Jewellery Styling Rules: शादी के दिन हर दुल्हन चाहती है कि उसका लुक सबसे स्पेशल हो. खूबसूरत लहंगा, परफेक्ट मेकअप और अट्रैक्टिव हेयरस्टाइल के साथ जूलरी भी ब्राइडल लुक का खास हिस्सा होती है. लेकिन सिर्फ महंगी या हैवी जूलरी पहन लेना ही काफी नहीं है. असली कमाल तो सही स्टाइलिंग में छिपा होता है. यही वजह है कि कई बार खूबसूरत नेकलेस या ईयररिंग्स भी गलत तरीके से पहनने पर अच्छे नहीं लगते. ऐसे में जरूरी है कि आपकी जूलरी और आउटफिट एक-दूसरे के साथ अच्छे दिखें. यही वजह है कि आज हम आपके लिए जूलरी स्टाइलिंग के 5 ईजी रूल्स लेकर आए हैं.

लेयर्ड नेकलेस
अगर आपके ब्लाउज या गाउन की नेकलाइन डीप वी नेक, स्वीटहार्ट या प्लंजिंग स्टाइल की है, तो लेयर्ड नेकलेस आपके लुक को शानदार बना सकते हैं. अलग अलग लेंथ वाले नेकलेस की लेयर नेकलाइन को खूबसूरती से हाईलाइट करती हैं और पूरे लुक में रॉयल टच एड करती हैं.
स्टेटमेंट ईयररिंग्स
बड़े चांदबाली, हैवी झुमके या लंबे डायमंड ईयररिंग्स अपने आप में काफी अट्रैक्टिव होते हैं. ऐसे में नेकलेस पहनने की जरूरत नहीं होती. इससे आपका लुक ज्यादा क्लीन और एलिगेंट लगता है. खासकर कॉकटेल पार्टी, संगीत या मॉडर्न ब्राइडल आउटफिट्स के साथ ये ट्रिक सही काम करती है.
Tripti Dimri के एथनिक लुक्स ने जीता फैशन लवर्स का दिल, हर Suit बना रहा है स्टाइल स्टेटमेंट
स्टड ईयररिंग्स
अगर आपके आउटफिट में हाई नेक, बंद कॉलर या हैवी एम्ब्रॉयडरी वाली नेकलाइन है, तो नेकलेस पहनने की जरूरत नहीं है. इसकी जगह छोटे और सटल स्टड्स, पोल्की ईयररिंग्स या सॉलिटेयर पहन सकती हैं.

हैवी नेकलेस
जब आप बड़ा चोकर, हैवी पोल्की सेट या स्टेटमेंट डायमंड नेकलेस पहन रही हों, तो बाकी जूलरी को लाइट ही रखें. इसके साथ छोटे स्टड्स या सिंपल ड्रॉप ईयररिंग्स अच्छे लगते हैं. इससे आपके लुक ओवर नहीं लगता.
बैंगल्स से बचें
अगर आपके आउटफिट में फुल स्लीव्स, कफ्स या हैवी कढ़ाई वाली स्लीव्स हैं, तो ढेर सारी चूड़ियां पहनने से लुक खराब हो सकता है. ऐसे में स्टेटमेंट रिंग्स या खूबसूरत हैंड जूलरी पहनना ज्यादा अच्छा ऑप्शन होता है.
Jamai Sashti पर पहनें ये खूबसूरत आउटफिट, मॉडर्न लड़कियों के लिए एथनिक फैशन का नया स्टाइल मंत्र
