Home लाइफस्टाइल रिसेप्शन, संगीत और कॉकटेल के लिए Indo-Western Gown बन रहे हैं दुल्हन की पहली पसंद

रिसेप्शन, संगीत और कॉकटेल के लिए Indo-Western Gown बन रहे हैं दुल्हन की पहली पसंद

by Preeti Pal 10 June 2026, 11:01 AM IST (Updated 10 June 2026, 11:51 AM IST)
10 June 2026, 11:01 AM IST (Updated 10 June 2026, 11:51 AM IST)
दुल्हन का स्टाइल गेम होगा ऑन पॉइंट! रिसेप्शन, संगीत और कॉकटेल के लिए Indo-Western Gown बन रहे हैं लड़कियों की पहली पसंद

Indo Western Gown for Bride: शादी का लहंगा तो लगभग हर दुल्हन पहले से चुन लेती है, लेकिन असली चैलेंज बाकी फंक्शन्स को लेकर होता है. इनमें आपको सिर्फ खूबसूरत ही नहीं बल्कि कंफर्टेबल भी रहना होता है. संगीत में डांस करना है, कॉकटेल में फैशन स्टेटमेंट देना है, रिसेप्शन में ग्रैंड एंट्री करनी है और प्री-वेडिंग पार्टी में एलिगेंस दिखानी है. ऐसे में इंडो-वेस्टर्न गाउन आज की मॉडर्न ब्राइड्स की पहली पसंद बनते जा रहे हैं.
खासकर विदेश में वेडिंग प्लान करने वाली इंडियन ब्राइड्स के लिए ये गाउन एक परफेक्ट ऑप्शन हैं. ये ट्रेडिशनल ब्राइडल लहंगे से काफी हल्के और कंफर्टेबल होते हैं. ऐसे में अगर आप भी कुछ ऐसा ही ट्राई करना चाहती हैं, तो अपने लिए ऑप्शन देख सकती हैं.

हर फंक्शन की डिमांड

शादी के हर फंक्शन का अपना अलग माहौल होता है. आपका आउटफिट भी उसी के अकॉर्डिंग होना चाहिए. संगीत पूरी तरह मस्ती और डांस का सेलिब्रेशन है. यहां ऐसे गाउन अच्छे रहते हैं जो लाइटवेट हों, जिन्हें पहनकर मूवमेंट में प्रोब्लम ना हो और जिनकी हेमलाइन डांस के टाइम परेशानी न बने.

कॉकटेल पार्टी

कॉकटेल पार्टी शादी का सबसे फैशन-फॉरवर्ड इवेंट माना जाता है. यहां मॉडर्न कट्स, स्टाइलिश पैटर्न और इंडो-वेस्टर्न डिजाइन सबसे ज्यादा अट्रैक्टिव लगते हैं.

ट्रेडिशनल लुक के लिए पहने ये 6 स्टाइलिश Silver Bangles Set, सूट-साड़ी और लहंगे के साथ करके देखें ट्राई

रिसेप्शन लुक

रिसेप्शन आपकी शादी के बाद का सबसे खास सेलिब्रेशन होता है. यहां आप थोड़ा ज्यादा ग्लैमर, शिमर और ड्रामा एड कर सकती हैं. रेड कलर का गाउन भी इस फंक्शन के लिए काफी डिमांड में रहता है.

प्री-वेडिंग

वहीं, प्री-वेडिंग पार्टियां जैसे रोका, एंगेजमेंट या वेलकम डिनर में आइवरी, पर्ल और व्हाइट शेड्स काफी शानदार दिखते हैं. वैसे, शादी के टाइम लगातार कई फंक्शन अटेंड करने होते हैं. ऐसे में 6 से 10 किलो के हैवी लहंगे पहनना हर बार ईजी नहीं होता. इससे बेहतर अब लड़कियां इंडो-वेस्टर्न गाउन चुन रही हैं.

प्लानिंग की टाइमिंग

अगर आप विदेश में रहकर शादी की तैयारी कर रही हैं, तो डिजाइनर गाउन की शॉपिंग लास्ट टाइम के लिए न छोड़ें. वहीं, अगर आप संगीत, कॉकटेल, रिसेप्शन और प्री-वेडिंग पार्टी के लिए अलग-अलग गाउन लेना चाहती हैं, तो इनकी प्लानिंग टाइम रहते ही कर लें. वैसे भी, आज की दुल्हन सिर्फ खूबसूरत दिखना नहीं चाहती, बल्कि अपने हर खास पल को खुलकर जीना भी चाहती है. यही वजह है कि इंडो-वेस्टर्न गाउन अब शादी के सीजन का सबसे बड़ा फैशन ट्रेंड बनते जा रहे हैं.

पेस्टल कलर से शिमरी ड्रेप्स तक, Khushi Kapoor की साड़ियां फैशन लवर्स के लिए बन रही है स्टाइल इंस्पिरेशन

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?