Home Top News मास्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला! यूक्रेन ने रातभर बरसाए 1000 से ज्यादा ड्रोन, रूस का दावा

मास्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला! यूक्रेन ने रातभर बरसाए 1000 से ज्यादा ड्रोन, रूस का दावा

by Sachin Kumar 20 September 2026, 1:50 PM IST (Updated 20 September 2026, 1:51 PM IST)
20 September 2026, 1:50 PM IST (Updated 20 September 2026, 1:51 PM IST)
Ukraine fires 1000 drones Russia including attack Moscow

Russia-Ukraine War: रूस में चुनाव के आखिरी दिन यानी रविवार को यूक्रेन ने मॉस्को और उसके आसपास के इलाकों में ड्रोन से कई हमले किए. रूसी अधिकारियों के अनुसार, इन हमलों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं. मृतकों में 44 वर्षीय एक महिला और एक बुजुर्ग व्यक्ति शामिल हैं. मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन के अनुसार, हमले में एक बड़ी ऑयल रिफाइनरी को भी भारी नुकसान पहुंचा है. हालांकि, अभी तक रिफाइनरी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

अब तक का सबसे बड़ा हमला

मास्को के मेयर ने इसे अब तक का सबसे बड़ा हमला बताया है. रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी सेना ने पूरे देश के साथ-साथ रूस के कब्जे वाले यूक्रेनी प्रायद्वीप क्रीमिया और काला सागर के ऊपर 1100 ड्रोन को मार गिराया है. सर्गेई सोबयानिन ने बताया कि रूस राजधानी की ओर आ रहे 450 ड्रोन को भी तबाह कर दिया गया है. लेकिन कुछ ड्रोन मास्को ऑयल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत से टकराए. यह बड़ा हमला उस वक्त हुआ है जब देश में संसदीय चुनाव का तीसरा और आखिरी दिन है.

यूक्रेन युद्ध में नया मोड़! रूस पर अमेरिका का बड़ा प्रतिबंध पैकेज, पुतिन के युद्ध फंड पर सीधा निशाना

पुतिन की नीतियों का नहीं हुआ विरोध

बताया जा रहा है इस संसदीय चुनाव में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की नीतियों का बड़े हिस्से में कोई विरोध नहीं हुआ. साथ ही इस युद्ध से उनका क्रेमलिन में दबदबा बना है और यह लगातार मजबूत होता जा रहा है. रूस में चुनाव के दौरान सुरक्षा पहले से ही बड़ा मुद्दा बना हुआ है. युद्ध के बीच यूक्रेन ने ड्रोन से कई बड़े हमले किए हैं और इसमें तेल रिफाइनरियों को भी निशाना बनाया गया है.

चुनाव के बीच मास्को तक ड्रोन पहुंचने की खबर एक बार फिर सुरक्षा का मुद्दा खड़ा हो गया है. अब देखने होगा कि क्रेमलिन इससे कैसे निपटता है और आने वाले दिनों में इसका कैसे जवाब देता है. दूसरी ओर एक ड्रोन बहुमंजिला इमारत से टकराया गया और यहां से अधिकारियों ने तत्काल 400 से ज्यादा लोगों को निकाला. इनमें 70 बच्चे भी शामिल थे.

कीव पर मास्को का जोरदार हमला, 4 की मौत के बाद मचा हड़कंप; रूसी हमलों के बीच जारी है संघर्ष

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?