कासिम ने आशंका जताई कि जेल के पास प्रदर्शन से पाकिस्तानी अधिकारियों को जेल पर जवाबी कार्रवाई का बहाना मिल सकता है, जिससे उनके पिता की जान को खतरा हो सकता है.
इमरान के बेटे ने दी जवाबी हमले की चेतावनी
कासिम ने आरोप लगाया कि जेल में जेल में बंद इमरान खान के ऊपर जिन अधिकारियों ने अत्याचार किया है. ये उनके खिलाफ सख्त जवाब होगा. ये चेतावनी उस वक्त आई है जब PTI समर्थकों ने 27 सितंबर को विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है. पार्टी लगातार इमरान खान की रिहाई और उनके खिलाफ जेल में हुए अत्याचार के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग कर रही है. कासिम खान ने अपनी एक्स पोस्ट में कहा कि उन्हें जनता से यह अपील करने के लिए कहा गया है कि वे अदियाला जेल के पास मार्च या विरोध प्रदर्शन करने की कोशिश न करें.
पंजाब में किए गए सुरक्षा के कड़े इंतजाम
कासिम खान ने अपनी एक अन्य पोस्ट में लिखा कि उन्हें जनता से यह अपील करने के लिए कहा गया है कि वे 27 सितंबर को अदियाला जेल के पास मार्च या विरोध प्रदर्शन करने की कोशिश न करें. उन्होंने कहा कि उन्हें सूत्रों से पता चला है कि इसका इस्तेमाल ‘एस्टेब्लिशमेंट’ द्वारा जेल में बंद उनके पिता के खिलाफ ‘जवाबी’ कार्रवाई करने के बहाने के तौर पर किया जा सकता है. कासिम ने आशंका जताई कि इससे उनके पिता की जान को खतरा हो सकता है. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे प्रदर्शन के दौरान उनके पिता के साथ किसी भी तरह की अप्रिय घटना का कारण न बनें. उनकी यह चेतावनी PTI के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले पंजाब भर में सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच सामने आई है.
पंजाब में लागू कर दी गई है धारा 144
दूसरी ओर पंजाब सरकार ने 23 सितंबर से 5 अक्टूबर तक राज्य में धारा 144 लागू कर दी है. अब राज्य में पांच या उससे ज्यादा लोगों का एक जगह पर इकट्ठा होने पर रोक लगा दी है. अधिकारियों ने रावलपिंडी, अटक, झेलम और मियांवाली में पाकिस्तान रेंजर्स की तैनाती की भी मांग की है. राज्य की तरफ से जारी की गई सूचना के मुताबिक, खुफिया एजेंसियों की तरफ से सूचना मिली है कि प्रांत में शांति को खतरा है और आतंकवादी भी इस मामले में सक्रिय हो गए हैं. वहीं, PTI के समर्थकों की ओर से प्रस्तावित मार्च इमरान खान की तीन बहनों को हिरासत में लेने के बाद ही जोर पकड़ने लगा था.
‘अस्पताल शिफ्टिंग से रिहाई की मांग तक…’ इमरान खान को लेकर पाक में बढ़ा विवाद, जानें मामला
