Home अंतरराष्ट्रीय पीएम मोदी के यू-ट्यूब चैनल के सब्सक्राइबर 2 करोड़ के पार

पीएम मोदी के यू-ट्यूब चैनल के सब्सक्राइबर 2 करोड़ के पार

by Live Times 27 December 2023, 1:40 PM IST (Updated 26 July 2025, 6:59 PM IST)
27 December 2023, 1:40 PM IST (Updated 26 July 2025, 6:59 PM IST)
पीएम मोदी के यू-ट्यूब चैनल के सब्सक्राइबर 2 करोड़ के पार

26 दिसंबर 2023

इस मामले में दुनिया के नंबर एक नेता हैं प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निजी यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइबर की संख्या दो करोड़ को पार कर गई है। पीएम मोदी यह गौरव हासिल करने वाले दुनिया के एकमात्र नेता बन गए हैं। इस मामले में दूसरे समकक्ष नेता उनसे काफी पीछे हैं। खबरों के मुताबिक नरेंद्र मोदी के चैनल पर पोस्ट किए गए वीडियो को 4.5 अरब से अधिक बार देखा गया है।

प्रधानमंत्री मोदी से जुड़े यूट्यूब चैनल ‘योग विद मोदी’ के भी 73,000 से अधिक सब्सक्राइबर हैं।आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2007 में अपना यूट्यूब चैनल तब शुरु किया था, जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे।

जहां तक भारतीय नेताओं की बात करें तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 35 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं।

दुनिया के दूसरे नेताओं की क्या है स्थिति ?

  • ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो करीब 64 लाख सब्सक्राइबर के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
  • अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के 7.89 लाख सब्सक्राइबर हैं।  
  • तुर्किए के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन के 3.16 लाख सब्सक्राइबर हैं।
  • वहीं चैनल पर वीडियो देखे जाने के मामले में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की प्रधानमंत्री मोदी के बाद दूसरे नंबर पर हैं।
  • जेलेंस्की के चैनल पर 22.4 करोड़ बार वीडियो देखा गया है। हालांकि मोदी के मुकाबले यह आंकड़ा बहुत कम है।

यह भी पढ़ें: विश्व राजनीति और समाचार, ग्लोबल न्यूज़, दुनिया की ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरें

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?