Bridal Hair Jewellery: शादी के दिन दुल्हन के लुक की बात हो तो सबसे पहले लोगों का ध्यान नेकलेस, झुमकों या लहंगे पर जाता है. लेकिन फैशन एक्सपर्ट्स मानते हैं कि एक चीज ऐसी है जो पूरे ब्राइडल लुक को बदलकर रख सकती है. उस चीज का नाम है हेयर जूलरी. सही हेयर एक्सेसरी न सिर्फ आपके हेयरस्टाइल को खूबसूरत बनाती है, बल्कि पूरे लुक को भी एक अलग लेवल पर पहुंचा देती है. वैसे भी, आजकल ब्राइडल हेयर जूलरी सिर्फ माथा पट्टी ही नहीं रह गई. अब मॉर्डन ब्राइड्स अपने हेयरस्टाइल और आउटफिट के साथ अलग-अलग तरह की हेयर एक्सेसरी ट्राई कर रही हैं. ऐसे में अगर आप भी इस वेडिंग सीजन दुल्हन बनने वाली हैं, तो इन्हें आप भी ट्राई करें.

पासा
अगर आप साइड पार्टिंग या लो बन हेयरस्टाइल सिलेक्ट कर रही हैं, तो पासा आपके लिए बेहतरी ऑप्शन हो सकता है. ये फेस के एक तरफ खूबसूरत फोकस बनाता है और बिना ज्यादा हैवी लगे रॉयल लुक भी देता है.

माथा पट्टी
सेंटर पार्टिंग वाले हेयरस्टाइल के साथ माथा पट्टी हमेशा शानदार लगती है. ये चेहरे को बैलेंस्ड और अट्रैक्टिव लुक देती है. पोल्की, डायमंड या कलरफुल स्टोन वाली माथा पट्टी आपके लुक को और शानदार बना देती है.
शादी से ऑफिस और बीच वेकेशन तक, हर मौके के लिए परफेक्ट हैं ये 5 ईजी Ponytail Hairstyles

हेडबैंड
रिसेप्शन, कॉकटेल पार्टी या प्राइवेट वेडिंग के लिए जूलरी हेडबैंड तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं. खुले बालों, लो बन या साड़ी गाउन लुक के साथ ये बहुत एलिगेंट लगते हैं. जो ब्राइड्स लाइट लेकिन ग्लैमरस लुक चाहती हैं, उनके लिए ये परफेक्ट ऑप्शन है.

हेयरपिन और ब्रोच
हेयरपिन और ब्रोच ऐसी एक्सेसरीज हैं जिन्हें कई तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है. इन्हें जूड़े में लगाया जा सकता है, चोटी में सजाया जा सकता है या बालों के किसी हिस्से को स्टाइलिश तरीके से सेट करने के लिए यूज किया जा सकता है.

जड़ानागम
साउथ इंडियन वेडिंग में जड़ानागम भी एक खास जूलरी है. इसे लंबी चोटी को सजाने के लिए यूज किया जाता है. सिल्क साड़ी और टेंपल जूलरी के साथ इसका कॉम्बिनेशन शानदार लगता है. ये ऐसा जूलरी पीस है, जो हर एंगल से खूबसूरत दिखता है.

हेयर चेन
अगर आप माथा पट्टी या पासा नहीं पहनना चाहतीं, तो हेयर चेन एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. ये जूलरी पीस हेयरस्टाइल में हल्का मूवमेंट और रॉयल फील एड करती है. इस तरह की हेयर एक्सेसरी ब्राइडल लुक को और भी यादगार बना सकती हैं.
त्योहारों में दिखना है रॉयल? ये Kurta Sets बिना ज्यादा मेहनत के देंगे Expensive और स्टाइलिश लुक
