Home लाइफस्टाइल कांजीवरम से बनारसी तक, थोड़ा करीब से जानें Silk Sarees की दुनिया, फंक्शन के हिसाब से कौन-सी है परफेक्ट?

कांजीवरम से बनारसी तक, थोड़ा करीब से जानें Silk Sarees की दुनिया, फंक्शन के हिसाब से कौन-सी है परफेक्ट?

by Preeti Pal 10 June 2026, 6:06 PM IST
10 June 2026, 6:06 PM IST
कांजीवरम से बनारसी तक, थोड़ा करीब से जानें Silk Sarees की दुनिया, फंक्शन के हिसाब से कौन-सी रहती है परफेक्ट?

Types of Silk Sarees: भारतीय महिलाओं के वॉर्डरोब में सिल्क साड़ी की एक अलग ही जगह होती है. इसकी रॉयल शाइन, बेहतरीन बुनाई और ट्रेडिशनल अंदाज़ इस साड़ी को हर खास मौके के लिए पहली पसंद बनाते हैं. लेकिन जब मार्केट में कांजीवरम, बनारसी, मैसूर, टसर और सॉफ्ट सिल्क जैसे ढेरों ऑप्शन मौजूद हों, तो सही सिल्क साड़ी चुनना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. कुछ सिल्क साड़ियां हैवी ज़री वर्क और डिज़ाइन के लिए जानी जाती हैं. वहीं, कुछ हल्की, कंफर्टेबल और आसानी से ड्रेप होने वाली होती हैं. ऐसे में अगर आप सिल्क साड़ियों की अलग अलग वैरायटियों को समझ लें, तो अपनी पसंद और मौके के हिसाब से सही साड़ी चुनना काफी ईजी हो जाएगा.

सिल्क साड़ियों की विरासत

सदियों से सिल्क साड़ियां इंडियन कल्चर और ट्रेडिशन का अहम हिस्सा रही हैं. शादी-ब्याह, त्योहारों और फैमिली फंक्शन में इन्हें पहनना शुभ और खास माना जाता है. यही वजह है कि टाइम बदलने के बावजूद सिल्क साड़ियों का अट्रैक्शन कभी कम नहीं हुआ. भारत के अलग-अलग राज्यों में सिल्क की अपनी अलग परंपरा है. हर स्टेट की साड़ी अपने खास पैटर्न, कलर, डिज़ाइन और टेक्सचर के लिए पहचानी जाती है. यही बात सिल्क साड़ियों को दुनिया भर में खास बनाती है.

कांजीवरम सिल्क साड़ी

जब भी ट्रेडिशनल सिल्क साड़ियों की बात होती है, तो कांजीवरम का नाम सबसे पहले आता है. तमिलनाडु से आने वाली ये साड़ियां अपने डार्क कलर्स, शानदार ज़री वर्क और मजबूत बुनाई के लिए फेमस हैं. शादियों और बड़े फंक्शन में कांजीवरम साड़ी पहनना आज भी रॉयल लुक की निशानी माना जाता है. इसके बड़े-बड़े मोटिफ और अट्रैक्टिव बॉर्डर इसे और खास बनाते हैं.

पेस्टल कलर से शिमरी ड्रेप्स तक, Khushi Kapoor की साड़ियां फैशन लवर्स के लिए बन रही है स्टाइल इंस्पिरेशन

बनारसी सिल्क साड़ी

बनारसी सिल्क साड़ी इंडियन फैशन और कल्चर की शान हैं. इसकी खूबसूरत ब्रोकेड बुनाई, गोल्डन और सिल्वर ज़री वर्क और फूलों वाले डिज़ाइन इस साड़ी की खासियत हैं. ब्राइड्स की पसंदीदा बनारसी साड़ी शादी, रिसेप्शन और ट्रेडिशनल प्रोग्राम के लिए बेहतरीन ऑप्शन है.

मैसूर सिल्क साड़ी

अगर आप हैवी साड़ियों की बजाय लाइटवेट और कंफर्टेबल सिल्क साड़ी पसंद करती हैं, तो मैसूर सिल्क आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. ये काफी सॉफ्ट और लाइटवेट होती है. आज मैसूर सिल्क साड़ी को पूरा दिन पहनकर भी कंफर्टेबल रह सकती हैं. त्योहारों, दिन के प्रोग्राम और फैमिली फंक्शन के लिए ये साड़ी परफेक्ट है.

वसुंधरा सिल्क साड़ी

वसुंधरा सिल्क साड़ियां ट्रेडिशनल लुक और मॉर्डन लुक का परफेक्ट बैलेंस है. इनका सॉफ्ट टेक्सचर और शानदार ड्रेपिंग ही इनकी खासियत है. जिन लड़कियों को ज्यादा हैवी डिज़ाइन की बजाय सिंपल लुक पसंद है, उनके लिए ये एक शानदार ऑप्शन है.

सॉफ्ट सिल्क साड़ी

पिछले कुछ सालों में सॉफ्ट सिल्क साड़ियों की पॉपुलैरिटी तेजी से बढ़ी है. ये लाइटवेट होती हैं और इन्हें संभालना भी काफी ईजी होता है. गर्मियों के फंक्शन के लिए सॉफ्ट या टिश्यू सिल्क साड़ियों से बेहतर कुछ नहीं होता.

टसर सिल्क साड़ी

टसर सिल्क साड़ियों की पहचान उनकी नेचुरल बनावट और सादगी है. शाइनी सिल्क के मुकाबले इनका टेक्सचर थोड़ा अलग और ज्यादा नेचुरल होता है. जिन लड़कियों को मिनिमल और क्लासी फैशन पसंद है, उन्हें टसर सिल्क साड़ी जरूर पसंद आएगी.

रिसेप्शन, संगीत और कॉकटेल के लिए Indo-Western Gown बन रहे हैं दुल्हन की पहली पसंद

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?