Home लाइफस्टाइल हल्दी से रिसेप्शन तक, हर मौके के लिए Indian Bride चुनें ऐसा आउटफिट जो आपको बनाए सबसे खूबसूरत दुल्हन

हल्दी से रिसेप्शन तक, हर मौके के लिए Indian Bride चुनें ऐसा आउटफिट जो आपको बनाए सबसे खूबसूरत दुल्हन

by Preeti Pal 8 June 2026, 10:41 AM IST
8 June 2026, 10:41 AM IST
हल्दी से रिसेप्शन तक, हर मौके के लिए Indian Bride चुनें ऐसा आउटफिट जो आपको बनाए सबसे खूबसूरत दुल्हन

Indian Bride Wear: इंडियन वेडिंग सिर्फ एक दिन का प्रोग्राम नहीं होती, बल्कि कई खूबसूरत रस्मों का सेलिब्रेशन होती है. ऐसे में दुल्हन के लिए हर फंक्शन में अलग और खूबसूरत दिखना बहुत जरूरी होता है. हल्दी, मेहंदी, संगीत, शादी और रिसेप्शन, हर फंक्शन का अपना अलग कलर, माहौल और स्टाइल होता है. ऐसे में अगर आप अपनी शादी की तैयारी कर रही हैं और हर फंक्शन के लिए सही आउटफिट चाहती हैं, तो ये स्टाइल गाइड आपके बहुत काम आएगी.

हल्दी स्टाइल

हल्दी फंक्शन मस्ती और रंगों से भरा होता है. यही वजह है कि इस फंक्शन में कपड़ों पर हल्दी लगना भी तय है. ऐसे में बहुत हैवी या महंगे आउटफिट से बचना बेहतर रहता है. येलो, ऑर्गेंज या ग्रीन कलर का लाइटवेट लहंगा या शरारा इस दिन के लिए परफेक्ट ऑप्शन है. कॉटन और जॉर्जेट जैसे कंफर्टेबल फैब्रिक इस मौके के लिए बढ़िया रहते हैं.

मेहंदी में दिखें स्टाइलिश

मेहंदी का फंक्शन लंबे टाइम तक चलता है, इसलिए स्टाइल के साथ-साथ कंफर्ट भी जरूरी है. ग्रीन, पिंक और येलो कलर के आउटफिट इस रस्म के लिए सबसे ज्यादा डिमांड में रहते हैं. हल्का लहंगा या शरारा आपको खूबसूरत और स्टाइल दिखाने के लिए काफी है.

त्योहारों में दिखना है रॉयल? ये Kurta Sets बिना ज्यादा मेहनत के देंगे Expensive और स्टाइलिश लुक

संगीत नाइट

संगीत वो मौका है जब दुल्हन ट्रेडिशनल की जगह ग्लैमरस लुक चाहती है. यही वजह है कि इस दिन के लिए बोल्ड कलर्स उनकी पहली पसंद बन जाते हैं. सीक्विन वर्क, स्टाइलिश ब्लाउज और स्टेटमेंट दुपट्टा आपके लुक को और शानदार बना सकते हैं. वहीं, अगर आप इस फंक्शन में कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो इंडो-वेस्टर्न आउटफिट भी एक अच्छा ऑप्शन है.

शादी में ट्रेडिशनल अंदाज

शादी का दिन हर दुल्हन के लिए खास होता है. यही वो लुक है जो जिंदगीभर तस्वीरों और यादों में बस जाता है. रेड, मैरून या पिंक कलर का खूबसूरती ब्राइडल लहंगा आज भी सबसे ज्यादा डिमांड में रहता है. बाकी पेस्टल कलर्स भी इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं.

रिसेप्शन में मॉडर्न स्टाइल

रिसेप्शन के दिन दुल्हन अपने फैशन के साथ थोड़ा एक्सपेरिमेंट कर सकती है. प्री-ड्रेप्ड साड़ी, इंडो-वेस्टर्न ड्रेस, गाउन या लहंगा इस फंक्शन के लिए बेहतरीन हैं. पेस्टल शेड्स, मेटैलिक टोन और व्हाइट कलर आजकल काफी ट्रेंड में हैं. ये कलर शादी के दिन के ट्रेडिशनल लुक से बिल्कुल अलग लगते हैं.

दुल्हन की खूबसूरती में चार चांद लगाएंगी ये Hair Jewellery, बस आप पर ही ठहर जाएगी हर नजर

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?