Home लाइफस्टाइल Instant glow: इस घरेलू नुस्खे से पाएं Deepika Padukone जैसा ग्लोइंग चेहरा

Instant glow: इस घरेलू नुस्खे से पाएं Deepika Padukone जैसा ग्लोइंग चेहरा

by Pooja Attri 21 March 2024, 1:53 PM IST (Updated 20 September 2025, 4:26 PM IST)
21 March 2024, 1:53 PM IST (Updated 20 September 2025, 4:26 PM IST)
deepika

बाजार में आपको कई महंगे व्यूटी प्रोडक्ट्स आसानी से मिल जाएंगे, जो स्किन को हेल्दी बनाए रखने का दावा करते हैं. लेकिन अगर आप चाहें तो घर पर मौजूद चीजों की मदद से स्किन की चमक को बरकरार रख सकते हैं.

21 March 2024

Instant glow on face pack: हर कोई सुंदर और दमकती त्वचा की चाहत रखता है. लेकिन बढ़ते प्रदूषण, अनहेल्दी खानपान और समय की पाबंदी के चलते स्किन की सही देखभाल कर पाना मुश्किल हो जाता है जो स्किन डलनेस की वजह बन जाती है. हालांकि, बाजार में आपको कई महंगे व्यूटी प्रोडक्ट्स आसानी से मिल जाएंगे, जो स्किन को हेल्दी बनाए रखने का दावा करते हैं. लेकिन अगर आप चाहें तो घर पर मौजूद चीजों की मदद से स्किन की चमक को बरकरार रख सकते हैं. चलिए जानते हैं ग्लोइंग स्किन का घरेलू नुस्खा.

ग्लोइंग स्किन के लिए घरेलू उपाय

  1. सबसे पहले एक बाउल में आधा चम्मच से थोड़ी सी कम कॉफी डालें.
  2. अब इसमें एक अच्छी तरह से पिसा हुआ खीरा डालकर पेस्ट बनाएं.
  3. अगर आपकी स्किन ड्राई है तो इसमें दही डाल सकते हैं.
  4. फिर तैयार पैक को चेहरे पर 20 मिनट तक लगाएं और नॉर्मल पानी से वॉश कर लें.
  5. अच्छे रिजल्ट के लिए इस नुस्खे को हफ्ते में 2-3 बार आजमाएं.
  6. इससे स्किन साफ और निखरी नजर आती है.

खीरा और कॉफी के फायदे

  1. खीरा एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है जिससे स्किन डीप नरिश रहती है.
  2. इसमें मौजूद गुण स्किन को डीप क्लीन और पोर्स साइज को बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं.
  3. कॉफी में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो स्किन को एक्सफोलिएट करने का काम करते हैं.
  4. कॉफी धूप से होने वाले डैमेज से स्किन की देखभाल करता है.
  5. कॉफी डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने में मददगार साबित होती है.

Disclaimer: ये खबर सिर्फ आपको जागरूक करने के लिए लिखी गई है. इसके लिए घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारी की मदद ली गई है. अपनी स्किन और सेहत के लिए कोई नुस्खा आजमाने से पहले कृप्या डॉक्टर्स की सलाह लें.

यह भी पढ़ें : भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल, बड़ी खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, ताज़ातरीन समाचार

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?